ग़ाजियाबाद
वक्फ अधिनियम को लेकर मुस्लिम बस्तियों में पहुंच रही है भाजपा

गिनाएगी अधिनियम के फायदे और पूछेगी, कांगे्रस ने मुस्लिमों को क्या दिया
गाजियाबाद। भाजपा की ये खूबी है कि वो अपने हर कानून को लेकर जनता के बीच आती है। ये उसकी सियासी रणनीति का भी हिस्सा है। जो कानून वो संसद में पास करवा चुकी है, उस कानून पर वह जनसहमति की मोहर लगवाना चाहती है। भाजपा अपनी नई रणनीति में अब देश के मुस्लिमों को ये यकीन दिलाना चाहती है कि वो उनके हितों की संरक्षक है। भाजपा यहां कांग्रेस पर फिर से दोषारोपण कर रही है और इस बार वो वक्फ अधिनियम संशोधन को लेकर जनता के बीच आ रही है। भाजपा ने इसके लिये पूरी तैयारी की है और वो अब एक देशव्यापी अभियान चलाने जा रही है। वो मुस्लिम बस्तियों में पहुंचेगी और ये समझाने की रणनीति के साथ पहुंचेगी कि वक्फ के संशोधित कानून से मुस्लिमों को क्या लाभ हुआ है।
इसमें वो जहां अधिनियम के फैसले के फायदे समझाएगी वहीं कांग्रेस को भी घेरेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने दैनिक करंट क्राइम से बातचीत में कहा कि यह अभियान आज से शुरू हो रहा है और गाजियाबाद में भी हम मुस्लिम बस्तियों में जाएंगे, मुस्लिमों के घर जाएंगे। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान के तीन संयोजक बनाए गए हैं। इस अभियान में अमित रंजन, डॉ. नदीम कुरैशी और पूर्व पार्षद ललित कश्यप को संयोजक बनाया गया है। इस अभियान में गरीब और वंचित मुसलमानों की आवाज उठाई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि गरीब और वंचित मुसलमानों को धोखा दिया। उनके शैक्षिक और सामाजिक उद्धार के लिये कुछ नहीं किया।
मुस्लिम बस्तियों में होगी गोष्ठी और 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान : मयंक गोयल
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि वक्फ बोर्ड के संशोधित कानून को लेकर जहां तीन संयोजक बनाए गए हैं। वहीं इसका पूरा कार्यक्रम आ गया है। मुस्लिम बस्तियों मे भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। यह अभियान पूर्ण रूप से 20 अप्रैल से शुरू होगा और 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में मुस्लिम बस्तियों में गोष्ठि का आयोजन किया जाएगा। वक्फ बोर्ड अधिनियम की पूरी जानकारी दी जाएगी। मुस्लिम बस्तियों में कार्यशाला का आयोजन होगा और यहां खासतौर से यह बताया जाएगा कि कांगे्रस ने देश के मुसलमानों के साथ धोखा किया है।
अटल जन्म शताब्दी पर होंगे कई कार्यक्रम आयोजित
वक्फ बोर्ड के बाद भाजपा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 25 अप्रैल से यह कार्यक्रम शुरू होंगे। इस कार्यक्रम श्रृंखला को अटल विरासत का नाम दिया गया है। जन्म शताब्दी पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में कवि सम्मेलनों का आयोजन होगा। गोष्ठियों का आयोजन होगा और अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डालती प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। अटल विरासत के नाम से जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा वन-नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन भी भाजपा करेगी। इसका संयोजक सरदार एसपी सिंह को बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..
मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……
ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
बेजुबान को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले गया चालक,मामला संज्ञान में आने पर पुलिस न…
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
मशहूर कराची बेकरी पर हिन्दू संगठन ने की तोड़फोड़ और प्रदर्शन…. ये हैदराबाद मे…
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: Jinguchaa – Lyrical | Thug Life | Kamal Haasan | Mani Ratnam | STR | AR Rahman | RKFI | MT | RG
-
उत्तर प्रदेश16 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा – “धोखेबाज और झूठा राष्ट्र”
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️
-
उत्तर प्रदेश15 hours ago
खुलेआम सड़क से युवक को किया अगुवा….. उत्तराखंड के हल्द्वानी में तुषार नामक य…