स्पोर्ट्स
शुभमन गिल का रणजी में शानदार प्रदर्शन, लेकिन विवादित आउट
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सेंसेशन शुभमन गिल ने हाल ही में संपन्न बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ शतक जड़ा।
गिल ने 171 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी टीम को पारी की हार से बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विवादित तरीके से आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। रिव्यू प्रणाली न होने के कारण गिल इस फैसले को चुनौती नहीं दे सके।
गिल के आउट होने के तरीके से वह काफी निराश हुए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में बल्ले को हवा में उछाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग गिल को नॉट आउट मान रहे हैं।
मैच का सारांश:
- पंजाब: पहली पारी में 420 रन
- कर्नाटक: पहली पारी में 475 रन (आर. स्मरण 203)
पंजाब की टीम पहली पारी में 55 रन से पिछड़ गई थी और कर्नाटक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। गिल ने अपनी टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंपायर के विवादास्पद फैसले ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गिल तीन टेस्ट मैचों में 31 रन ही बना पाए थे। रणजी ट्रॉफी में शतक जड़कर उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की है।
शुभमन गिल एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनसे काफी उम्मीदें हैं। रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर उनकी क्षमता को साबित किया है। हालांकि, विवादित आउट ने उनके मनोबल पर असर डाल सकता है। आशा है कि वह जल्द ही अपनी इस निराशा को भूलकर भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
स्पोर्ट्स
गौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
इंदौर। करंट क्राइम। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर भागवान शिव की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार को सुबह-सुबह उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में शामिल हुए। टीम इंडिया इस समय इंदौर में है जहां रविवार को उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक मैच खेलना है। इस मैच से पहले कोहली ने महाकाल के दर्शन किए हैं।
कोहली से पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी महाकाल के दर्शन करने आए थे। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
विराट कोहली नंदी जी की मूर्ती के पास शांति से बैठे हुए नजर आए। वह काफी सुकून में दिख रहे थे। कोहली पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल के दर्शन भी कर चुके हैं। इस बार कोहली अकेले पहुंचे हैं।
स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई टीम में शामिल
नई दिल्ली। करंट क्राइम। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि तिलक वर्मा भी शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हो चुके हैं।
अब इस टी20 सीरीज के लिए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रवि बिश्नोई ने पांचों मैचों के लिए वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में रिप्लेस किया है। वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर पहले तीन टी20 मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे।
दाएं हाथ के बैटर श्रेयस अय्यर दो साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं। श्रेयस न आखिरी टी20प् मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. श्रेयस ने अब तक 51 टी20 मैचों में 30.66 की औसत से 1104 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल रहे. यदि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो श्रेयस को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है।
उधर रवि बिश्नोई एक समय टी20 प्रारूप में भारत के सबसे प्रभावशाली स्पिनरों में थे। उनकी आक्रामक गेंदबाजी स्टाइल खासकर मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में मदद करती है। बिश्नोई की वापसी से भारतीय स्पिन विभाग को मजबूती मिलेगी, खासकर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ मिलकर वो बेहतर संयोजन बना सकते हैं।
स्पोर्ट्स
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंची इंदौर, रविवार को होगा महामुकाबला, सुरक्षा के कडे प्रबंध
इंदौर। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे सीरिज का अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार सुबह से होलकर स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड की टीमों ने प्रैक्टिस कर खूब पसीना बहाया। इंदौर पुलिस के अनुसार होलकर स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए सारी तैयारियां हैं। मैच को लेकर 1500 से अधिक का पुलिस बल सुरक्षा में लगाया जाएगा। हाईराइज बिल्डिंग पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। दोनों टीमें एक एक मैच जीती है। इंदौर का मैच जो टीम जीतेगी, वह सीरीज जीत जाएगी। ऐसे में दर्शकों की संख्या बढ सकती है।
-
ग़ाजियाबाद23 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
Entertainment23 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
दिल्ली23 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
ग्रेटर नोएडा20 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश23 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
देश20 hours agoराहुल गांधी ने की इंदौर में पीडितों के परिजनों से मुलाकात, मदद के चेक सौंपे, कहा-यह कौन सा अर्बन मॉडल है
-
Entertainment19 hours agoतीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें
-
देश20 hours agoआदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित
