Connect with us

ग़ाजियाबाद

शहर की सबसे पुरानी रामलीला में चुनावी महाभारत का हो गया सीन

Published

on

गाजियाबाद। शहर की सबसे पुरानी रामलीला में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 28 फरवरी को चुनाव होना है। यहां से दो पैनल ने नामांकन दाखिल किये हैं। इनमें एक पैनल से अध्यक्ष पद के लिये अजय बंसल, महामंत्री पद के लिये मुनींद्र आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये विनय सिंघल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिये संदीप मित्तल, मंत्री पद के लिये प्रदीप मित्तल और लेखा परीक्षक पद के लिये सुमित गर्ग मैदान में हैं। चुनाव संयोजक मिथिलेश कुमार गुप्ता हैं। वहीं दूसरे पैनल से सुभाष गुप्ता लोहे वाले अध्यक्ष पद के लिये मैदान में हैं। यहां महामंत्री पद के लिये नरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष पद के लिये सुधीर गोयल मोनू मैदान में हैं। इसी पैनल से संजीव मित्तल साजू वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में हैं और अनिल चौधरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में हैं। दिनेश शर्मा बब्बे मंत्री पद के लिये मैदान में हैं और रविन्द्र मित्तल लेखा परीक्षक पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं।
ये चुनाव एक रोचक चुनाव माना जाता है। इसमें भले ही वोटरों की संख्या कम हैं लेकिन ये सभी वोटर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग हैं। इनमें प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। शहर के पुराने लोग हैं और ये चुनाव शहर की एक परंपरा का हिस्सा है। मंगलवार को सुभाष गुप्ता पैनल ने चुनाव प्रचार किया। कोषाध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे सुधीर गोयल मोनू, महामंत्री पद के लिये चुनाव लड़ रहे नरेश गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये संजीव मित्तल साजू, मंत्री पद के लिये दिनेश शर्मा बब्बे और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये अनिल कुमार बजरिया क्षेत्र में पहुंचे। जहां इन सभी ने समिति के मतदाता सदस्यों से संपर्क किया और वोट मांगे। सुधीर गोयल मोनू ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि हम शहर की सबसे पुरानी धार्मिक परंपरा को उसके मूल स्वरूप में जीवित रखने का प्रयास करते हैं। हम शहर की सांस्कृतिक-धार्मिक संस्कृति की रक्षा के लिये चुनाव मैदान में हैं। वहीं रामलीला की कहानी में दूसरा मोड़ होर्डिंग प्रकरण से आ गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे विनय सिंघल ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनका होर्डिंग जबरन उतार दिया है।
उन्होंने इस मामले में रामलीला के निवर्तमान कार्यवाहक महामंत्री और मंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे दिनेश शर्मा बब्बे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जबरन उनके प्रचार के होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। यह ठीक नहीं है।


वो जहां चाहे वहां करा लें इस मामले की जांच: दिनेश शर्मा बब्बे
होर्डिंग को लेकर जब बात की गई तो दिनेश शर्मा बब्बे ने कहा कि वीडियो में सबकुछ स्पष्ट है। जो लोग होर्डिंग उतार रहे हैं उनको पहचान लिया जाए। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं वो होर्डिंग उतारने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। दिनेश शर्मा ने कहा कि हम शहर के प्रतिष्ठित लोग हैं और इस तरीके की गतिविधियों में कभी लिप्त नहीं होते। आरोप सरासर झूठे हैं। जो आरोप लगा रहे हैं वो जहां चाहे वहां जांच करा सकते हैं।


हमारे होर्डिंग उतारे गए और दी गई गाड़ी सीज करने की धमकी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे विनय सिंघल ने ये आरोप लगाया कि उनके पैनल ने होर्डिंग लगाया था और यह होर्डिंग उतार दिया गया। इसके अलावा जो अन्य होर्डिंग लगने थे उस गाड़ी को भी सीज करने की धमकी दी गई। विनय सिंघल ने कहा कि वो इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

अगर रहना है यही पैनल तो फिर किस बात का हैं ये चुनावी चैनल
पुरानी रामलीला कमेटी का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव का महत्व इसलिए भी है कि जिस रामलीला कमेटी का ये चुनाव है उस रामलीला कमेटी के पास वर्ष भर करोड़ों रूपए की आमदनी होती है। झूलों से लेकर पार्किंग और तिब्बत बाजार से लेकर शादी विवाह तक यहां महंगे दामों पर बुक होते हैं। करोड़ों रुपए का फंड आता है। अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर उन्हीं चेहरों को घूम फिरकर यहां किसी भी तरह से कमेटी में जमे रहना है तो फिर चुनावी चैनल का मतलब किया है। इस कड़ी में निशाने पर कोषाध्यक्ष पद पर कई बार रिपीट हो चुके अनिल चौधरी हैं। वो इस बार कमेटी में रहने के लिये कनिष्ठ उपाध्यक्ष तक बनने को तैयार हैं। दिनेश शर्मा बब्बे मंत्री पद के लिये फिर से मैदान में हैं। संजीव मित्तल साजू वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में हैं। अगर यहां नए चेहरों की बात करें तो सुभाष गुप्ता लोहे वाले, नरेश गर्ग मंडी वाले और सुधीर गोयल मोनू मैदान में हैं। बदलाव के लिहाज से ये तीनों ही पद महत्वपूर्ण हैं। वहीं दूसरी तफर ये भी कहा जा रहा है कि बदलाव करना है या क्या करना है यह मतदाताओं की मर्जी है और रामलीला कमेटी के मतदाता जिसे आदेश करेंगे वही कमेटी की कमान संभालेगा।
निगम की टीम ने हटाया था रामलीला चुनाव प्रचार का बैनर

