Connect with us

ग़ाजियाबाद

लाखों श्रद्धालुओं ने किया दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक

Published

on

राज्य मंत्री, पूर्व सांसद और शहर विधायक ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

गाजियाबाद : मंगलवार की देर रात से ही शहर के सबसे प्राचीन और विशाल दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया था। जो बुधवार की देर रात तक जारी रहा। बीते 24 घंटों के दौरान दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में लाखों की संख्या में भोले बाबा के भक्तों ने भगवान दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और आसपास का नजारा शिव मय नजर आया। वहीं मंगलवार देर रात से ही भोले बाबा के भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू कर दिया था। तो कोई भक्त भगवान को गंगाजल से स्नान करने पहुंचा। तो किसी ने दूध, देसी घी, शहद, पंचमेवे, भांग, धतूरा फूल और गन्ने के रस से स्नान करवाया है। तो किसी ने यहां फूल, पंचमेवे, बेलपत्र और 108 प्रकार के छप्पन भोग का प्रसाद दूधेश्वरनाथ मंठ मंदिर पर भगवान को अर्पित करने का काम किया है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस मौके पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य मार्ग पर लंबी-लंबी कतारें भी नजर आई। वहीं भीड़ और अन्य व्यवस्थाओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र के निर्देश पर एडिशनल सीपी कार्यवाहक राजेश कुमार, एसीपी घंटाघर कोतवाली रितेश त्रिपाठी, एसीपी भास्कर वर्मा, एसीपी श्वेता यादव ,एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस को लगाया गया था। इसके साथ ही रूट डॉयवर्जन के साथ ही विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की गई थी। कुल मिलाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कार्यक्रम बीते 24 घंटे के दौरान लगातार चला और इस दौरान कई अति महत्वपूर्ण लोगों ने भी भगवान दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में जलाभिषेक करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिनभर लगा रहा जलाभिषेक करने वालों का तांता
दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर को लेकर अलग आस्था है और यही वजह है कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में बीते 24 घंटे शिव भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ की दूधेश्वरनाथ मंदिर के शिवलिंग पर जल अर्पित किया गया। साथ ही भगवान भोलेनाथ पर अलग-अलग प्रकार के भोग और प्रसाद को भी चढ़ाने का काम किया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य मार्ग से लेकर विजयनगर, कैला भट्टा, जीटी रोड और जिला अस्पताल के सामने तक शिव भक्तों की कतार भी लगी रही। कुछ लोग पैदल पहुंचे, तो कुछ भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए लेट कर और दौड़कर भी जल चढ़ाने पहुंचे।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहे व्यवस्थाओं में मौजूद
करंट क्राइम : महाशिवरात्रि के आयोजन को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए खुद पुलिस आयुक्त अजय मिश्र मौके पर काफी देर तक मौजूद रहे। तो वहीं एडिशनल सीपी कार्यवाहक राजेश कुमार सिंह सहित अलग-अलग जोन के एसीपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके साथ ही सीसीटीवी, ड्रोन और रूफ टॉप ड्यूटी के जरिए भी मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। इसके साथ ही सिविल डिफेंस और डिजिटल वालंटियर फोर्स के सदस्यों को भी यहां सुरक्षा इंतजामों में लगाया गया था।
जीटी रोड से मंदिर तक नंगे पांव गए शहर विधायक
महाशिवरात्रि के पर्व पर विधायक संजीव शर्मा प्रोटोकॉल और वाहनों को जीटी रोड पर बनी पार्किंग और पुलिस सुरक्षा बूथ पर छोड़ कर गए। वह वहां से नंगे पांव पैदल ही भगवान दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शहर के सभी शिव मंदिरों पर हुआ जलाभिषेक, चारों ओर गूंजा हर-हर महादेव
शहर के प्राचीन दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के साथ ही अलग-अलग इलाकों और सोसाइटियों के शिव मंदिरों में भी लोगों ने सुबह से ही महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक किया। इस दौरान चारों ओर हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी। तो वहीं कवि नगर के स्वयं भूदेव मंदिर, राजनगर के शिव मंदिर, गोविंदपुरम स्थित शिव मंदिर, चिरंजीव विहार, सेक्टर-23, गांधीनगर, नेहरू नगर, साहिबाबाद, मोहन नगर स्थित प्राचीन मंदिर, इंदिरापुरम और शहर के अलग-अलग इलाकों के मंदिरों में लोगों ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया।
108 प्रकार के पकवानों का लगाया गया भोलेनाथ को भोग : महंत नारायण गिरी
दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया है कि महाशिवरात्रि के चलते दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में चारों पहर विशेष पूजा अर्चना और भगवान दूधेश्वर नाथ का श्रृंगार किया गया। इसी के साथ 108 प्रकार के अलग-अलग पकवान और भोजन भगवान को अर्पित किए गए थे। इसके साथ ही गंगाजल, दूध, गन्ने के रस, शहद, घी सहित पंचमेवे से भी सजावट करने के साथ पूजा अर्चना की गई।
राज्य मंत्री, पूर्व सांसद और शहर विधायक ने किया जलाभिषेक
बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंचे थे। उन्होंने महंत नारायण गिरी से मुलाकात की, फिर भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर मेंं जलाभिषेक करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …

