Connect with us

ग़ाजियाबाद

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का साप्ताहिक बाजार व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

Published

on

विधायक लोनी बोले मैं व्यापारी और जनता का सारथी हूं

गाजियाबाद: बीते कई दिनों से लगातार लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर साप्ताहिक बाजार, रेहडी, पटरी वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी रोजगार छीन जाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने सबसे पहले लोनी इलाके में विधायक का ठीहा लगाकर साप्ताहिक बाजार व्यापारियों के समर्थन में सब्जी बची। तो अगले ही दिन वह नवयुग मार्केट से लेकर जिला मुख्यालय तक नंगे पैर चलकर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को अन्न त्यागने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को उनकी चेतावनी के बाद उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की और शनिवार को जब मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह गाजियाबाद के कार्यक्रम में आए तो उन्होंने साप्ताहिक बाजार की स्थिति यथावत करने वाला आदेश दे दिया। उधर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिस तरीके से इस पूरे आंदोलन और अभियान को अपने कंधों पर उठाया था।
इसका लाभ उनको मिला, शनिवार को वह नवयुग मार्केट पहुंचे ,तो यहां के व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिस रास्ते से नंदकिशोर गुजरे नंगे पैर गुजरे लोगों ने उनके कदमों के नीचे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बिछाई और उनका स्वागत किया गया। तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी नंद किशोर गुर्जर द्वारा लाखों लोगों की आवाज उठाने के मामले की तारीफ की है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा यह दो लाख लोगों की जिंदगी से जुड़ा विषय था
लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार बंद करने, उनके स्थान परिवर्तित करने का मामला कुछ लोगों का नहीं बल्कि दो लाख से अधिक लोगों और उनके परिवारों से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि लोनी में जिस दिन उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, उसमें महिलाएं और बुजुर्ग थे। उसी दिन उन्होंने कसम खाई थी कि वह इस आंदोलन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने इस पूरे मामले में न सिर्फ मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय को पत्र लिखा था बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों पर सीधा हमला भी बोला था।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा पैठ बाजार व्यापारियों का नहीं होने दूंगा नुकसान
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जहां साप्ताहिक बाजार यथावत स्थिति जारी रखने का निर्देश दिया है। तो वहीं इसी को लेकर गाजियाबाद के पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग ,महापौर सुनीता दयाल की बैठक हुई थी। बैठक में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने नगर निगम को वेंडिंग जोन जल्द से जल्द तलाशने और साप्ताहिक बाजारों के लगने का स्थान तय करने की बात कही है। तो वहीं पुलिस के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से उन्होंने कहा है कि व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को किसी भी प्रकार से नुकसान न पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार मनोज सिंह ने दिशा निर्देश दिए हैं, उसका पालन अब अधिकारियों को करना है, तो वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गाजियाबाद के व्यापारियों और लोगों के साथ उनका हमेशा से साथ रहा है और वह साप्ताहिक व पैठ बाजार के व्यापारियों को नुकसान नहीं होने देंगे।

शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री नरेंद्र कश्यप बैठक में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि प्रत्येक इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का स्थान तय हो ताकि अन्य किसी स्थान पर दुकानदार ना पहुंचे। इससे वहां की यातायात और अन्य व्यवस्था भी ठीक से संचालित होती रहेगी। बैठक में पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मेयर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा व जीडीए वीसी अतुल वत्स भी मौजूद रहे।
अब नगर निगम को बनाना है वेंडिंग जोन का पूरा प्लान
नगर निगम के सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम को अब इस पूरे मामले में वेंडिंग जोन का प्लान और स्थान तय करना है। इसके लिए 13 फरवरी तक का समय तय किया गया था। देखना होगा 13 फरवरी के बाद नगर निगम के अधिकारी और सिस्टम कहां पर बाजार लगवाने को लेकर रणनीति और संस्तुति करता है।
नंदकिशोर बोले साप्ताहिक बाजार व्यापारी मेरा परिवार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है की साप्ताहिक बाजार से जुड़े व्यापारी उनके परिवार का हिस्सा बन गए हैं। जिस तरीके से वह उनके साथ खड़े थे और उन्होंने पूरी आवाज बुलंद की थी, व्यापारियों ने भी उनका शनिवार को इस गर्मजोशी और अंदाज में स्वागत किया है। विधायक नंदकिशोर ने कहा कि व्यापारी उनका परिवार हैं और वह उनकी मदद के लिए हमेशा आगे आते रहेंगे।
साप्ताहिक बाजारों को नगर निगम करेगा व्यवस्थित : महापौर सुनीता दयाल
पैठ बाजार को लेकर शहर के सभी लोग चिंचित हैं और कहीं न कहीं नगर निगम से आस लगाकर भी बैठे हैं। ये भी सही है कि पैठ बाजारों से लोगों को आने जाने का रास्ता बन्द हो जाता है और स्थानीय लोग बीमारी के दौरान भी अपने घर से अस्पताल नही जा पाते। कई स्थानों पर लम्बा जाम भी लग जाता है। इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कमिश्नर भी कार्य कर रहे हैं और अब नगर निगम भी नहीं चाहता कि सड़कों पर जाम बना रहे।महापौर ने कहा, पैठ बाजारों को व्यवस्थित करना है जिससे स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान होगा और बाजार के लोगों का रोजगार भी प्रभावित नही होगा। जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा लेकिन प्राथमिकता गाजियाबाद के शहरवासियों को दी जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पैठ बाजार को लेकर सभी चिंतित हैं लेकिन नगर निगम द्वारा जल्द ही पैठ बाजारों एवं साप्ताहिक बाजारों के लिए कार्य पूर्ण कर व्यवस्थित किया जाएगा। इस विषय में नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी और किसी का रोजगार भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending