Connect with us

ग़ाजियाबाद

शहर विधायक का आश्वासन काम नहीं आया, दुकान लगाने पहुंचे तो सेना ने दौड़ाया

Published

on

चांदमारी में नहीं लग सका विजय नगर वाला साप्ताहिक बाजार

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम में साप्ताहिक बाजारों को सड़क पर नहीं लगे देने का आदेश इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर बीते दिनों सदर विधायक संजीव शर्मा के आवास पर लाइन पार से जुड़े और शहर भर के साप्ताहिक बाजारों में रेहडी और दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने ज्ञापन और प्रदर्शन किया था। इस दौरान विधायक संजीव शर्मा ने फोन पर हुई बातचीत में व्यापारियों और पुलिस को कहा था की साप्ताहिक बाजारों को विजयनगर की चांदमारी इलाके में लगाया जा सकता है। यहां बड़ा क्षेत्र है, इससे ना जाम लगेगा और ना यहां किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण होगा। जब तक यह जमीन खाली है, यहां बाजार लगाया जाए लेकिन गुरुवार को जब यहां दुकान लगाने के लिए रेहडी, ठेली वाले पहुंचे तो यहां सेना के जवान आ गए और दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दौड़ा लिया गया।
सांसद अतुल गर्ग ने महापौर, नगर आयुक्त व जिलाधिकारी को लिखा विजयनगर में बाजार लगाने के लिए पत्र
गाजियाबाद : साप्ताहिक बाजार हटाने और उनके स्थान परिवर्तित करने को लेकर राजनीतिक दल भी इसमें तूल दे रहे हैं। बीते दिनों जहां समाजवादी पार्टी और साप्ताहिक बाजार यूनियन ने इस मामले को लेकर महापौर और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। तो वहीं गुरुवार को इस मामले में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने भी नगर आयुक्त, महापौर और जिलाधिकारी को एक लैटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हाल ही में प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय के सामूहिक प्रयासों से विजयनगर क्षेत्र में पड़ी रक्षा विभाग की बड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, परंतु वहां गंदगी व्यवस्था की समस्या अभी बनी हुई है। अतुल गर्ग ने कहा कि मेरी रक्षा विभाग के संपत्ति अधिकारी से मौखिक बात हुई है।

उन्होंने इस मामले में अनुरोध किया है कि बिना किसी प्रकार का निर्माण न करने की शर्त पर रक्षा मंत्रालय की भूमि पर देखभाल सफाई एवं काम करने की अनुमति दे सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया है जैसा सुझाव पूर्व में शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा दिया गया था कि जब तक यहां कोई अन्य कार्य व्यवस्था नहीं होती है, तब तक सामान्य शुल्क लेकर यहां पटरी बाजार लगाया जा सकता है। उसका खर्च सेना को दिया जाएगा। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग द्वारा यह पत्र नगर आयुक्त के नाम लिखा गया है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि महापौर, गाजियाबाद जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। जिसमें इस बात का भी जिक्र है कि इस विषय पर अग्रिम संभावनाओं पर भी विचार किया जाए ताकि इस पूरे मामले का हल निकल सके।

सेना के जवान बोले यहां नहीं लगेगा कोई बाजार
चांदमारी में दुकान लगाने पहुंचे केशव ने बताया है कि जब वह अपनी ठेली लेकर पहुंचे, तो यहां सेना के जवानों ने उनको भगाना शुरू कर दिया। बोले यहां कोई दुकान और बाजार नहीं लगेगी, अगर बाजार लगाना है, तो आदेश लेकर आओ और विरोध करते हुए सभी दुकान वालों को भागना शुरू कर दिया गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में यहां साप्ताहिक बाजार लगाने वाले दुकानदार पहुंचे थे, जो बाजार नहीं लगा सके।
लगातार बड़ा मुद्दा बन रहा है साप्ताहिक बाजार बंद करने का मामला
बीते लगभग एक सप्ताह से साप्ताहिक बाजारों को बंद करने, उनके स्थान परिवर्तित करने और सड़क पर जाम ना लगे इस बात का हवाला देकर पुलिस और नगर निगम कई इलाकों में बाजार बंद करवा रहा है। कई जगह बाजार के स्थान परिवर्तित करने पर जोर दिया जा रहा है। तो इस मामले को पुलिस भी सख्ती के साथ देख रही है लेकिन जिस तरीके से गुरुवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी इलाके में दुकान लगाकर बैठ गए ,तो गुरुवार को कई बाजार लगे हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से साप्ताहिक बाजार का मामला गाजियाबाद में प्रमुख विषय और मुद्दा बना हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending