Connect with us

ग़ाजियाबाद

हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में आरडब्ल्यूए का ‘हल्ला बोल’

Published

on

युनाइटेड फोरम आॅफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन ने नगर आयुक्त के नाम दिया ज्ञापन

गाजियाबाद। कनफेडरेशन आॅफ आरडब्ल्यूए, उत्तर प्रदेश के महासचिव और युनाईटेड फोरम आॅफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के संयोजक जय दीक्षित के नेतृत्व में मोहन नगर जोन के 18 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा जोनल प्रभारी आर पी सिंह को नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संपत्ति कर नियमावली 2000 यथा संसोधित एवं नगर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं के विरुद्ध जाकर जबदस्ती संपत्ति करों में दो से तीन गुना बढ़ाकर लागू किए जाने तथा नगर निगम अधिनियम 174(20) ‘क’ ‘ख’ की सीधे तौर पर अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है। शालीमार गार्डन एक्स 2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष साईराम नायर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वर्तमान में जिन किराया दरों पर संपत्ति करों की दरें लागू है उन्हे एक साथ दो से तीन गुना बढ़ाया जाना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है। गाजियाबाद की जनता से अभी हाउस टैक्स जमा न करने की अपील भी की गई है।

गाजियाबाद के 3 विधानसभा अंतर्गत 35 लाख परिवार तीन गुना टैक्स बढ़ोतरी से प्रभावित
युनाईटेड फोरम के संयोजक जय दीक्षित ने बताया कि नगरायुक्त को चाहिए कि इस विषय पर पुन: गंभीरता से विचार करें। नवीन पार्क आरडब्ल्यूए अध्यक्ष तिलक राम पांडेय और विक्रम एनक्लेव आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सुनील शर्मा ने भी अपना रोष व्यक्त किया। गाजियाबाद के 3 विधानसभा अंतर्गत 35 लाख परिवार तीन गुना टैक्स बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भूपेंद्र गोस्वामी, अनिल कुमार, शैलेन्द्र रंजन, प्रेम प्रकाश, पंडित सुनील दाधीच, राजेश पंडित, के के दुबे, शांति राम, राजकुमार भाटी, रवि, राघव, हरेंद्र शर्मा, रामवीर शर्मा, प्रेम गिरी, धर्मेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

जल्द टैक्स नहीं किए गए कम, तो रेजिडेंट करेंगे नगरायुक्त का पुतला दहन
राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 की पदाधिकारी राज शर्मा ने बताया कि आयुक्त द्वारा जान बूझकर गाजियाबाद नगर निगम परिक्षेत्र में रह रहे लगभग 50 लाख आबादी का आर्थिक उत्पीड़न करने के उद्देश्य से डी एम सर्किल रेट आधारित दरों पर संपत्ति करों में वृद्धि का प्रस्ताव बनाया गया। लोगों ने कहा कि जल्द टैक्स नहीं किए गए कम, तो रेजिडेंट करेंगे नगरायुक्त का पुतला दहन करेंगे।

अरुणाचल प्रदेश

लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।


पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।


पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।


राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।


मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।

Continue Reading

Uncategorized

BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

By

आगरा ।करंट क्राइम। आगरा के चांदी कारखाने में दो विस्फोट में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। इनमें एक सर्राफा कारोबारी है, इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।,आगरा के चांदी कारखाने में लगातार तीन सिलेंडर फटने से तेज धमाके के साथ पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठ गया। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। मामला थाना कोतवाली किनारी बाजार का है।

Continue Reading

Trending