Connect with us

मुंबई

मुंबई में GBS वायरस से हुई पहली मौत, 53 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Published

on

मुंबई। मुंबई में गुलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस वायरस) के कारण पहली मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित शख्स की मौत बुधवार को हुई है। जीबीएस वायरस से महाराष्ट्र में कम से कम 197 लोग संक्रमित हैं और अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त ने भी पुष्टि की कि लंबी बीमारी के बाद नायर अस्पताल में 53 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक वडाला इलाके का निवासी है और एक अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता था। वह 15 दिन पहले पुणे गया था,जहां जीबीएस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
अस्पताल में कब कराया गया भर्ती?
पीड़ित शख्स को 23 जनवरी को मुबंई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के पैरों में दर्द की शिकायत थी। वह कई दिनों तक गंभीर हालत में रहे।
बीएमसी की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि पीड़ित मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बीएमसी ने कहा कि मरीज में बुखार और दस्त जैसे लक्षण नहीं दिखे थे।

महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम के कितने मामले?
बीएमसी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पुणे रीजन में मंगलवार तक 197 संदिग्ध संक्रमितों की पहचान की जा सकी है। इसके अलावा नगर निकाय ने यह भी बताया कि पुणे रीजन में जीबीएस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
बयान के मुताबिक, मुंबई के सभी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जीबीएस मरीजों के इलाज के लिए तैयार हैं। शहर में आवश्यक दवाईयां, उपकरण और एक्सपर्ट उपलब्ध हैं।
क्या गुलियन बैरे सिंड्रोम?
जीबीएस एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खुद के ही तंत्रिका तंतुओं पर हमला करना शुरू कर देता है। इस वजह से मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्नता आ जाती है। कभी-कभी पैरों या हाथों में लकवा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में देखा गया है कि खाना निगलने और सांस लेने भी परेशानी आती है। ये कोई नई बीमारी नहीं है। इसके इलाज के लिए आमतौर पर इंट्रावेनस इम्यूनोग्लोबुलिन या प्लाज्मा एक्सचेंज जैसे तरीके का इस्तेमाल किया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, पति सौरभ के जन्मदिन पर हुआ बेटी का जन्म

Published

on

By

मेरठ। करंट क्राइम। नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। शनिवार देर रात को मुस्कान रस्तोगी के पेट में तेज दर्द उठा और उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सोमवार को डॉक्टर्स की देखरेख में उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
डॉक्टर्स के मुताबिक, मां और बच्चे अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुस्कान रस्तोगी की यह दूसरी बेटी है। मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म उस दिन दिया, जब सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी है।
मुस्कान की पहली बेटी पीहू सौरभ के माता-पिता के साथ रह रही है। इस साल की शुरुआत में जब मुस्कान रस्तोगी को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी।
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके टुकड़े प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। सौरभ की हत्या के बाद वह अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने हिमाचल चली गई थी। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी।

Continue Reading

Entertainment

बिमल रॉय की फिल्म बंदिनी में धर्मेंद्र को पहली बार मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार 24 नवंबर की सुबह उन्‍होंने जुहू स्‍थ‍ति अपने घर में अंतिम सांस ली। अभिनेता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्‍थ‍ति पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने श्‍मशान घाट पहुंच कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उन्होंने 1960 में हिन्दी फिल्मों में पदार्पण किया। बलराज साहनी और कुमकुम इस फिल्म में उनके सह-कलाकार थे। उनकी पहली फिल्म थी, ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे।’ अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म में उन्हें ‘धर्मेंद्र’ के नाम से प्रस्तुत किया गया और यही उनका फिल्मी नाम बन गया। हालांकि धर्मेंद्र की पहली चर्चित फिल्म बिमल रॉय की बन्दिनी थी जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अभिनेत्री नूतन थीं। बन्दिनी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। हकीकत, फूल और पत्थर, बहारें फिर भी आएँगी, आँखें, मेरा गाँव, मेरा देश, शोले इत्यादि उनकी चर्चित फिल्में थीं।
धर्मेंद्र के निधन की खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया है। उनके फैंस से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की आंखे नम हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

LIVE: South African President Cyril Ramaphosa welcomes PM Modi as he arrives for G20 Summit

Published

on

By

Continue Reading
Advertisement

Trending