दिल्ली
‘हमें जनादेश स्वीकार है, बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रहेगी’, आप की हार पर बोलीं आतिशी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार चुके हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कालकाजी सीट जीत चुकी हैं आतिशी
आतिशी पहले तो कालकाजी सीट से पीछे चल रहीं थीं लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है। क्योंकि वो ये सीट जीत चुकी हैं। उन्हाेंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 मतों से हराया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आतिशी काे 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 मतों से जीत मिली है।
समर्थकों ने लगाए ‘आतिशी मैडम जिंदाबाद’ के नारे
आतिशी के चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके समर्थक ‘आतिशी मैडम जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच आतिशी ने एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं कालकाजी विधानसभा की जनता का धन्यवाद करना चाहती हूं कि जो उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।
दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार
उन्होंने कहा कि मैं जनता के साथ-साथ अपनी टीम का भी धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मारपीट और गुंडागर्दी का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की। कई मुश्किलों का सामना करते हुए जनता तक पहुंचे। बाकी दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।
जीत का नहीं, ये है जंग का समय
इसके अलावा आतिशी ने कहा कि मैं अपनी सीट जीती हूं लेकिन ये जीत का नहीं बल्कि जंग का समय है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। उनकी तानाशाही और गुंडागर्दी का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। ये हार जरूर एक सेटबैक है लेकिन आप का संघर्ष दिल्ली व देश के लोगों के लिए जारी रहेगा।
अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे कई नेता
इसी बीच अरविंद केजरीवाल की हार के बाद उनके घर पर कई बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा उनके घर पहुंचे हैं। वहीं केजरीवाल के घर के बाहर सन्नाटा छाया हुआ है। सुबह से उनके समर्थक उनके आवास के बाहर डेरा जमाए हुए थे लेकिन अब वे यहां से जा चुके हैं।
दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास पर लगी आग, जल्द बुला ली गई
नई दिल्ली। करंट क्राइम। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। उनका निवास 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर है। बुधवार सुबह करीब 8ः05 बजे आग लगने की घटना हुई।
आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही वक्त में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
शुरुआती तौर पर आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था।
दिल्ली
जेप्टो स्टोर में डिलीवरी बॉय के साथ किया गया बुरा बर्ताव, सभी के सामने बनाया गया मुर्गा, जांच शुरू
नई दिल्ली। करंट क्राइम। नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर इलाके में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जेप्टो के स्टोर में एक डिलीवरी बॉय के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया गया है। मामूली बात को लेकर स्टोर के मालिक ने डिलीवरी बॉय की जमकर बेइज्जती की और उसे मुर्गा बना दिया। फिर उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
यह घटना रविवार को न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में स्थिति एक जेप्टो स्टोर में हुई है। यह पूरी घटना स्टोर में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिलीवरी बॉय ने स्टोर से एक परफ्यूम उठा कर अपने ऊपर छिड़क लिया। उसे ऐसा करते हुए स्टोर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने देख लिया। इसी के बाद सजा के तौर पर उसे स्टोर में मुर्गा बनाया गया।
वीडियो में एक व्यक्ति डिलीवरी बॉय ऋषभ का हाथ पकड़ कर उसे थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। मारपीट के बाद ऋषभ को स्टोर में सभी लोगों के सामने मुर्गा बनने पर मजबूर किया गया और उसे कई देर तक मुर्गा बनाकर रखा गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस मामले में स्टोर अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन ने एक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली
पति को न्याय दिलाने के लिए लड रही महिला की हत्या, पति को भी जान से मार दिया था
नई दिल्ली। करंट क्राइम। दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। महिला के पति की भी कुछ समय पहले हत्या कर दी गई थी। मृतक रचना यादव अपने पति की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट तक गई थीं और मामले में मुख्य गवाह थीं। रचना यादव के पति की हत्या के छह आरोपियों में से एक सरगना भलस्वा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके दहशत फैल गई है। शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
रचना यादव अपने पडोसी से मुलाकात करने के बाद घर के बाहर खडी थी तभी बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी।
-
देश2 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल2 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Entertainment3 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश3 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Sports3 hours agoअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoकौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
