Entertainment
रोय का कैटरिंग | एपिसोड 03 | #जिज्ञासा_विमल #मलयालम_फन_वाइन #मलयालम_कॉमेडी
Entertainment
कारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
मुंबई। करंट क्राइम। संजय दत्त लग्जरी कारों के शौकिन है। उनके पास कई लग्जरी गाडियां है। अब उन्होंने टेस्ला साइबर ट्रक खरीदी है, जो कि भारत में बिकती भी नहीं है। संजू बाबा के गैराज में रेंज रोवर और डिफेंडर से लेकर रोल्स रॉयस और मर्सिडीज मायबैक तक मौजूद हैं। अब उनके पास एलन मस्क की ईवी कंपनी की ही टेस्ला साइबरट्रक एसयूवी है।
हाल ही में संजय दत्त मुंबई की सड़कों पर टेस्ला साइबरट्रक के साथ देखे गए। फिलहाल क्लियर नहीं है कि संजय दत्त ने यह कार खरीदी भी है या सिर्फ टेस्ट ड्राइव ले रहे थे। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नंबर भी किसी और देश का है। ये भी माना जा रहा है कि शायद दुबई से उन्होंने इंपोर्ट कराई है।
Entertainment
रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
मुंबई। करंट क्राइम। रैपर यो यो हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गंदी बातें करते सुनाई दे रहे हैं। रैपर को इसके लिए काफी ट्रोल किया गया। अब हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे माफी मांगते दिख रहे हैं। उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयां की। हनी सिंह ने कहा, ’मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था।
रैपर ने आगे कहा कि कई लोगों को वो बुरा लगा तो मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इंसान गलती का एक पुतला है। कोशिश करूंगा कि ऐसा दोबारा ना हो।
Entertainment
बुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
मुंबई करंट क्राइम। अभिनेत्री खुशी मुखर्जी अब बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया गया एक बयान अब गले की फांस बन गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है।
यह पूरा मामला तब सामने आया, जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें बार-बार मैसेज किया करते थे। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और क्रिकेट फैंस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
फैजान अंसारी, जो मुंबई के रहने वाले हैं, ने इस मामले में गाजीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। अंसारी का कहना है कि खुशी मुखर्जी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इससे एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयान सिर्फ सुर्खियों में आने और पब्लिसिटी पाने के मकसद से दिए गए।
अंसारी ने कहा कि अगर आरोप साबित नहीं होते हैं, तो दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
खुशी मुखर्जी ने अपने इंटरव्यू में यह जरूर कहा था कि उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच कभी कोई निजी या रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल8 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश8 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment9 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment9 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश9 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
देश3 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