जिस बैनर को लेकर एक पक्ष एफआईआर की बात कह रहा है। दूसरा पक्ष जांच के लिये तैयार है, उस बैनर की कहानी में नगर निगम का सुपरवाईजर है। सूत्र बताते हैं कि यह बैनर नगर निगम की टीम ने हटवाया था। उसका कारण ये बताया जाता है कि यह बैनर यहां चौक पर लगी दुर्गा भाभी की मूर्ति के चेहरे को ढक रहा था। जिसके बाद निगम की टीमों ने इसे मौके पर पहुंचकर हटाया दिया। इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

उत्तर प्रदेश

ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…

Published

on


\u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0906\u092e\u0928\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u091f\u0915\u094d\u0915\u0930 \u0938\u0947 \u0906\u0917 \u0915\u093e \u0917\u094b\u0932\u093e \u092c\u0928\u0947 \u091f\u094d\u0930\u0915 , \u0927\u0942\u0902 \u0927\u0942\u0902 \u0915\u0930\u0915\u0947 \u091c\u0932\u0947, \u092b\u093e\u092f\u0930 \u092c\u094d\u0930\u093f\u0917\u0947\u0921 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0928\u0947 \u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0939\u0940 \u0939\u0941\u090f \u0916\u093e\u0915……… \n\n\u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0926\u094b \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u091c\u094b\u0930\u0926\u093e\u0930 \u092d\u093f\u0921\u093c\u0902\u0924 \u0939\u094b \u0917\u0908 l \u091c\u093f\u0938\u0915\u0947 \u0915\u093e\u0930\u0923 \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u0940 \u0906\u0917 \u0928\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u092d\u0940\u0937\u0923 \u0930\u0942\u092a \u0927\u093e\u0930\u0923 \u0915\u0930 \u0932\u093f\u092f\u093e,\u090f\u0915 \u091f\u094d\u0930\u0915 \u0915\u0947 \u0921\u094d\u0930\u093e\u0907\u0935\u0930 \u0915\u094d\u0932\u0940\u0928\u0930 \u0932\u093e\u092a\u0924\u093e \u0939\u094b\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u092d\u0940 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0930 \u0939\u0940 \u0939\u0948 ,\u0907\u0938 \u0939\u093e\u0926\u0938\u0947 \u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0930\u094b\u0921 \u092a\u0930 \u0932\u092e\u094d\u092c\u093e \u091c\u093e\u092e \u091c\u093e\u092e \u0932\u0917 \u0917\u092f\u093e l \u092f\u0947 \u0926\u0941\u0930\u094d\u0918\u091f\u0928\u093e \u0906\u0917\u0930\u093e \u0938\u0948\u092f\u093e\u0902 \u0925\u093e\u0928\u093e \u0915\u094d\u0937\u0947\u0924\u094d\u0930 \u0915\u0947 \u0938\u0948\u0902\u0925\u093f\u092f\u093e \u092a\u0947\u091f\u094d\u0930\u094b\u0932 \u092a\u0902\u092a \u0915\u0947 \u092a\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0939\u0948…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTA1MzY4MTYxNDMwODk3

ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही हुए खाक………

आगरा में दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत हो गई l जिसके कारण ट्रकों में लगी आग ने देखते देखते भीषण रूप धारण कर लिया,एक ट्रक के ड्राइवर क्लीनर लापता होने की बात भी सामने आर ही है ,इस हादसे के बाद रोड पर लम्बा जाम जाम लग गया l ये दुर्घटना आगरा सैयां थाना क्षेत्र के सैंथिया पेट्रोल पंप के पास की है…..

Continue Reading

Ghaziabad Colleges

जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Published

on

देशभक्ति, ज्ञान और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने वाली पहल में 600 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

गाजियाबाद। जेएमएस इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘बैटल आॅफ कारगिल : बैटल आॅफ माइंड’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट आॅफिसर एवं इंडियन एक्स-सर्विसमैन के जॉइंट सेक्रेटरी मनवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल, निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज में सेना के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान सेना के पराक्रम को समाज तक पहुँचाने का प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, उनमें सेना के तीनों अंगों का योगदान अमूल्य है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और द्वितीय आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 600 प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की व्यवस्था एडमिशन हेड अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी और उनकी टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन परिसर प्रबंधक डॉ. गौरव शर्मा द्वारा प्रो. अनमोल कालरा के सहयोग से किया गया। समापन वक्तव्य में डॉ. गौरव शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी, रोजगार अधिकारी तन्वी गौर तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

साहिबाबाद

कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Published

on

साहिबाबाद । कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत मिशन शक्ति अभियान द्वारा पिंक चौकी कौशांबी और उनके सहयोगिगण द्वारा कौशांबी सेंट्रल पार्क से राम चौक जयपुरिया मार्केट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन करता रंजना झा और सुमन चौधरी द्वारा क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पिंक चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दुष्यंत नीम सब इंस्पेक्टर देवेंद्र और उनकी टीम का स्वागत किया गया पार्षद द्वारा कार्यक्रम के आयोजको और कार्यक्रम में सभी लोगों का धन्यवाद किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसने प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल सुमित कविता अल्पना नीलू सिंह अनीता नीति गुप्ता गुरविंदर कौर अनीता गौगिया पवन गुप्ता मनीष जैन गौरव वर्मा सुनील गांधी राजेंद्र गोयल एस आर सिंह अजय गुप्ता प्रेम प्रकाश गौगिया नीरज अनुराधा पाल जसपाल सिंह सुनील जैन साहित बड़ी संख्या मैं लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending