Ghaziabad Colleges
विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय : डॉ. अनिल अग्रवाल
एचआरआईटी विश्वविद्यालय में एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया सम्मानित


गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय ने बड़े उत्साह और गरिमा के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुलपति प्रो. डॉ. डी.के. शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला शिक्षा अधिकारी गंभीर सिंह ने कार्यक्रम में शिक्षा प्रणाली की प्रगति और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए। इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिष्ठित शिक्षकों का सम्मान था, जिसमें विभिन्न संकायों के शिक्षकों को उनकी निष्ठा, योगदान और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का समापन प्रो-कुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया।
Ghaziabad Colleges
Royal Educational Institute
Royal Educational Institute
28Km Stone, NH-24(NH-9 Delhi-Hapur Bypass Road Dasna Post, Adhyatmik Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201302, India
Rating: 4.1
Rated count: 101
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Shanti Complex 2nd floor, Pocket K, Nehru Nagar III, Nehru Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201001, India
Rating: 5
Rated count: 93
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलताअर्जित की
गाजियाबाद। जे०ई०ई० एडवांस परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के छात्रों ने एक बार फिर आशातीत सफलता प्राप्त की। कुल 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो विद्यालय, विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए हर्ष का विषय है। इन छात्रों की सीखने के प्रति समर्पण, स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ समयबद्ध अध्ययन व दृढसंकल्प के कारण स्कूल को इतने उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। सफल छात्रों का ब्यौरा इस प्रकार है-सक्षम गर्ग, क्रियांश गर्ग, आराध्या अग्रवाल, मानव यादव, पार्थ गोयल, वेदास्तव मिश्रा, ओजस सचदेवा, वात्सल्य श्रीवास्तव, प्रथित गोदाम, दिव्यांशी श्रीवास्तव, नोवेश कौशिक, विवान श्रीवास्तव।
इस अवसर पर स्कूल की एक्जीक्यूटिव हैड सुसन होम्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम छात्रों को भविष्य की उपलब्धियों के बारे में जानने व सुनने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं, क्योंकि ये सब ही अपने चुने हुए क्षेत्रों में कल के नेता होंगे। निदेशक डा० अरुणाभ सिंह के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। मैं छात्रों व उनके अभिभावकों व अध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूं, वे भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करके एक सफल नागरिक व इंजीनियर बन सकें।
-
राशिफल24 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, योगी सरकार पर लगाए आरोप, अखिलेश ने की जांच की मांग
-
Entertainment22 hours agoटी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही
-
Sports22 hours agoICC की बांग्लादेश बोर्ड को दो टूक, भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो टीमों को मिलेगा वॉकओवर
-
Uncategorized20 hours agoसमलैंगिक संबंधों में बाधा बने पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
