उत्तर प्रदेश
हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम की कार्रवाई तेज, आज लगेगा 12 स्थानों पर कैम्प
31 मार्च तक टारगेट पूर्ण करने के लिए अधिकारी जोन वार कर रहे हैं समीक्षा, अपर नगर आयुक्त ने वसुंधरा जोन टीम से की बैठक
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की कार्य योजना के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम लगातार हाउस टैक्स वसूली को बढ़ा रहा है जिसके लिए पांचों जोन में जोनल प्रभारी के द्वारा हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं। करदाताओं की सहूलियत के लिए रविवार के दिन 12 कैंप लगेंगे जिसमें मोहन नगर अंतर्गत शहीद नगर जयपाल चौक, जेपी एनक्लेव पर हाउस टैक्स वसूली का कैंप लगेगा, विजयनगर अंतर्गत क्रॉसिंग रिपब्लिक क्लब हाउस, आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा जेपी कंपाउंड, गुलाबी टंकी सेक्टर 11 में कैंप लगेगा सिटी जोन अंतर्गत रेजिडेंसी राज नगर सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन, हरबंस नगर में कैंप लगेगा वसुंधरा जोन अंतर्गत शक्ति खंड, पारस नाथ वैभव खंड, आदित्य मेगा सिटी वैभव खंड, अम्रपाली विलेज न्याय खंड में हाउस टैक्स वसूली का कैंप लगेगा, कवि नगर जॉन अंतर्गत अवंतिका श्रीओन सोसाइटी में कैंप लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त की निर्देश के क्रम में वरिष्ठ प्रभारी भी गाजियाबाद नगर निगम की हाउस टैक्स वसूली में लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र द्वारा सभी जोनल प्रभारी के साथ-साथ टीम के साथ बैठक की गई तथा चल रहे कार्यों को रफ्तार दी गई।
अपर नगर आयुक्त द्वारा वसुंधरा की टीम के साथ बैठक करते हुए हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने हेतु मोटिवेट किया गया तथा शेष 18 करोड़ की वसूली को रफ्तार देने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा गया जिसमें आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग की कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव व सुनील राय भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने चंदौली में किया न्यायालय परिसर का शिलान्यास, छह जिलों में बनेगा परिसर
चंदौली। करंट क्राइम। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को दूसरे दिन जस्टिस सूर्यकांत ने चंदौली में 15 सौ करोड़ के न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया। चंदौली पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ पंकज मित्तल, मनोज मिश्रा, राजेश बिंदल के साथ हाई कोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा कि न्याय के लिए लड़ने वाले, जूझने वाले हमारे अधिवक्ता स्वयं दिन की रोशनी में खुले में बैठेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के छह जनपदों में एक साथ सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। ये जनपद हैं चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यह पहल भारत के न्यायिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होने वाला एक नया अध्याय सिद्ध होगी।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास जब भी न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य आते हैं, उन्हें पूरा करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होती। हमारे पास इन कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है, क्योंकि यदि हमें सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो न्यायिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुविधा संपन्न बनाना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश
मानवता हुई शर्मसार, मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम
एटा। करंट क्राइम। एटा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनों की बेरुखी के बीच एक आठ साल का बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा। पिता को पहले ही खो चुके इस मासूम को कंधे के लिए चार लोग तक नसीब नहीं हुए। जिसके बाद वह खुद मां का शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा।
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव का आठ साल का एक मासूम अपनी मां नीलम का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा।
दरअसल, एक साल पहले पिता की एचआईवी से मौत होने पर रिश्तेदारों और पडोसियों ने परिवार से दूरी बना ली थी। बच्चे के पास कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने अंतिम संस्कार और मदद का जिम्मा लिया।
इस घटना ने समाज के क्रूर चेहरे को उजागर किया है। मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बच्चे ने अकेले ही फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली तक मां का इलाज कराया। पिछले आठ दिनों से वह मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवा कर रहा था। मां की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार कंधा देने नहीं आया, तो यह छोटा सा बच्चा समाज की बेरुखी के बीच अकेला डटा रहा।
बच्चे का कहना है कि चाचा और अन्य रिश्तेदारों की नजर उसकी जायदाद पर है, लेकिन बीमारी के दौरान किसी ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।
Uncategorized
बेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे
हमीरपुर। करंट क्राइम। जिले में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 13 स्कॉर्पियो का काफिला निकाला। हाईवे पर आगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। पीछे बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। लोग नाचते-गाते घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का बैंड बाजों के साथ ग्रैंड वेलकम किया। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। परिवार में एक पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में अंजुम परवेज उर्फ राजू के परिवार में लंबे समय बाद बच्ची का जन्म हुआ है। ये खबर जैसे ही डॉक्टरों ने राजू के परिवार को दी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक गाड़ी में राजू और उनकी पत्नी निखत बच्ची को लेकर बैठीं, जबकि बाकी गाड़ियों में परिवार और रिश्तेदार थे। गाड़ियों का काफिला घर पहुंचा, तो इस खुशी के मौके पर मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।
2 दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ राजू की पत्नी निखत फातिमा को 2 दिन पहले मंगलवार को घर से एक किमी दूर अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिवार बेटी होने की प्रार्थना कर रहा था। उसी रात निखत ने बेटी को जन्म दिया।
-
World10 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद9 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश11 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
स्पोर्ट्स9 hours agoगौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
