Connect with us

ग़ाजियाबाद

मंडल गठन को लेकर हुई भाजपा की बैठक

Published

on

मंडल से लेकर सेक्टर और बूथ को करने जा रही भाजपा मजबूत

गाजियाबाद । भाजपा के सामने 2027 का चुनावी रण है। वो अब अपने कार्यकताओं की फौज को इसी चुनावी जंग के मद्देनजर तैयारी कर रही है। वो जितने भी आयाम ला रही है वो इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। गाजियाबाद भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां लोकसभा से लेकर विधानसभा तक बड़ी जीत भाजपा को मिलती है। नगर निगम में भाजपा का ये जलवा है कि उसने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है और 100 पार्षदों वाले सदन में 75 पार्षद उसी के बैठे हैं। अगर जनप्रतिनिधियों की बात करें तो उनके हिस्से में ये मौज ऐसे ही नहीं आई है। किसी को विधानसभा में देश की सबसे बड़ी जीत मिली है तो किसी ने लोकसभा वाले रण में लखनऊ और बनारस के मुकाबले ज्यादा बड़ी जीत हासिल की है। जनप्रतिनिधियों की इस चुनावी मौज के पीछे सबसे बड़ी ताकत उन कार्यकताओं की फौज की है जो चुनावी रण में बूथ से लेकर मंडल तक काम करती है। एक-एक वोट पर फोकस करती है। अब जब भाजपा के सामने 2027 की चुनावी तैयारी है तो यहां महानगर अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। मयंक गोवल भाजपा के संगठन चक्रव् हर कला भाजपा में उनकी तारीफ भी हुई। दरअसल अब भाजपा मंडल गठन को लेकर तैयारी कर रही है। मंडल के प्रवासी घोषित हो चुके हैं और अब वह मंडल पर अपनी फौज तैनात करने जा रही है।
बताया जाता है कि मंडल से ही भाजपा सेक्टर पर फोकस करेगी और सेक्टर से वो बूथ को मजबूत करेगी। बुलंदशहर में जब संगठन बैठक हुई तो यहां प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया मौजूद थे। गाजियाबाद के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। इस बैठक में मंडल को लेकर चर्चा हुई और जो बूथ निष्क्रिय चल रहे हैं उन्हें फिर से सक्रिय करने पर विचार हुआ। क्योंकि भाजपा ये जानती है कि जब बूथ ठीक हो जाएगा तो संगठन का ढांचा अपने आप दुरुस्त हो जाएगा। बूथ से सेक्टर और सेक्टर से मंडल मजबूत होगा।

पार्टी उत्सव का आएगा पूरा आयाम और कार्यकर्ता करेंगे काम
मंडल स्तर पर टीमें गठित होने के बाद काम ही काम रहेगा। पार्टी के पास पूरा कैलेंडर आ चुका है। पार्टी उत्सव पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन होगा, पार्टी का स्थापना दिवस होगा, मन की बात होगी, महापुरुषों के जन्मदिन होंगे और यह सब कार्यक्रम पार्टी उत्सव वाले चार्ट में आएंगे। जहां तक महानगर की घोषणा की बात है तो अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होगी, फिर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी और उसके बाद महानगर का नंबर आएगा, लेकिन तब तक संगठन अपना काम करेगा और जीत का एक चक्रव्यूह बनाएगा।
मंडल में 60, बूथ पर 2500 और 360 शक्ति केंद्र का फॉर्मूला
भाजपा अपने कप्तान मयंक गोयल की कप्तानी में भगवा गढ़ की पिच पर जबर्दस्त जीत हासिल करने के लिये मेहनत कर रही है। यहां संगठन स्तर पर मंडल पर फोकस होगा और कार्यकताओं का समायोजन होगा। उन्हें दायित्व दिये जाएंगे और यहीं से भाजपा अपने शक्तिशाली चुनावी चक्रव्यूह का गठन करेगी। प्रत्येक मंडल में 60 कार्यकताओं को कार्य का अवसर मिलेगा। ये प्रक्रिया लगभग एक हफ्ते मंग पूरी हो जाएगी। 20 मंडल हैं और एक मंडल में 60 कार्यकर्ता समायोजित होंगे तो मंडल स्तर पर ही 1200 कार्यकर्ता समायोजित हो जाएंगे। इसके बाद मंडल की मेन टीम आएगी जिसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष पद पर कार्यकर्ता समायोजित होंगे। हर मंडल में 60 की कार्यसमिति बनेगी। इसके बाद 360 शक्ति केंद्र स्थापित होंगे जो मजबूती से काम करेंगे और 2500 बूथ पर शक्तिशाली टीम गठित हो जाएगी।

