क्राइम
युवक की संदिग्ध हालत में मौत, खेत में मिला शव
अधिक शराब पीने से मौत की आशंका
हापुड़। चितौली रोड पर स्थित एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ईदगाह कॉलोनी निवासी मुन्ना पुत्र रफीक उर्फ गोलन के रूप में हुई है। पीआरवी 3977 से प्राप्त सूचना के अनुसार, चितौली रोड से लगभग 300 मीटर अंदर खेत में एक अज्ञात शव पड़ा होने की जानकारी मिली। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया
सूचना मिलते ही सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण शराब का अधिक सेवन प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर दिशा में गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
क्राइम
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, फायरिंग के बाद आया था इंडिया
नई दिल्ली। करंट क्राइम। कमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोली चलाने की साजिश करने वाले को पकड लिया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सेखों गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लन से जुड़ा है और वारदात के बाद भारत भाग आया था।
गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह सेखों ने कनाडा में कपिल शर्मा के ’कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटना की साजिश को अंजाम दिया था। जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी है। इसके अलावा, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था। पुलिस अब इन गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बंधु मानसिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक हाई-एंड पीएक्स-3 मेड इन चाइना पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बंधु मानसिंह ने शूटरों को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई थी। कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी। सलमान खान के करीब होने के कारण कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाई गई थी।
उत्तर प्रदेश
पेशावर में पैरा मिलिट्री मुख्यालय पर दो सुसाइड ब्लास्ट, 5 की मौत, जबर्दस्त फायरिंग, देखें वीडियो
नई दिल्ली। करंट क्राइम। पाकिस्तान के पेशावर में प्रांतीय पुलिस के मुख्यालय पर दो जोरदार धमाके हुए हैं। पेशावर में पैरामिलिट्री फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालय, पैरा मिलिट्री फोर्सेज का मुख्यालय है। पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के इस मुख्यालय पर सोमवार की सुबह हमला हो गया। फ्रंटियर कोर के मुख्यालय से दो धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सोमवार को मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में हमलावर समेत पांच लोग मारे गए हैं। मरने वालों में आत्मघाती हमलावर के साथ ही एक अन्य आतंकी भी शामिल बताया जा रहा है। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है। एक धमाका मेन गेट, और दूसरा एफसी मुख्यालय परिसर के साइकिल स्टैंड के पास हुआ।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दो आत्मघाती विस्फोट हुए। एक विस्फोट मेन गेट पर हुआ। दूसरा धमाका मुख्यालय परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड के पास हुआ. मोटरसाइकिल स्टैंड अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय के परिसर में स्थित है।
पेशावर हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि मेन गेट के बार एक धमाका होता है और आग की लपटें दिख रही हैं। एक शख्स इसके बाद मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करता भी नजर आ रहा है। इलाके में अब भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है। सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है।
उत्तर प्रदेश
सरकारी अस्पताल में दो साल की नौकरी मिली तो मंगेतर के साथ किया जमकर डांस, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
शामली। करंट क्राइम। शामली के कांधला सरकारी अस्पताल से एक ऐसा वीडियो आ रहा है, जिससे मेडिकल प्रोफेशन पर दाग लग रहा है। सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को बंद कमरे में एक युवती के साथ डांस करते देखा जा रहा है। डॉक्टर वकार सिद्दीकी का वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही उसे आवंटित कमरा भी खाली करा लिया है। वही, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रिपोट तलब की है।
कस्बे कांधला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए ने बीते महीनों में कई डॉक्टरों को दो साल के अनुबंध पर अस्पताल में तैनात किया था।
डॉक्टर वकार सिद्दीकी भी उनमें से थे। सरकारी अस्पताल में दो साल की नौकरी मिलने पर अपनी मंगेतर के साथ जमकर डांस किया।
वीडियो वायरल होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई। डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
नोएडा11 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
Sports10 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
देश12 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
Entertainment10 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
देश7 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
Sports8 hours agoटूट गई स्मृति और पलाश की होने वाली शादी, दोनों ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
