ग़ाजियाबाद
विधायक संजीव शर्मा ने दिखाया बड़ा दिल, करा रहे हैं वहां का विकास, जहां से मिले थे बहुत कम वोट

गाजियाबाद । राजनीति में आमतौर पर एक चलन हो गया है कि हर जनप्रतिनिधि जीतने के बाद बूथ रिपोर्ट जरूर मंगाता है। वो ये देखता है कि उन्हें किन क्षेत्रों से वोट मिले हैं और किन क्षेत्रों से वोट नहीं मिले हैं। इसके बाद आमतौर ये होता है कि कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधि के बाद विकास का कोई प्रस्ताव लेकर जाता है तो जनप्रतिनिधि यह उलाहना देने से नहीं चूकता कि वहां से तो मुझे वोट ही नहीं मिले। कई बार तो ये होता है कि उस क्षेत्र का विकास ही पिछड़ जाता है, लेकिन राजनीति का एक दूसरा तरीका भी है और वो तरीका सबका-साथ, सबका विकास का है। कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे भी होते हैं जो ये मानकर चलते हैं कि जनप्रतिनिधि जनता के होते हैं और वो बड़े दिल के साथ राजनीति करते हैं।
संजीव शर्मा एक ऐसे ही जनप्रतिनिधि हैं। जो सबको साथ लेकर चलना जानते हैं और उन्होंने इस बात को साबित भी कर दिया। अध्यक्ष रहते हुए वो सभी कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चले और अब जब वो जनप्रतिनिधि हैं तो वो क्षेत्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास पर फोकस कर रहे हैं, जनता पर फोकस कर रहे हैं और उन्होंने एक तरह से ये भी संदेश दिया है कि जहां से वोट नहीं मिले, वहां एक बार प्रयास तो करो, वहां विकास तो करों और अपनेपन की बहार अपने आप आ जाएगी। संजीव शर्मा शहर विधायक के रूप में अपनी विधानसभा में उन क्षेत्रों पर भी फोकस कर रहे हैं, जहां से उन्हें वोट नहीं मिले, लेकिन सबका साथ-सबका विकास और इसी सिद्धांत पर चलते हुए संजीव शर्मा ने सिद्धार्थ विहार की काशीराम आवासीय योजना में खस्ताहाल सड़क का निर्माण कराने का फैसला किया है। यहां पर संजीव शर्मा अपनी विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराएंगे।
बड़ी बात ये है कि सिद्धार्थ विहार की काशीराम योजना में संजीव शर्मा को कोई खास वोट नहीं मिले थे। ये इलाका बसपा समर्थित इलाका माना जाता है। यहां बसपा को वोट मिलता है, लेकिन शहर विधायक संजीव शर्मा ने विकास के पैमाने में इस क्षेत्र को भी शामिल किया है और राजनीति में एक सकारात्मक संदेश दिया है। शहर विधायक संजीव शर्मा ने दैनिक करंट क्राइम से बातचीत में ये कहा भी कि जनप्रतिनिधि सबका होता है। उसके लिये सब समान होते हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे क्षेत्र का विकास कराएंगे। जिन क्षेत्रों ने वोट नहीं दिया हम वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का संदेश लेकर जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और ये बताएंगे कि भाजपा सरकार सबका-साथ, सबका विकास की नीति पर काम करती है। हमारे लिये वसुधैव कुटुंबकम की भावना सर्वोपरि है। विकास का अधिकार प्रत्येक नागरिक का है और हम द्वेष भाव के साथ कभी राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि अभी हम अन्य क्षेत्रों में भी जाएंगे और विकास कराएंगे।
लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के करकमलों से हुआ सड़क का शिलान्यास
शहर विधायक संजीव शर्मा विकास के हर कदम पर लोकसभा सांसद अतुल गर्ग का आभार व्यक्त करना नहीं भूलते। ये उनका एक अंदाज है और सब इसकी वजह भी जानते हैं। 30 लाख की सड़क का शिलान्यास भी शहर विधायक संजीव शर्मा ने स्वयं नहीं किया। सिद्धार्थ विहार की काशीराम योजना में 30 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। शहर विधायक संजीव शर्मा ने शिलान्यास के लिये नारियल लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के हाथों में थमाया और उन्हीं से शिलान्यास कराया। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए नारियल फोड़ा। इस तरह से अब काशीराम आवासीय योजना में सड़क निर्माण होगा।
दलित बस्तियों पर कर रहे हैं संजीव शर्मा फोकस
संजीव शर्मा ने विकास की पहल उस बस्ती से की जहां से उन्हें वोट नहीं मिले। वो काशीराम आवासीय योजना में 30 लाख की सड़क का उपहार लेकर पहुंचे। उन्होंने संदेश दिया कि हम कोई द्वेषभाव नहीं रखते। हम सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखते हैं। संजीव शर्मा के अगर प्रोग्राम कैलेंडर पर नजर डालें तो वो केवल एक वर्ग की राजनीति नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दलित बस्तियों में विकास के विजन पर काम करना शुरू किया है। वो यहां एक्टिव हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती पर उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 11 कार्यक्रमों में भाग लेकर ये बता दिया है कि वो राजनीति में एक नई सोच के साथ आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..
मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……
ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
बेजुबान को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले गया चालक,मामला संज्ञान में आने पर पुलिस न…
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
मशहूर कराची बेकरी पर हिन्दू संगठन ने की तोड़फोड़ और प्रदर्शन…. ये हैदराबाद मे…
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: Jinguchaa – Lyrical | Thug Life | Kamal Haasan | Mani Ratnam | STR | AR Rahman | RKFI | MT | RG
-
उत्तर प्रदेश16 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा – “धोखेबाज और झूठा राष्ट्र”
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️
-
उत्तर प्रदेश15 hours ago
खुलेआम सड़क से युवक को किया अगुवा….. उत्तराखंड के हल्द्वानी में तुषार नामक य…