Published

on


\u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u094c\u0928\u092a\u0941\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0938\u0947 \u091a\u094b\u0930 \u0928\u0947 \u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093e \u0928\u093e \u0926\u0940\u0935\u093e\u0930 \u0924\u094b\u0921\u093c\u0940,\u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0915\u0947 \u0938\u0939\u093e\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u092c\u0921\u093c\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0938\u0947 \u0915\u0930 \u0921\u093e\u0932\u0940 \u091a\u094b\u0930\u0940,\u0918\u091f\u0928\u093e \u0938\u0940\u0938\u0940\u091f\u0940\u0935\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u0915\u0948\u0926….\n\u092f\u0947 \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u090f\u0915 \u092f\u0941\u0935\u0915 \u0928\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0932\u0915\u0921\u093c\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0916\u094b\u0932\u0940 \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0927\u0940\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0915\u0947 \u0928\u0940\u091a\u0947 \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0938\u0947\u0932 \u0915\u0947 \u092a\u0948\u0938\u0947 \u091c\u094b \u090f\u0915 \u0916\u093e\u0932\u0940 \u092a\u0947\u091f\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0930\u0916\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0925\u0947 \u0935\u094b \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u0947,\u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093c\u093e \u0914\u0930 \u0928\u093e \u091a\u093e\u092c\u0940 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u092e\u093e\u0932 \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo0MjEzOTQ5MzAyMTYyMDQ5

यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के सहारे से बड़ी सफाई से कर डाली चोरी,घटना सीसीटीवी में हुई कैद….
ये देखिये शराब के ठेके पर एक युवक ने पहले लकड़ी के जुगाड़ से ठेके की खिड़की खोली और फिर धीरे से खिड़की के नीचे से ठेके की सेल के पैसे जो एक खाली पेटी में रखे हुए थे वो साफ कर दिये,ना ताला तोड़ा और ना चाबी लगाई और माल साफ कर दिया…….

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…

Published

on


\u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0906\u092e\u0928\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u091f\u0915\u094d\u0915\u0930 \u0938\u0947 \u0906\u0917 \u0915\u093e \u0917\u094b\u0932\u093e \u092c\u0928\u0947 \u091f\u094d\u0930\u0915 , \u0927\u0942\u0902 \u0927\u0942\u0902 \u0915\u0930\u0915\u0947 \u091c\u0932\u0947, \u092b\u093e\u092f\u0930 \u092c\u094d\u0930\u093f\u0917\u0947\u0921 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0928\u0947 \u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0939\u0940 \u0939\u0941\u090f \u0916\u093e\u0915……… \n\n\u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0926\u094b \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u091c\u094b\u0930\u0926\u093e\u0930 \u092d\u093f\u0921\u093c\u0902\u0924 \u0939\u094b \u0917\u0908 l \u091c\u093f\u0938\u0915\u0947 \u0915\u093e\u0930\u0923 \u091f\u094d\u0930\u0915\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u0940 \u0906\u0917 \u0928\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0924\u0947 \u092d\u0940\u0937\u0923 \u0930\u0942\u092a \u0927\u093e\u0930\u0923 \u0915\u0930 \u0932\u093f\u092f\u093e,\u090f\u0915 \u091f\u094d\u0930\u0915 \u0915\u0947 \u0921\u094d\u0930\u093e\u0907\u0935\u0930 \u0915\u094d\u0932\u0940\u0928\u0930 \u0932\u093e\u092a\u0924\u093e \u0939\u094b\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u092d\u0940 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0930 \u0939\u0940 \u0939\u0948 ,\u0907\u0938 \u0939\u093e\u0926\u0938\u0947 \u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0930\u094b\u0921 \u092a\u0930 \u0932\u092e\u094d\u092c\u093e \u091c\u093e\u092e \u091c\u093e\u092e \u0932\u0917 \u0917\u092f\u093e l \u092f\u0947 \u0926\u0941\u0930\u094d\u0918\u091f\u0928\u093e \u0906\u0917\u0930\u093e \u0938\u0948\u092f\u093e\u0902 \u0925\u093e\u0928\u093e \u0915\u094d\u0937\u0947\u0924\u094d\u0930 \u0915\u0947 \u0938\u0948\u0902\u0925\u093f\u092f\u093e \u092a\u0947\u091f\u094d\u0930\u094b\u0932 \u092a\u0902\u092a \u0915\u0947 \u092a\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0939\u0948…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTA1MzY4MTYxNDMwODk3

ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही हुए खाक………

आगरा में दो ट्रकों में हुई जोरदार भिड़ंत हो गई l जिसके कारण ट्रकों में लगी आग ने देखते देखते भीषण रूप धारण कर लिया,एक ट्रक के ड्राइवर क्लीनर लापता होने की बात भी सामने आर ही है ,इस हादसे के बाद रोड पर लम्बा जाम जाम लग गया l ये दुर्घटना आगरा सैयां थाना क्षेत्र के सैंथिया पेट्रोल पंप के पास की है…..

Continue Reading

Ghaziabad Colleges

जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Published

on

देशभक्ति, ज्ञान और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने वाली पहल में 600 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

गाजियाबाद। जेएमएस इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद द्वारा आयोजित ‘बैटल आॅफ कारगिल : बैटल आॅफ माइंड’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट आॅफिसर एवं इंडियन एक्स-सर्विसमैन के जॉइंट सेक्रेटरी मनवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल, निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज में सेना के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। चेयरमैन राकेश कुमार सिंघल ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान सेना के पराक्रम को समाज तक पहुँचाने का प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध बिश्वास ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, उनमें सेना के तीनों अंगों का योगदान अमूल्य है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और द्वितीय आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 600 प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की व्यवस्था एडमिशन हेड अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी और उनकी टीम द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन परिसर प्रबंधक डॉ. गौरव शर्मा द्वारा प्रो. अनमोल कालरा के सहयोग से किया गया। समापन वक्तव्य में डॉ. गौरव शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए अंकिता चौधरी, शिव शंकर पचौरी, रोजगार अधिकारी तन्वी गौर तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending