ग़ाजियाबाद
रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद ने मनाया विशेष सेवा दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने की रेडक्रॉस की प्रशंसा
गाजियाबाद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर टी.बी. मुक्त भारत अभियान की कड़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा स्वस्थ-समर्थ जनपद के मंत्र को शाश्वत करने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए दिन की शुरुआत साप्ताहिक गौ- वंश नन्दी हरा चारा सेवा करके की गई। गाजियाबाद स्थित नन्दी पार्क में लगभग 500 नंदियों को हरा चारा खिलाया जिसमें सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी,वल्ली, अनुराग अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, डीवीएफ से अंकित गुप्ता, रंजीत पोद्दार व दीपक वर्मा की सामूहिक उपस्थिति में नन्दी पार्क में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अल्पाहार वितरित किया तथा महिला कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सेनेटरी पैड भी वितरित किए।
दूसरे पड़ाव में डॉ दिनेश वलिगा व डॉ शील वर्मा की सौजन्य से जिला चिकित्सालय में 16 क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की गई। सेवा के तीसरे पड़ाव में इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता व संध्या त्यागी के प्रयास से अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद की गरिमामई उपस्थिति में 25 क्षय रोगियों को गोद लेकर टी. बी. रोग से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पुष्टाहार पोटली के साथ साथ सैनटरी पैड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल ने कहा रेड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। टी. बी. की सघन जांच अभियान में सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में रेड क्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पिछले दिनों रेड क्रॉस गाजियाबाद के स्वयं सेवक दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र तक घूमते रहे ताकि स्वस्थ समर्थ जनपद का संकल्प पूरा किया जा सके। रेड क्रॉस उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश मोहन सी एम ओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, टी. बी. विभाग व रेडक्रॉस के संयुक्त प्रयास से ही सघन जांच अभियान में आशातीत सफलता हासिल हुई है। साथ ही उन्होंने डॉ अनिल अग्रवाल का भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर आभार प्रकट किया तथा रेड क्रॉस व इनर व्हील क्लब द्वारा मुख्य अतिथि, सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान प्रतीक व पटका का पहनकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय रेड क्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, सचिव डॉ किरण गर्ग,डॉ अमित विक्रम, डॉ नेहा, डॉ संजय गुप्ता, दीपाली गुप्ता, सुमन लता, सुषमा गुप्ता, संध्या त्यागी, राकेश चतुर्वेदी, डी. सी. बंसल, छोटेलाल कनौजिया, विपिन अग्रवाल, नागेंद्र को देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में राहुल गोयल भाजपा नेता द्वारा भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..
मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……
ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
बेजुबान को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले गया चालक,मामला संज्ञान में आने पर पुलिस न…
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
मशहूर कराची बेकरी पर हिन्दू संगठन ने की तोड़फोड़ और प्रदर्शन…. ये हैदराबाद मे…
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: Jinguchaa – Lyrical | Thug Life | Kamal Haasan | Mani Ratnam | STR | AR Rahman | RKFI | MT | RG
-
उत्तर प्रदेश15 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा – “धोखेबाज और झूठा राष्ट्र”
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
Entertainment15 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️
-
उत्तर प्रदेश14 hours ago
खुलेआम सड़क से युवक को किया अगुवा….. उत्तराखंड के हल्द्वानी में तुषार नामक य…