एनसीआर
सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर जारी है कमिश्नरेट पुलिस की लगाम

गाजियाबाद, करंट क्राइम : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम मेंसार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालोंके खिलाफ पुलिस का अभियान लगातारजारी है। बीते लगभग एक महीने से प्रतिदिनप्रत्येक जोन में यह अभियान चल रहा हैऔर रोजानाबड़े स्तर परकार्रवाई होरही है।सार्वजनिकस्थानों पर जामछलकाने वालोंके ऊपर सिटीजोन पुलिसका डंडा सबसेज्यादा चल रहा है। गुरुवार को सिटी जोनपुलिस ने 327 लोगों पर सार्वजनिक स्थानोंपर शराब पीने के मामले में कार्रवाई की है।तो वहीं देहात पुलिस ने 137 और नदियापार इलाके में 134 लोग इस मामले में पुलिसकी रडार पर आए हैं।कुल मिलाकर पुलिस कमिश्नरेटगाजियाबाद द्वारा एक दिन में 498 लोगोंको इस अभियान के तहत सबक सिखानेका काम किया गया है। कार्यवाहकएडिशनल सीपी राजेश कुमार का कहना हैकि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी जोनमें यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहाहै। इसके काफी अच्छे परिणाम और लोगोंकी ओर से फीडबैक आ रहे हैं।
व्यापारियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई थीकार्रवाई की मांग
करंट क्राइम : पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीते एक महीने से पुलिस कमिश्नरेटगाजियाबाद द्वारा जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है।इस मामले को लेकर शहर के प्रमुख व्यापारियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओरसे पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद यह अभियान पूरे कमिश्नरेटमें चलाया जा रहा है। इसके बाद काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में आई और सड़क पर जामऔर सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने के मामलों में कमी आ रही है।
सिटी जोन में चला पुलिस का जमकर कार्रवाई वाला डंडा
करंट क्राइम : पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन के अंतर्गत आने वाले 6 थानाक्षेत्रों के अंतर्गतपुलिस ने 327 लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, माहौल खराब करने और सड़कपर जाम लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश है कि वहप्रतिदिन अपने इलाके में इस अभियान को प्रमुखता के साथ चलाएंगे और चौकी प्रभारियों कोलगाकर अधिक से अधिक लोगों पर कार्रवाई की जाए।
एनसीआर
शिक्षा का व्यवसायीकरण जांच समिति की जनपद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की संयुक्त बैठक आहूत

सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें: सभापति डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह
गाजियाबाद । दुर्गावति देवी सभागार, विकास भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ”शिक्षा का व्यवसायी करण की जांच सम्बंधी समिति” के कार्य. सभापति डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरू जी’ की अध्यक्षता में जनपद गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद की संयुक्त बैठक आहूत हुई।
बैठक में मुख्य रूप से विजय बहादुर पाठक समिति सदस्य, अंगद कुमार समिति सदस्य, अविनाश सिंह चौहान समिति सदस्य, नरेन्द्र सिंह भाटी व श्रीचन्द शर्मा समिति द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य, धनंजय सिंह उप सचिव, सौरभ दीक्षित समीक्षा अधिकारी, अर्चित वाजपेई वृत्त लेखक, गजेन्द्र सिंह अपर निजी सचिव एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडीएम प्रशासन गाजियाबाद व एडीएम गौतमबुद्ध नगर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण की शिकायतों की जांच एवं शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सुधार हेतु उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा ”शिक्षा का व्यवसायी करण की जांच सम्बंधी समिति” का गठन किया है।
बैठक के दौरान डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों जनपदों में संचालित सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए जानना चाहा कि कितने विद्यार्थियो को इंशोरेन्स मिला है और कितने स्कूल/कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों का इंशोरेन्स कराया जाता है। इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी उनके पास आंकडे उपलब्ध नहीं है। उन्होने स्कूल/कॉलेजों द्वारा छात्रों से लिये जाने वाले शुल्क पर भी जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी स्कूल/कॉलेज नियमों के विरूद्ध शुल्क ना लें, यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएं। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली योजनाएं के तहत धनराशि को उनके खाते में डाली जाएं, जब भी किसी छात्र का एडमिट कार्ड बनाया जाएं उनका बैंक खाता संख्या भी उसमें समायोजित किया जाएं। उन्होने दोनों जनपदों के उच्च शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और बीएसए से विभागों में कार्य कर रहें कर्मचारियों व अध्यापकों की जानकारी प्राप्त करते हुए यह भी जाना की जनपद में कहां—कहां कितने पद रिक्त हैं। उन्होने रिक्त पदों की सूची समिति को जल्द उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। सभापति ने आरटीई एक्ट के तहत दोनों जनपदों के स्कूलों में मिलने वाले दाखिलों के बार में अवगत होते हुए निर्देशित किया कि आरटीई में मैपिंग विद्यार्थियों का शत—प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित किया जाएं।
सभापति ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थो से दूर रखने/बचाने हेतु आबकारी, पुलिस व शिक्षा विभाग से जानकारी ली कि उनके द्वारा क्या—क्या कदम उठाये जा रहे हैं। जानकारी प्राप्त होने पर निर्देशित किया कि स्कूल/कॉलेजों के आप—पास कोई भी मादक पदार्थ की दुकानें संचालित नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार उन सभी दुकानों को वहां से हटवाया जाएं, इसके लिए पुलिस विभाग की सहायता ली जाएं।
बैठक के अंत में सभापति ने कहा कि बैठक के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर एवं सकारात्मक सुधार हेतु 32 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। हम सभी का उद्देश्य ‘शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज’ है। इसके लिए हमें उत्कृष्ट कार्य करने हैं। बैठक के दौरान हमने जाना की अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर और सुधारत्मक कार्य किये जा सकते हैं, जो हम सभी को आपसी समन्वय बनाकर करने हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप हर पात्र लाभार्थी को लाभ और हर पीड़ित को न्याय दिलाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी के साथ सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें। बैठक में दोनो जनपदों के बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, आईटीआई, पॉलीटैक्निक, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एनसीआर
ट्वीट
एनसीआर
पोस्ट आफ द डे
-
Entertainment12 hours ago
Trending Video: NEW! Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | Ep 4340 | 8 Mar 2025 | Teaser
-
उत्तर प्रदेश16 hours ago
बीजेपी संगठन चुनाव में गाजियाबाद महानगर में जरनल और जिले में ओबीसी की होगी ताजपो…
-
Entertainment9 hours ago
Trending Video: Golden Sparrow – Video Song | Dhanush | Priyanka Mohan | Pavish | Anikha | GV Prakash #NEEK
-
उत्तर प्रदेश20 hours ago
मेरठ के पुलिस कप्तान डॉ विपिन टाडा वैसे तो शर्मीले स्वभाव के है लेकिन होली के मौ…
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
आम तौर पर गंभीर रहने वाले और अनुशासन प्रिय बरेली के पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने …
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Chinna Marumagal | 10th to 14th March 2025 – Promo
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
ये डॉ इरज राजा, नाम के नहीं दिल के भी राजा… गाज़ीपुर के पुलिस कप्तान ये भी होली …
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में होली महोत्सव पर भंडारे का आयोजन