Connect with us

ग़ाजियाबाद

महाशिवरात्रि पर्व के चलते 25 की शाम छह बजे से दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर मार्ग पर रहेगा रूट डॉयवर्जन

Published

on

  • चार स्थानों पर बनाए गए वाहन पार्किंग स्थल
  • ड्यूटीरत समस्त पुलिसकर्मियों के वाहन शंभू दयाल डिग्री कॉलेज पी-02 पार्किंग में किए जाएंगे खड़े

गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने और लोगों को परेशानी ना हो, वो महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक भी होता रहे, इसके लिए रूट डॉयवजन प्लान जारी कर दिया है। रूट डायवजन जलाभिषेक के चलते किया जा रहा है। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार 25 फरवरी की शाम छह बजे से लेकर महाशिवरात्रि को रात्रि 12 बजे तक रूट डायवर्जन का प्लान जारी रहेगा। इस दौरान दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के वाहन शंभू दयाल डिग्री कॉलेज की पार्किंग पी-02 में खड़े कराए जाएंगे। तो वहीं श्रद्धालुओं और जलाभिषेक करने वाले जो लोग आएंगे, उनके लिए भी अलग से पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं कई रूट पर भारी, हल्के और व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। तो कई जगह लोगों को मार्ग बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। आमजन को परेशानी नहीं हो इसके लिए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
यहां पर रहेगा इस प्रकार से रूट डॉयवजन
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लाल कुआं और बस अड्डे के मध्य सभी प्रकार के भारी, मध्यम, व्यावसायिक वाहनों का आगमन जलाभिषेक महाशिवरात्रि पर्व के चलते 25 फरवरी की शाम छह बजे से लेकर 26 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक प्रभावित रहेगा। इस मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। लाल कुआं से नए बस अड्डे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद होगा। वहीं लाल कुआं से मेरठ मोड जाने वाले सभी प्रकार के भारी, मध्यम, व्यावसायिक वाहन साजन मोड़ से दाहिने मुड़कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क चौराहे से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चुंगी जाकर एएलटी चौराहे से मेरठ मोड़ होते हुए मेरठ तिराहे की ओर जाएंगे। इसी प्रकार मेरठ तिराह से लाल कुआं जाने वाले सभी प्रकार के वाहन जीटी रोड ना होकर मेरठ रोड होकर एएलटी से हापुड़ चुंगी, विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हुए साजन मोड़ से लाल कुआं की ओर जाएंगे। वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों का आगमन चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहे के मध्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड होकर पुराना बस अड्डे से हापुड़ तिराहा होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। नए बस अड्डे से मेरठ मोड़ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को हापुड़ तिराहे से पुराना बस अड्डा, अंबेडकर रोड़ होते हुए चौधरी मोड़ तक निकाला जाएगा। हापुड़ चुंगी से किसी प्रकार के भारी, मध्यम वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन एएलटी चौराहे से मेरठ रोड होते हुए जाएंगे। पुराना बस अड्डे से कोई भी नए बस अड्डे में अन्य भारी वाहन, हापुड़ तिराहा नहीं जाएगा। यह वाहन घूकना मोड़ से मेरठ रोड होकर गंतव्य तक जाएंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर वाले मार्ग पर गौशाला फाटक से मंदिर के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और संचालन बंद रहेगा।
रामलीला मैदान घंटाघर, शंभू दयाल डिग्री कॉलेज और नवयुग मार्केट पर खड़े कर सकते हैं वाहन
पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, उसके हिसाब से दूधेश्वरनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जीटी रोड, अंबेडकर रोड, विजयनगर, रेलवे पुल की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालु अपने वाहन रामलीला मैदान घंटाघर पी-01 पार्किंग में खड़े कर पैदल मंदिर को जाएंगे। नया बस अड्डे की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालु पटेल नगर फ्लाईओवर होकर अपने वाहन रामलीला मैदान घंटाघर पी-01 पार्किंग में खड़े करेंगे। तो वहीं हापुड़ रोड से आने वाले सभी श्रद्धालु अपने वाहन नवयुग मार्केट रोड की पार्किंग के पार्क करेंगे और मंदिर को प्रस्थान करेंगे। विजयनगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु वाहन मिलिट्री ग्राउंड विजयनगर पी-04 पार्किंग में खड़े करेंगे। ड्यूटी पर रहने वाले समस्त पुलिसकर्मियों के वाहन शंभू दयाल डिग्री कॉलेज की पार्किंग पी-02 में खड़े किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..

Published

on

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है

गुम शुदा / लापता
……

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

Published

on


\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..

करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

Published

on

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।

उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।

पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।

विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।

Continue Reading

Trending