Connect with us

ग़ाजियाबाद

मुझ समेत शहर का कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि साप्ताहिक बाजार से कॉलोनी वासियों को कोई असुविधा हो : बालेश्वर त्यागी

Published

on

साप्ताहिक बाजार का समर्थन करने वालों को कटघरे में खड़े करने के लिए प्रशासन प्रायोजित एक अभियान प्रारंभ हुआ है ।
जब बढ़ती आबादी के लिए सरकारें रोजगार देने में असमर्थ होती हैं तब क्या ऐसे स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होना, देश के लिए आवश्यक नहीं है।

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक नई प्रवृति सामने आई है। जिसमें साप्ताहिक बाजार का समर्थन करने वालों को कटघरे में खड़े करने के लिए प्रशासन प्रायोजित एक अभियान प्रारंभ हुआ है । ये प्रवृति बड़ी खतरनाक और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर सीधा प्रहार करने वाली है। इस अभियान का उद्देश्य साप्ताहिक बाजार के साथ खड़े होने वालों को शहर के लोगों का विरोधी प्रमाणित करने का है। मुझ समेत शहर का कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि साप्ताहिक बाजार से कॉलोनी वासियों को कोई असुविधा हो । वे केवल चाहते हैं कि किसी भी साप्ताहिक बाजार को उपयुक्त स्थान दिए बिना उजाड़ा न जाय। ये हमारी मांग इतनी जायज है कि मुख्य सचिव ने स्वयं सार्वजनिक निर्देश जारी किया कि अभी पूर्व की भांति साप्ताहिक बाजार लगते रहें। प्रशासन का दुस्साहस देखिए मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी साप्ताहिक बाजारों को प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है।
क्या गरीब और कम साधन वाले व्यक्ति को सम्मानपूर्वक अपने बच्चों के लिए रोटी कमाने वाले को अधिकार नहीं है? जब बढ़ती आबादी के लिए सरकारें रोजगार देने में असमर्थ होती हैं तब क्या ऐसे स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होना, देश के लिए आवश्यक नहीं है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी इस वर्ग की कठिनाइयों से परिचित हैं और इसीलिए इन ठेली पटरी वालों के लिए बिना गारंटी के मुद्रा लोन की व्यवस्था की । देश के बड़े से बड़े नेता संसद में खड़े होकर कहते हैं कि देश के साधनों पर पहला हक गरीब का है।लेकिन गाजियाबाद का प्रशासन गरीबों को बेरोजगार करके अपराध की अंधी गली में धकेलना चाहता है क्या??
मैं महानगर के सभी नागरिकों से विनम्रता से अनुरोध करना चाहता हूं कि जब चुनाव आता है तो सभी दलों के नेता झुग्गी झोपड़ी, ठेली पटरी और साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों की वोट पाने के लिए बड़े बड़े वादे करते हैं और जब चुनाव न हो तो इनको उजाड़ने के प्रशासन के समर्थन में खड़े हों, ये कहां तक उचित है? लोकतंत्र में गरीब को वोट का जो अधिकार मिला है, अगर वह न होता तो गरीब एड़ियां रगड़ रगड़ कर मर जाता कोई गरीब के दरवाजे नहीं फटकता। भला हो डॉ भीमराव आंबेडकर का जो गरीब को एक वोट का अधिकार दे दिया।
जब प्रशासन ने महानगर की सारी ग्रीन बेल्ट बेच कर आवासीय भवन खड़े हो थे जिन पर साप्ताहिक बाजार लग सकते थे, तब महानगर के कितने लोगों ने इसके विरुद्ध आवाज उठाई थी। गाजियाबाद में आवासीय कॉलोनियों में व्यवसायिक बाजार खड़े हो रहे हैं। उन कालोनियों के निवासियों का रहना मुश्किल हो रहा है। शहर की सभी चौड़ी सड़कों पर मार्केट बन रहे हैं । गांधीनगर में रजिस्ट्री दफ्तर के कारण लोगों का अपने घरों तक वाहन से पहुंचना असंभव हो रहा है। जीडीए का कार्यालय का नया भवन तो शहर से बाहर बनाया जा रहा है लेकिन रजिस्ट्री दफ्तर को शिफ्ट करने पर विचार क्यों नहीं हो रहा है? सड़कों की रोड साइड पर पार्किंग के ठेकों के कारण सड़कें जाम हैं । क्या ऐसे स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग नहीं होनी चाहिए? सूची बहुत लंबी है जहां प्रशासन अपने दायित्व के निर्वाह से आंख मूंद कर बैठा है और सभी जागरूक नागरिक मौन हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता अपनी है । जिन समस्याओं के समाधान से कोई लेना देना नहीं है। बस केवल समाचार पत्रों की हैड लाइन में छपने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। ये प्रवृति ठीक नहीं है। जनहित सबसे बड़ा मानक है । अधिकारी आएंगे चले जाएंगे। हम इस शहर के निवासी हैं। ये शहर हमारा है,इसके लिए हमने भी सपने देखें और जब भी हमें कोई अवसर मिला इस शहर को सुंदर बनाने में योगदान किया है। जब तक जीवित हैं तब तक अपने सपनों को पूरा करने के प्रयास करते रहेंगे।

