Connect with us

ग़ाजियाबाद

सुल्लामल रामलीला कमेटी के दोनों पैनल आमने-सामने, 301 सदस्य 28 फरवरी को चुनेंगे 7 पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष

Published

on

गाजियाबाद । सुल्लामल रामलीला कमेटी का चुनाव 28 फरवरी को होना है। 23 फरवरी रविवार को दोनों पैनल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। पहला पैनल सुभाष गुप्ता लोहे वालों का है और दूसरा पैनल अजय बंसल का है। रविवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष अजय बंसल और उनकी टीम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अजय बंसल पैनल की ओर से छह अन्य उम्मीदवार हैं।
अजय बंसल अध्यक्ष पद के लिये उम्मीदवार हैं और इसके अलावा महामंत्री पद के लिये मुनीन्द्र आर्य मैदान में हैं। इसी पैनल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये विनय सिंघल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनिल अग्रवाल पाइप वाले चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिये संदीप मित्तल एडवोकेट, मंत्री पद के लिये प्रदीप मित्तल एडवोकेट और लेखा फरीकाक पद के लिये सुमित गर्ग चुनाव मैदान में हैं। जब इस पैनल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में दाखिल किया सभी ने नामांकन
रविवार को जहां अजय बंसल ने नामांकन किया तो वहीं सुभाष गुप्ता लोहे वाले ने भी अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ महामंत्री पद के लिये नरेश प्रधान, कोषाध्यक्ष पद के लिये सुधीर गोयल मोनू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनिल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये संजीव मित्तल साजू, मंत्री पद के लिये दिनेश शर्मा बब्बे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वो लड़ें तो चुनाव अवैध और ये लड़े तो वैध
रविवार को जब चुनाव लड़ने वाले दोनों पैनल घोषित हो गए तो ये सवाल रामलीला कमेटी वालों के बीच गूंजता रहा। सवाल ये था कि जिस चुनाव प्रक्रिया को महामंत्री पद के लिये नामांकन कर रहे मुनींद्र आर्य ने एक दिन पहले अवैध बताया था वो चुनाव अगले दिन उन्हीं की नजर में वैध कैसे हो गया। अगर वो चुनाव लड़ेंगे तो ये चुनाव वैध माना जाएगा और वो चुनाव नहीं लड़ते वो इसे अवैध बताएंगे। संस्था के सदस्य ही जानना चाहते हैं कि एक दिन में चुनाव वैध से अवैध कैसे हो गया।

ये है मैटर आॅफ नोज, वो करते हैं क्लीन स्वीप या फाइट होगी क्लोज
चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और 301 वोटर यहां सात पदों के लिये पदाधिकारी चुनेंगे। 28 फरवरी को चुनाव होगा। यहां एक पैनल को सांसद आशीर्वाद माना जा रहा है। पलड़ा किसके पक्ष में भारी रहेगा ये तो 28 फरवरी की शाम बताएगी, लेकिन इससे चुनाव के जानकार ये मान रहे हैं कि यहां अब चुनाव का नतीजा केवल जीत या हार नहीं बल्कि नाक का सवाल भी बन गया है। ये विशेष मायने रखेगा कि कौन सा पक्ष क्लीन स्वीप करता है और कौन सा पक्ष सीन को क्लोज फाइट पर ले आता है। जहां मुकाबला रोचक भी हो सकता है और मुकाबला एक तरफा भी हो सकता है।

वो कराएं इलेक्शन, उन्हें क्या पता ब्लड रिलेशन
नामांकन के दौरान ये बात उठी कि एक ही परिवार के दो सदस्य नामांकन नहीं कर सकते। ब्लड रिलेशन का हवाला इलेक्शन करवाने वालों ने दिया। बाहर ये बात कही गई और ये गंूज अंदर तक आई। यहां बताने वालों ने जो बात बताई उसमें रिश्तों की डोर बंधी थी। बताया गया कि राजेंद्र मित्तल और संजीव मित्तल भाई हैं। जो चुनाव लड़ रहे हैं वो रविंद्र मित्तल भी रिश्ते में भाई हैं। मोनू गोयल मंत्री वीरो बाबा के सगे भतीजे हैं। राजेंद्र मित्तल वीरो बाबा के जीजा हैं और रिश्ते में वो सुधीर गोयल मोनू के फूफा भी लगते हैं। कहने वाले ने कहा भी कि इलेक्शन वाले इलेक्शन पर ध्यान दें, यहां तो आधी कमेटी और आधी वोटर लिस्ट में रिश्तों का ही ट्विस्ट है।

