देश
शरबत विवाद: दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ भोपाल में दर्ज कराया केस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शरबत विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव पर केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए भोपाल पुलिस को आवेदन दिया है। कहा है कि अगर थाने में केस दर्ज नहीं की गई तो वे कोर्ट जाएंगे। उन्होंने इसे ‘हेट स्पीच’ से जुड़ा मामला बताया है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश में इन दिनों चल रहे कथित ‘रूहअफजा’ शरबत विवाद के बीच बाबा रामदेव पर करने के लिए भोपाल पुलिस को आवेदन दिया है। सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। कहा कि उन्होंने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। अब वे एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे। अगर एक सप्ताह में केस दर्ज नहीं हुआ तो वे कोर्ट की शरण लेंगे।
सिंह ने अपने आवेदन में कहा कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के बाबा रामदेव ने अपना व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी एक्स आईडी से एक वीडियो प्रसारित किया है। इसमें रामदेव ने पतंजलि के गुलाब शरबत की मार्केटिंग करते हुए कहा कि शरबत की एक कंपनी शरबत से मिले पैसे से मदरसे और मस्जिद बनवाती है। आप यदि वह शरबत पियेंगे तो मस्जिद और मदरसे बनेगें और पतंजलि का गुलाब शरबत पीते हैं तो गुरुकुल बनेगें। यह शरबत जिहाद है।
सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव का यह बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। साथ ही उन्होंने इसे ‘हेट स्पीच’ बताया। उन्होंने टीटी नगर थाना प्रभारी के नाम आवेदन लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि रामदेव द्वारा अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने अपने वीडियो से देशवासियों के बीच घृणा, नफरत और द्वेष फैलाने का जो कार्य किया गया है, वह अत्यंत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर रामदेव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196 (1)(क), 299 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उचित और कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें।
देश
महाराष्ट्र से चौकाने वाले नतीजे, सभी 29 महानगर पालिकाओं में बीजेपी-महायुती आगे
मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए गुरुवार को हुए चुनावों के नतीजे आने लगे। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित सभी प्रमुख शहरों में मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम स्पष्ट हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे अहम नगर निगमों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी रही। चुनाव परिणाम न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की सियासी तस्वीर पर भी असर डाल सकते हैं।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रुझानों में महायुति ने सभी 29 नगरपालिकाओं में बढ़त बना ही है। बड़ी बात ये है कि 29 में से 27 में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं मालेगांव में शिवसेना शिंदे और अहिल्या नगर से एनसीपी आगे चल रही है।
देश
कैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
अहमदाबाद। करंट क्राइम। दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी के बिल्कुल ऊपर एक जेसीबी खड़ी है और उसी ऊंचाई पर बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत एक पुरानी पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा था। यह टंकी करीब 10 मंजिला ऊंची थी और इसकी उम्र लगभग 75 साल बताई जा रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
पहले एक भारी क्रेन की मदद से करीब 8 टन वजनी जेसीबी को टंकी के ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटर ऊपर भेजे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को सील किया गया और टंकी को उपर से तोडा गया।
देश
BMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
मुंबई। करंट क्राइम। वृहत्मुंबई महानगर पालिका यानि बीएमसी के चुनाव के रूझान आने लगे है। बीएमसी के शुरुआती रूझानों में भाजपा-शिवसेना और महाविकास आघारी के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने मामूली बढत बनाई हुई है। वहीं पुणे और नागपुर में भाजपा को बढत मिलती दिख रही है।
महाराष्ट्र में कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत ज्यादातर निगमों में साथ हैं, लेकिन पुणे में अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानुष के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। दोनों ठाकरे चचेरे भाई करीब दो दशक बाद एक साथ आए हैं। आज के नतीजे से दोनों भाइयों के आगे की राजनीतिक साझेदारी का भी अंदाजा लग जाएगा। अजीत पवार और शरद पवार ने वोटों के बंटवारे से बचने के लिए समझौता किया है। पुणे में शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा के साथ सीट-शेयरिंग फॉर्मूला न बनने पर अकेले चुनाव लड़ा। नागपुर में 16 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। बीएमसी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी-शरद 20 सीटों पर आगे चल रही है। ठाणे के रुझानों में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। वहीं नागपुर में भी 5 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही बीजेपी आगे है।
-
देश3 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल2 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment4 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश4 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Entertainment4 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoकौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