उत्तर प्रदेश

अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाह…

Published

on


\u0905\u0917\u0930 \u0906\u092a \u092d\u0940 \u090f\u0921\u0935\u0947\u0902\u091a\u0930 \u0915\u0947 \u0936\u094c\u0915\u0940\u0928 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u091c\u0948\u0938\u0947 \u0925\u094d\u0930\u093f\u0932\u0930 \u0915\u093e \u092e\u091c\u093e \u0932\u0947\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u094b \u0938\u093e\u0935\u0927\u093e\u0928 \u0939\u094b \u091c\u093e\u092f\u0947……\n\n \u0906\u091c\u0915\u0932 \u092f\u0941\u0935\u093e\u0913\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u094b\u0936\u0932 \u092e\u0940\u0921\u093f\u092f\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0906\u092a\u0915\u094b \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u0925\u094d\u0930\u093f\u0932\u0930 \u0917\u0947\u092e\u094d\u0938 \u0915\u0947 \u091c\u0930\u093f\u092f\u0947 \u0905\u0932\u0917 \u0926\u093f\u0916\u0928\u0947 \u0915\u093e \u0915\u094d\u0930\u0947\u091c \u0939\u0948 l \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u092f\u0947 \u0936\u094c\u0915 \u091c\u093e\u0928\u0932\u0947\u0935\u093e \u092d\u0940 \u0939\u094b \u0938\u0915\u0924\u093e \u0939\u0948 l \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0909\u0924\u094d\u0924\u0930\u093e\u0916\u0902\u0921 \u0915\u0947 \u090b\u0937\u093f\u0915\u0947\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u0938\u093e\u0908\u091f \u0915\u093e \u0939\u0940 \u0939\u0948 \u091c\u094b \u092f\u0947 \u092c\u0924\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0915\u093e\u092b\u093c\u0940 \u0939\u0948 \u0915\u093f \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u0947 \u0915\u0947 \u091a\u0915\u094d\u0915\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u093e\u0928 \u091c\u094b\u0916\u093f\u092e \u092e\u0947\u0902 \u0928\u093e \u0921\u093e\u0932\u0947……..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTgzMDE0MjIyMTU3MjQ3

अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाहते हैं तो सावधान हो जाये……

आजकल युवाओं में सोशल मीडिया में अपने आपको बंजी जम्प थ्रिलर गेम्स के जरिये अलग दिखने का क्रेज है l लेकिन ये शौक जानलेवा भी हो सकता है l वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश में बंजी जम्प साईट का ही है जो ये बताने के लिए काफ़ी है कि दिखावे के चक्कर में जान जोखिम में ना डाले……..

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…

Published

on


\u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0917\u092f\u0947 \u0926\u094b \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0928\u093e\u092f\u092c \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932\u0926\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0939\u0940 \u0939\u094b \u0917\u092f\u093e \u091c\u0941\u0924\u092e \u092a\u0948\u091c\u093e\u0930…….\n\u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u0938\u093f\u0926\u094d\u0927\u093e\u0930\u094d\u0925 \u0928\u0917\u0930 \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0902\u0938\u0940 \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932 \u092e\u0947\u0902 \u0926\u094b \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u091a\u0932 \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e l \u0909\u0938 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0915\u094b \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0928\u093e\u092f\u092c \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932\u0926\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0915\u093e\u0930\u094d\u092f\u093e\u0932\u092f \u092c\u0941\u0932\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e l \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u092e\u093e\u092e\u0932\u093e \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u092c\u091c\u093e\u092f \u0914\u0930 \u0909\u0932\u091d \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u092a\u0915\u094d\u0937 \u092c\u0948\u0920\u0915 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0940 \u092d\u093f\u0921\u093c \u0917\u090f \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u091c\u092e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0939\u0941\u0908……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTEwNjEyMDc3NTQxOTgy

जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजार…….
यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले की बांसी तहसील में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था l उस विवाद को सुलझाने के लिए नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुला लिया l लेकिन मामला सुलझाने के बजाय और उलझ गया और दोनों पक्ष बैठक में ही भिड़ गए और फिर जमकर मारपीट हुई……

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …

Published

on


\u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u094c\u0928\u092a\u0941\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0938\u0947 \u091a\u094b\u0930 \u0928\u0947 \u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093e \u0928\u093e \u0926\u0940\u0935\u093e\u0930 \u0924\u094b\u0921\u093c\u0940,\u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0915\u0947 \u0938\u0939\u093e\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u092c\u0921\u093c\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0938\u0947 \u0915\u0930 \u0921\u093e\u0932\u0940 \u091a\u094b\u0930\u0940,\u0918\u091f\u0928\u093e \u0938\u0940\u0938\u0940\u091f\u0940\u0935\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u0915\u0948\u0926….\n\u092f\u0947 \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u090f\u0915 \u092f\u0941\u0935\u0915 \u0928\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0932\u0915\u0921\u093c\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0916\u094b\u0932\u0940 \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0927\u0940\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0915\u0947 \u0928\u0940\u091a\u0947 \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0938\u0947\u0932 \u0915\u0947 \u092a\u0948\u0938\u0947 \u091c\u094b \u090f\u0915 \u0916\u093e\u0932\u0940 \u092a\u0947\u091f\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0930\u0916\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0925\u0947 \u0935\u094b \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u0947,\u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093c\u093e \u0914\u0930 \u0928\u093e \u091a\u093e\u092c\u0940 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u092e\u093e\u0932 \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo0MjEzOTQ5MzAyMTYyMDQ5

यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के सहारे से बड़ी सफाई से कर डाली चोरी,घटना सीसीटीवी में हुई कैद….
ये देखिये शराब के ठेके पर एक युवक ने पहले लकड़ी के जुगाड़ से ठेके की खिड़की खोली और फिर धीरे से खिड़की के नीचे से ठेके की सेल के पैसे जो एक खाली पेटी में रखे हुए थे वो साफ कर दिये,ना ताला तोड़ा और ना चाबी लगाई और माल साफ कर दिया…….

Continue Reading

Trending