मुंबई
श्रद्धा वालकर के पिता की मौत! अंत तक लड़ते रहे बेटी के लिए न्याय की लड़ाई, आखिरी इच्छा रह गई अधूरी
श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर की आज (9 फरवरी) दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई के करीब वसई इलाके के संस्कृति सोसायटी में रहते थे। बेटी श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए वह आखिरी सांस तक लड़ते रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे के करीब विकास वालकर की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें कार्डिनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रद्धा की हत्या उसके 28 वर्षीय प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) ने की थी और शव के 35 टुकड़े कर उसे सुनसान जगहों पर फेंक दिया। हत्या के करीब 6 महीने बाद श्रद्धा की जघन्य हत्या का खुलासा हुआ था।
श्रद्धा वालकर (27 वर्ष) की हत्या उसके बॉयफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में उसके घर पर कर दी थी। श्रद्धा और आफताब महरौली में किराए के मकान में लिव-इन में रहते थे।