Connect with us

स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा का बल्ला गरजा, भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

Published

on

भारत ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। इससे पहले भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। अब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारत से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 49.5 ओवर में 304 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पोर्ट्स

तीसरे और निर्णायक वन डे से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर

Published

on

By


उज्जैन। करंट क्राइम। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को महाकाल के दरबार में पहुंच गए। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गंभीर ने दिव्य भष्म मारती में भी भाग लिया।
गौतम गंभीर ने नलखेड़ा स्थित विश्‍व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन किए। मंदिर में उन्‍होंने विशेष पूजा-अर्चना की।
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे इंदौर के होलकर स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया की कोशिश सीरीज 2-1 से अपने नाम करने की होगी।

Continue Reading

स्पोर्ट्स

राजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर

Published

on

By

राजकोट। राजकोट में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने केवल सीरीज बराबर नहीं की… बल्कि टीम इंडिया की खामियों को भी उजागर कर दिया। 285 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल ने 131 और विल यंग 87 की 162 रनों की साझेदारी के सामने भारतीय गेंदबाजी बेअसर दिखी। 47.3 ओवरों में ही न्यूजीलैंड ने मैच निपटा दिया।
भारत की पारी में मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेशन और आक्रामक इरादे की कमी ने स्कोरिंग की रफ्तार दबा दी, जिसके कारण 285 जैसा स्कोर आज के 300$ युग में औसत ही साबित हुआ।
भारतीय गेंदबाजों के पास राजकोट में न प्लान ए चला, न प्लान बी। स्पिनरों के पास न टर्न थी, न विकट लेने की चतुराई। तेज गेंदबाजों के पास न लेंथ का अनुशासन था, न वैरिएशन का असर। परिणाम यह हुआ कि कीवी बल्लेबाजी कभी दबाव में नहीं आई।

Continue Reading

स्पोर्ट्स

विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे

Published

on

By

राजकोट। करंट क्राइम। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भले ही रन नहीं बना पाए हो लेकिन उन्होंने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे वनडे में एक रन लेते ही कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेलकर कोहली ने कुल 1750 रन पूरे किए थे और ’क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विराट कोहली ने दूसरे वनडे में 29 गेंदों में 23 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके आये। सचिन तेंदुलकर ने 42 पारियों में 1750 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने 35 पारियों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली का औसत भी तेंदुलकर के औसत से कहीं बेहतर है।

Continue Reading
Advertisement

Trending