Connect with us

ग़ाजियाबाद

लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दिलाया निगम की दुकानों का ध्यान

Published

on

कहा, दुकानदार रख रहे हैं तीन विकल्प तो नगर निगम लें इनका भी संज्ञान

गाजियाबाद । नगर निगम की दुकानों के किराये का मामला अभी सुलझा नहीं है। नगर निगम की दुकानें हैं और ये मामला लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के पास पहुंचा। सर्व व्यापार मंडल ने अतुल गर्ग को अपना पत्र सौंपा और बताया कि नगर निगम की दुकानों के किरायेदार व्यापारियों ने तीन विकल्प रखे हैं। यदि उन पर निगम संज्ञान लें तो समस्या का समाधान हो सकता है। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने व्यापारियों की बात सुनी और नगर आयुक्त को पत्र लिखा। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने सर्व व्यापार मंडल के प्रार्थनापत्र का हवाला दिया और नगर आयुक्त से कहा कि वह इस प्रार्थनापत्र को अवलोकित कर संज्ञान लें। निगम दुकानों किरायेदारों ने तीन विकल्प रखें हैं और इन विकल्पों के साथ शासन द्वारा एक पत्र भी उल्लेखित किया है। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने नगर आयुक्त से कहा कि उम्मीद है कि इन तीन विकल्पों में से किसी भी विकल्प पर व्यापारियों के साथ बैठकर कोई हल निकाल लिया जाए। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग जो पत्र नगर आयुक्त को भेजा उन्होंने उसकी प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को भेजी। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल को भेजी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री को भेजी और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को भेजी।
दुकानों की रजिस्ट्री-99 वर्ष की लीज या पुरानी देनदारी के साथ किराया
सर्व व्यापार मंडल ने नगर निगम की दुकानों के किरायेदार व्यापारियों द्वारा जो तीन विकल्प रखे गए हैं, उनमें पहला विकल्प दुकानों की रजिस्ट्री का है। किरायेदार व्यापारी चाहते हैं कि दुकानों की रजिस्ट्री कर दी जाए। उनका ये भी कहना है कि पहले भी 32 प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई जिसका विवरण व्यापारी अपने पत्र में दे रहे हैं। वहीं दूसरे विकल्प में व्यापारी चाहते हैं कि जिस दिन से किराये नहीं बढ़े हैं और पांच पर्ष बाद 12.50 प्रतिशत बढ़ाकर पुरानी देनदारी के साथ ले लिया जाए। वहीं तीसरे विकल्प के रूप में 99 वर्ष की लीज का प्रस्ताव है। जिसमें कहा गया है कि दुकानदारों का आज का मूल्य लेकर जीडीए व यूपीएसआईडीसी की तरह 99 वर्ष की लीज कर दी जाए। फिलहाल लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने व्यापारियों की इस बात को अपने पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त तक पहुंचाया है।

उत्तर प्रदेश

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…

Published

on

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..

बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

Published

on

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”

यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।

इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

Published

on


\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..

मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….

Continue Reading

Trending