Connect with us

ग़ाजियाबाद

लोनी के मंडोला से फिर दी राकेश टिकैत ने आंदोलन और दिल्ली के रास्ते रोकने की चेतावनी

Published

on

कहा -अब दिल्ली आंदोलन के दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के गेटों को बंद कर दिया जाएगा

गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी स्थित मंडोला गांव में रविवार को किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हिस्सा लिया। जहां मंडोला गांव के किसान 2014 से धरने पर बैठे हैं। यहां आवास विकास द्वारा की गई जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि प्रशासन और सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर बातचीत करनी चाहिए। किसान नेताओं ने बताया कि आवास विकास 10 प्रतिशत भूखंड देने की बात कर रहा है, लेकिन उसका बैनामा नहीं कर रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों के घर, खेती-बाड़ी का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। चाहे उनकी बाउंड्री वॉल घास-फूस की ही क्यों न हो।
टिकैत ने दी चेतावनी कहा बंद कर देंगे एक्सप्रेस-वे के गेट
किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को लोनी के मडोला गांव में चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली आंदोलन के दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के गेटों को बंद कर दिया जाएगा। आगे की बैठकें भी गेट पर ही होंगी। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नियम है कि अगर फूस की दीवार भी है, तो उसका अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और सख्त होगा। बैठक केएमपी से अंदर की ओर हुई है। अब जब भी दिल्ली का आंदोलन होगा, वह केएमपी के गेट पर होगा। दिल्ली को इसकी जरिए चारों तरफ से घेरा जाएगा। जहां-जहां भी केएमपी के गेट होंगे, वहां के अध्यक्ष इसकी जिम्मेदारी लेंगे। एक बड़ी लड़ाई की तैयारी होगी। दिल्ली अब घिरेगी तो इसी केएमपी से घिरेगी।
गन्ने का दाम भी नहीं बढ़ाया गया : राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये किसान 2016 से बैठे हैं। यहां काम रुकवाने पड़ेंगे। यमुना प्राधिकरण और लखनऊ प्राधिकरण से जो लोग लड़ रहे हैं, उन्हें यहां भेजेंगे। भूमि अधिग्रहण में जो नोएडा के किसानों को मिल रहा, वही यहां पर दिया जाए। केएमपी के आसपास के जिलों में भूमि अधिग्रहण के आंदोलन करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने गन्ना का पिछला बकाया भुगतान नहीं किया। फसल बोने से पहले भुगतान मिलना चाहिए था। गन्ने का दाम भी नहीं बढ़ाया है। यह किसानों के साथ धोखा किया है। फसल बोने से पहले फसल के दाम तय हो जाने चाहिए। उन्होंने किसानों ने अपील करते हुए कहा कि फसल की लागत थोड़ी कम कर लो। फसल की पैदावार कम हो ताकि सरकार और गन्ना मिल वाले आएं कि गन्ना की पैदावार कर दो। उन्होंने कहा कि एक दिन देश में एग्रीकल्चर (खेती-किसानी) हड़ताल भी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ से टकराने पर कार में लगी भीषण आग, हड़कंप मच गया

Published

on

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सड़क के किनारे पलट गई और थोड़ी ही देर में उसमें आग लग गई। उसी समय, टक्कर मारने वाला छोटा हाथी वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वाहन बुरी तरह जल चुके हैं।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती हुई कार की भयानक तस्वीरें दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों के चालकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से निवेदन किया है कि वे मोहन नगर फ्लाईओवर पर सावधानी से वाहन चलाएं और स्पीड लिमिट का पालन करें।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Published

on

गाजियाबाद: जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी और समिति के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद ने जानकारी दी कि श्री सुशांत शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश को मेरठ मंडल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका निरीक्षण कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे चेकलिस्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग वृक्षारोपण कार्यों की गणना पंजिका बनाएं। जिन विभागों ने भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई और कार्य योजना की जानकारी अभी तक नहीं दी है, वे अगले तीन दिनों के भीतर यह आंकड़े प्रभागीय कार्यालय, गाजियाबाद को उपलब्ध कराने के लिए सुनिश्चित करें।

बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका….. …

Published

on


\u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092e\u093e\u0901 \u0915\u094b \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e , \u092e\u093e\u0901 \u0915\u093e \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915\u093e…..\n\n \u0907\u0938 \u0924\u0930\u0939 \u0915\u0947 \u092e\u093e\u092e\u0932\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u092a\u0924\u093e \u091a\u0932\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0932\u092f\u0941\u0917 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u091a\u0930\u092e \u092a\u0930 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0906\u0926\u092e\u0940 \u0915\u093f\u0924\u0928\u093e \u0917\u093f\u0930 \u091a\u0941\u0915\u093e \u0939\u0948 l \u0930\u093e\u091c\u0938\u094d\u0925\u093e\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u091f\u092a\u0941\u0924\u0932\u0940 \u092c\u0939\u0930\u094b\u0921\u093c \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u0940\u0932\u093e \u0915\u093e \u092c\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0918\u091f\u0928\u093e \u0939\u0948 \u091c\u0939\u093e\u0902 \u0936\u094d\u092e\u0936\u093e\u0928 \u0918\u093e\u091f \u092a\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u0940 \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u0930\u0916\u0940 \u0925\u0940, \u0909\u0928\u0915\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u090f\u0915 \u092c\u0947\u091f\u093e \u0928\u0947 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e \u0914\u0930 \u091a\u093f\u0924\u093e \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e\u0964 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0909\u0938\u0928\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915 \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0938\u093e\u0924 \u092c\u0947\u091f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0947 \u090f\u0915 \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0915\u094b \u091c\u092c \u0918\u0930 \u0938\u0947 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0915\u0930 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0926\u0947 \u0926\u093f\u090f \u0917\u090f \u0924\u092c \u091c\u093e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0902\u091a \u0924\u0924\u094d\u0935 \u092e\u0947\u0902 \u0935\u093f\u0932\u0940\u0928 \u0939\u094b \u092a\u093e\u0908\u0964 \u091b\u0939 \u092d\u093e\u0908 \u090f\u0915 \u0938\u093e\u0925 \u0930\u0939\u0924\u0947 \u0925\u0947 \u091c\u092c\u0915\u093f \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0905\u0932\u0917 \u0930\u0939\u0924\u093e \u0925\u093e \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0915\u0940 \u092d\u093e\u0907\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u092a\u094d\u0930\u0949\u092a\u0930\u094d\u091f\u0940 \u0938\u0947 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTAzMDI5OTE2ODQ1OTky

चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका…..

इस तरह के मामले सामने आते हैं तभी पता चलता है कलयुग अपने चरम पर है और आदमी कितना गिर चुका है l राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के लीला का बास की घटना है जहां श्मशान घाट पर मां की अर्थी रखी थी, उनके अंतिम संस्कार के पहले एक बेटा ने हंगामा कर दिया और चिता पर लेट गया। चांदी के कड़े के लिए उसने अंतिम संस्कार रोक दिया। सात बेटों में से एक ओमप्रकाश को जब घर से मंगाकर चांदी के कड़े दे दिए गए तब जाकर मां को पंच तत्व में विलीन हो पाई। छह भाई एक साथ रहते थे जबकि ओमप्रकाश अलग रहता था और बाकी भाइयों से प्रॉपर्टी से विवाद था।

Continue Reading

Trending