Connect with us

साहिबाबाद

वार्ड का विकास ही मेरा लक्ष्य, हर नागरिक को मिले बेहतर सुविधाएं : पप्पू पहलवान

Published

on

साहिबाबाद । शालीमार गार्डन के वार्ड 78 में महामन्त्री पप्पू पहलवान ने सौंदर्य करण की नई-नई सौगातें दी हैं। मेक इन इंडिया अभियान के तहत कृष्ण वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य द्वार पर सौंदर्यकरण हेतु भारतीय संस्कृति की पहचान वाद्य यंत्र वीणा एवं तबले का अनावरण महामंत्री पप्पू पहलवान व क्षेत्रीय पार्षद ओमवती देवी के नेतृत्व में छोटी- छोटी कन्याओं के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री पप्पू पहलवान एवं क्षेत्रीय पार्षद देवी के अथक प्रयासों की विशेष भूमिका रही!
यह वीणा केवल एक सजावटी संरचना नहीं है। बल्कि यह हमारे आध्यात्मिक हमारी परंपरा विद्यादायिनी मां सरस्वती के और भगवान नारद मुनि जी के हाथों में विराजमान रहती है। भारतीय संस्कृति की पहचान यह वाद्य यंत्र हमारे अध्यात्म का प्रतीक है! यह योजना क्षेत्र के समग्र सौंदर्य कारण एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है!
उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास ही मेरा लक्ष्य है, और मेरा संकल्प ही वार्ड का हर नागरिक को मिले बेहतर सुविधाएँ। स्वच्छ वातावरण और आधुनिक विकास से जुड़ा हो। आपके विश्वास और सहयोग से हम अपने क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस अवसर ओर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत किया। महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान व पार्षद ओमवती देवी सभी एक आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर डी एन कौल, भूषण लाल टिंगलू ,प्रेम त्यागी, सुमन सती, विनोद कुमार सिंह, योगराज शर्मा, भूपेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अमिताभ, पटेल जी, सुनील शर्मा, अशोक भान, जगदीश सती, राकेश तोमर, अरविंद राणा, राजन राज जैन, मुनेश कसाना, अनीता राणा, रूपा मुखर्जी, आशा पवार, सुनीता चौहान, निशा चौहान, राम खुराना, सुषमा जैन, मीनाक्षी, संतोष, मनोज सिंह, गोपाल शर्मा, गुरु तेज सिंह, मनोज नौटियाल, विमल गोयल, नीरज गुप्ता, प्रदीप, सिंह, मनोहर रैना, शेखर हांडा, योगेंद्र सिंह, मनीष, अंशु,अंकित, मुकेश ,मनिंदर ,अभिषेक, हरिओम सिंह, नितिन आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

LIVE: गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारिता कुंभ का शुभारंभ किया

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

डॉक्टर के घर से 350 किलो आरडीएक्स और 2 एके 47 बरामद, सहारनपुर के डाक्टर ने फरीदाबाद में जमा कर रखा था गोला बारूद

Published

on

By


नई दिल्ली। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 350 किलो आरडीएक्स और दो एक के 47 समेत भारी गोला बारूद मिला है। गुप्त सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के एक घर में छापा मारा तो पुलिस दंग रह गई। कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील की निशानदेही पुलिस ने 350 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल और 84 कारतूस बरामद किए। डॉक्टर का आतंकवादी संगठनों के साथ कनेक्शन निकला है। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को गुपछचुप तरीके से अंजाम दिया है। रविवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी। यह कार्रवाई रविवार को एटीएस ने की।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इस डॉक्टर से पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा और यहां से 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ। सहारनपुर से भी एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। सहारनपुर के डॉ. आदिल से पूछताछ के बाद उसने भारी गोला-बारूद का खुलासा किया।
इलाके के लोगों के मुताबिक डॉ. आदिल ने इलाके में लगभग तीन महीने पहले कमरा किराए पर लिया था। उसने कमरा किराए पर लेने से पहले मकान मालिक को बताया था कि वह डॉक्टर है। उसके कुछ मेडिकल उपकरण हैं, जिन्हें वह यहां रखेगा। मकान मालिक ने उसे किराए पर घर दे दिया। उसने यहां भारी गोला-बारूद रखा लेकिन मकान मालिक से लेकर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।
सूत्रों ने बताया कि डॉ. आदिल से पूछताछ और जांच के बाद कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिनके तार इस साजिश से जुड़े हैं। डॉ. आदिल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। एमबीबीएस करने के बाद उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी जॉइन की। उसके बाद से वह यहीं नौकरी कर रहा था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बंपर मतदान की ओर बढ रहा है बिहार, 11 बजे तक 27.3 प्रतिशत वोटिंग

Published

on

By


पटना। करंट क्राइम। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार बिहार बंपर वोट प्रतिशत की ओर बढ रहा है। 11 बजे तक कही 24 तो कही 30 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदान पटना में हुआ। इसके अलावा गोपालगंज (30.04 प्रतिशत), लखीसराय (30.32 प्रतिशत) और सहरसा (29.68 प्रतिशत) में भी उम्मीद से ज्यादा मतदान हुआ है।
सुबह 11 बजे तक राज्य में औसतन 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लगभग सभी जगह वोटर बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं और बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, दौरान कुछ जगहों से हिंसा और बवाल की खबरें भी आई हैं, कहीं तो मारपीट में नेता का सिर फोड़ दिया गया, तो कहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
बृहस्पतिवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर मठिया गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे।
वहीं नालंदा जिले के बिहारशरीफ के वार्ड संख्या 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के आसपास कुछ बीजेपी कार्यकर्ता वहां मतदाता पर्चियां बांट रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending