एनसीआर
विधायक से पहले क्षेत्रीय पार्षद का सम्मान करने पहुंचे वार्ड के सरदार, कहानी में है लैटर-कोटा और जनप्रतिनिधि का किरदार

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। लोकतंत्र का विकास का ढांचा जनप्रतिनिधियों की धुरी पर आधारित होता है। किसके घर से किसकी दुकान तक सड़क बनेगी, कहां हैंडपंप लगेगा, कहां इंटरलॉकिंग टाइल लगनी है, ये सब काम सांसद निधि से, विधायक निधि से और पार्षद निधि से होते हैं। शिकायत की तरफ ध्यान कोई भी दिला सकता है और अधिकारी संज्ञान भी ले सकते हैं, लेकिन समाधान के लिये निधि चाहिए और निधि का रास्ता जनप्रतिनिधि के लेटर से होकर गुजरता है। निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखते हैं। अपने कोटे से प्रस्ताव को पास कराते हैं और विकास कार्य कराते हैं। दिशा की बैठक में लोकसभा सांसद अधिकारियों के साथ बैठकर पूरे जिले के विकास का खाका खींचते हैं। कहां पर क्या कमी है ये जनता बताती है। कई बार अधिकारियों के पास सीधे पत्र पहुंचते हैं, कई बार जनप्रतिनिधियों के पास पत्र पहुंचते हैं और जनता की शिकायत पर संज्ञान लिया जाता है। किस्सा उस वार्ड से जुड़ा है जहां भाजपा की शीतल चौधरी ने पहली बार चुनाव जीतकर कमल खिलाया है। इस वार्ड में भाजपा कभी नहीं जीतीं लेकिन यहां पहली बार भाजपा जीती है। यहां पर सिब्बनपुरा गुरुद्वारे के पीछे सीवर लाइन टूटने का मामला था। इस समस्या का समाधान हुआ और बताया जाता है कि यहां कहानी में क्रेडिट वाला सीन भी आ गया। बहरहाल समस्या का समाधान हुआ, क्षेत्र के लोग खुश हैं और वो अपनी क्षेत्रीय पार्षद शीतल चौधरी के घर पहुंचे। ये गुरुद्वारे के पीछे का मामला था। सीवर लाइन टूटने से परेशानी हो रही थी। समस्या का समाधान हुआ तो सिख समाज के लोगों ने पार्षद शीतल चौधरी का आभार व्यक्त किया, उनका सम्मान किया। कहानी का ट्विस्ट ये है कि आज ये लोग विधायक संजीव शर्मा का भी सम्मान करेंगे। लेकिन उससे पहले पार्षद का आभार व्यक्त किया। कहानी में किरदार विकास का है और लोगों का ये कहना है कि जनता को समाधान चाहिए। वहीं इस मामले में पार्षद शीतल चौधरी ने कहा कि हमें जनता ने जनादेश ही विकास के लिये दिया है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये दिया है। मैं जनता का आभार व्यक्त करती हूं।
एनसीआर
दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर राजेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

साहिबाबाद । देश की राजधानी में 27 वर्ष बाद कमल खिला है, देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। साहिबाबाद विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव पूरे देश के लिए संकेत हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश के लगभग सभी राज्यों से लोग रहते हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों पर मुहर लगी है। मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने जा रहे हैं, दिल्ली में जीत से दिल्ली का विकास होगा। साथ ही यह देश भी विकसित राष्ट्र बनेगा। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर नाच गाकर खुशियां मनाई। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली इस जीत को कार्यकर्ताओं ने नए भारत की जीत बताया और देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने के संकल्प को दोहराया। दिल्ली की जनता ने यह दिखा दिया कि उन्हें विकास चाहिए सुशासन चाहिए और एक सशक्त नेतृत्व चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।
इस अवसर पर प्रेम त्यागी, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन डागर, मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी, मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी, मंडल अध्यक्ष नीरज रावल, पार्षद राजकुमार भाटी, पार्षद नरेश भाटी, विनोद पटेल, पार्षद गौरव सोलंकी, पार्षद प्रीति जैन, पार्षद संजीव त्यागी, पूर्व पार्षद विजेंदर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, एस पी सिंह, माधव सुद, आनंद गुप्ता पूर्व पार्षद, चरणजीत वासुदेव, सोनू बंसल, पवन रेड्डी, प्रमिला, राणा कृष्णा, राम अशोक खन्ना, सौरभ डागर, अतुल शर्मा, सुनील कुमार, आर पी साहनी, अतुल गुप्ता, नीरू शर्मा,नेहा जैन, कशिश कसाना,अनिल कटारिया आदि लोग मौजूद रहे।
एनसीआर
पोस्ट ऑफ द डे
एनसीआर
लोनी में बिजली कर्मचारी का शव रखकर भौपुरा मार्ग पर लगाया जाम

बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी व हंगामा
गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी में बिजली विभाग के लापरवाही से एक कर्मचारी की मौत हो गई। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बीच सड़क पर कर्मचारियों का शव रखकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया।
भोपुरा मार्ग पर शव लगाया जाम
जाम लगने वाले लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए। कहा लाइनमैन कृष्ण की मौत बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हुई है। शटडाउन देने के बाद भी बिजली सप्लाई छोड़ दी गई। जिससे लाइन जोड़ रहे कृष्ण की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई घंटे होने के बावजूद भी किसी भी बिजली विभाग के अधिकारी ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। गुस्साए लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लोनी भोप्रा मार्ग पर बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर रखकर जाम लगा दिया। महिलाएं भी सड़क पर ही धरना देने लगी, धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के एक्सईएन व उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी परिवार व सैकड़ो की भीड़ ने जाम नहीं खोला।
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
गाजियाबाद मे साप्ताहिक बाजारों को लेकर बोले मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज सिंह, क…
-
विदेश23 hours ago
डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान का चाबहार बंदरगाह, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें?
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
सामने आया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का सच, पत्नी आयशा ने खोला खौफनाक राज; हथौड़े से आखिरी सांस तक किए थे वार
-
देश23 hours ago
दिल्ली में BJP की जीत से गदगद JDU, केजरीवाल की हार पर बोले ललन सिंह-जनता ने दंडित किया
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
प्रॉपर्टी डीलर के पेट में मारी तीन गोलियां, कहासुनी के बाद पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में बदमाशों का तांडव देखने को मिल…
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: BTS of the wedding❤️funny moments😂Mouli
-
Entertainment22 hours ago
Trending Video: Bo Killed Everyone in Squid Game 😱