उस्ताद और खलीफा भी पहुंचे आशीर्वाद देने
रविवार का दिन रामलीला की चुनावी इबारत के नाम रहा। दोनों पैनल अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आए। ये ऐसी रामलीला है जिसमें उस्ताद और खलीफा की पुरानी परंपरा है। उस्ताद विशेष रूप से भगवान राम की आरती करते हैं और खलीफाओं को पगड़ी पहनाकर उस्ताद सम्मानित करता है। रविवार को जब नामांकन पत्र दाखिल होने थे तो चुनाव लड़ने वाले सभी योद्धाओं को खलीफा और उस्ताद का भी आशीर्वाद मिला। रामलीला के उस्ताद अशोक कुमार गोयल और खलीफा राजेंद्र मित्तल मेदी वाले रामलीला के सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिये पहुंचे, शुभकामनांए देने के लिये पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह परंपराओं वाली रामलीला है। यह रामलीला शहर की संस्कृति से जुड़ी है। ये पहली रामलीला है जिसकी शुरूआत रावण के दूत की मुनादी के साथ होती है। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी पदाधिकारी मतदाता सभी एक परिवार हैं और चुनावी प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र का हिस्सा है। हम सभी मिलकर प्रभू श्रीराम के कर्म को अपनाएं यही हमारी इच्छा है।

किसके थे बोल, सब यही हैं बदलकर रोल
रामलीला कमेटी में जब चेहरों की बात चली तो यहां कहने वालों ने कहा कि रोल बदल दिया है बाकी चेहरे वही हैं। गिनाने वालों ने गिना दिया कि जो हर कमेटी में कोषाध्यक्ष बनते थे, वो अब कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनने के लिये तैयार हैं। संजीव मित्तल फिर से उसी पद पर आ रहे हैं। कार्यवाहक मंत्री का कार्यभार संभालने वाले दिनेश शर्मा बब्बे फिर से मंत्री पद के लिये हैं। यही बात आई कि केवल वीरो बाबा ही तो बाहर हुए हैं बाकी तो लगभग पूरी कमेटी वही आ रही है। सबने रोल बदले हैं बाकी रामलीला के किरदार वही हैं।

सुल्लामल के वंशज से लेकर खलीफा तक लड़ रहे हैं चुनाव
सुल्लामल रामलीला कमेटी के इस चुनाव में सुल्लामल परिवार के वंशज भी चुनावी मैदान में हैं। जो खलीफा की पगड़ी पहन चुके हैं वो भी चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार को एक खलीफा अपना आशीर्वाद देने पहुंचे तो दूसरे खलीफा चुनावी पर्चा भर रहे थे। सुल्लामल परिवार से सुमित गर्ग लेखा फरीकाक पद हेतु चनाव मैदान में हैं। बाबा गन हाउस प्रतिष्ठान के मालिक तथा सुल्लामल परिवार के वंशजों में शामिल सुमित गर्ग रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रहे स्व. विनोद कुमार वीनू बाबा के सुपुत्र हैं। इसके अलावा मंत्री पद के लिये चुनाव मैदान में फिर से आए दिनेश शर्मा बब्बे रामलीला कमेटी में खलीफा हैं उन्हें बीते वर्ष उस्ताद अशोक गोयल ने पगड़ी पहनाकर खलीफा घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…

Published

on

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..

बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

Published

on

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”

यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।

इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

Published

on


\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..

मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….

Continue Reading

Trending