जब मयंक गोयल के मैनेजमेंट की हुई जमकर तारीफ
मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष बनें और उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से लेकर दुर्गा भाभी चौक पर दो सफल कार्यक्रम आयोजित कराए। मयंक गोयल के लिये ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन महानगर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय दे दिया है। जब तिरंगा शौर्य यात्रा निकली तो यहां मयंक गोयल के प्रबंधन ने वास्तव में भाजपा के बड़े नेताओं को प्रभावित किया। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और तिरंगा शौर्य यात्रा के प्रदेश प्रभारी अनूप गुप्ता ने मयंक गोयल के प्रबंधन की तारीफ की। यहां सभी ने देखा कि मई के महीने में कार्यकताओं की एक बड़ी भीड़ मौजूद थे। तिरंगा शौर्य यात्रा में पब्लिक पहुंची थी और सबसे बड़ी बात अनुशासन और व्यवस्था की थी। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय बैठक में अनूप गुप्ता ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए मयंक गोयल की जमकर तारीफ की और इसके बाद बुलंदशहर वाली बैठक में भी जब प्रदेश महामंत्री से मयंक गोयल मिले तो उन्होंने भी मुस्कराकर मयंक गोयल के प्रबंधन की तारीफ की और कहा कि तुमने बहुत जबर्दस्त काम किया। ठाकुरद्वारा से लेकर दुर्गा भाभी चौक तक जिस तरह से तिरंगा शौर्य यात्रा निकली। अनेक स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए, जबर्दस्त स्वागत हुआ, जबर्दस्त भीड़ थी और बेहद व्यवस्थित तरीके से इस यात्रा ने बड़े नेताओं को प्रभावित किया है। सूत्र बताते हैं कि गाजियाबाद में निकाली गई यह यात्रा आने वाले समय में अन्य मंडलों के लिये एक रोल मॉडल बन सकती है। क्योंकि इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम ने भाजपा के बड़े संगठन नेताओं को प्रभावित किया है। यह भीड़ की दृष्टि से सफल कार्यक्रम था। यह व्यवस्था की दृष्टि से बेहद अनुशासित कार्यक्रम था और पार्टी जो संदेश इस यात्रा के जरिये देना चाहती थी उस संदेश को जनता तक पहुंचाने में मयंक गोयल का मैनेजमेंट सफल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि मयंक गोयल के नेतृत्व में निकली ये तिरंगा शौर्य यात्रा रोल मॉडल बन सकती है। अन्य जिलों में भी इसी थीम पर यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि जिस तरह से गाजियाबाद महानगर में तिरंगा शौर्य यात्रा निकली है, उसकी दूरी कितनी थी, उसके स्वागत प्वाइंट कितने थे, उनकी थीम किस तरह से सजाई गई थी और किस तरह से वो एक व्यवस्थित कार्यक्रम को लेकर चले हैं। भले ही भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं और इसे मुस्कराकर वो कार्यकताओं की उपलब्धि बता रहे हैं वो इसका पूरा क्रेडिट महानगर के देवतुल्य कार्यकताओं को दे रहे हैं, मगर इस तथ्य को भी नहीं झुठलाया जा सकता कि मयंक गोयल ने अध्यक्ष के रूप में जो कार्यक्रम मिला उस पर बेहद बारीकी से काम किया और एक सफल कार्यक्रम उन्होंने अपने नाम किया।

ग़ाजियाबाद

धौलाना से पूर्व प्रत्याशी वासिद प्रधान को गाज़ियाबाद में गिरफ्तार किया गया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप में

Published

on

गाज़ियाबाद: धौलाना विधानसभा क्षेत्र से पीस पार्टी सहित कई अन्य दलों के लिए चुनाव लड़ चुके विवादास्पद नेता वासिद प्रधान को मसूरी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। वासिद पर आरोप है कि उसने ग्राम ढबारसी में एक सरकारी कच्चे रास्ते पर बनी नाली को जेसीबी से तोड़कर उसे नाले में बदल दिया। इस मामले में वासिद सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे अब अंजाम दिया गया है।

मुज़फ्फरनगर में डीएम ने ‘द्वारका सिटी’ में निर्माण पर रोक लगाई, क्या मीनाक्षी स्वरूप सरकारी चकरोड पर कोठी बना रही हैं?

डीसीपी एसएन तिवारी ने बताया कि ग्राम ढबारसी, विकासखंड रजापुर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सार्वजनिक कच्चे रास्ते पर बनी नाली जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। इस शिकायत पर मसूरी थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद, वासिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया और उसे पकड़ लिया गया।

भाकियू का बिजलीघर पर धरना जारी है, कावड़ यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति में लापरवाही के लिए चेतावनी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, वासिद प्रधान मसूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, और इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, बलवा और शस्त्र अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। मसूरी थाने में 15, कविनगर में 1, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुआ (जिला हापुड़) में एक-एक मामला चल रहा है।

भाजपा सांसद का विवादास्पद बयान: राहुल गांधी को “एक नंबर का लफंडर” कहा, यह भी कहा कि उनके जैसे कोई भी पाकिस्तान में नहीं बोलता।

पूछताछ के दौरान, वासिद ने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथियों ने बिना किसी विभागीय अनुमति के ग्राम मोहद्दीनपुर ढबारसी में सरकारी कच्चे रास्ते को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जंगल के दो खतरनाक शिकारी,बाघ पर तेंदुआ भारी मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच टाइगर…

Published

on


\u091c\u0902\u0917\u0932 \u0915\u0947 \u0926\u094b \u0916\u0924\u0930\u0928\u093e\u0915 \u0936\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940,\u092c\u093e\u0918 \u092a\u0930 \u0924\u0947\u0902\u0926\u0941\u0906 \u092d\u093e\u0930\u0940 \n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u093f\u0935\u0928\u0940 \u0915\u0947 \u092a\u0947\u0902\u091a \u091f\u093e\u0907\u0917\u0930 \u0930\u093f\u091c\u0930\u094d\u0935 \u0938\u0947 \u0939\u0948\u0930\u0924\u0905\u0902\u0917\u0947\u091c \u0924\u0938\u094d\u0935\u0940\u0930 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0908 \u0939\u0948 \u091c\u0939\u093e\u0902 \u090f\u0915 \u092c\u093e\u0918 \u0924\u0947\u0902\u0926\u0941\u090f \u092a\u0930 \u0939\u092e\u0932\u093e \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u091b\u0932\u093e\u0902\u0917 \u0932\u0917\u093e\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u0924\u0947\u0902\u0926\u0941\u0906 \u092c\u093e\u0918 \u0938\u0947 \u092c\u091a\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u092d\u093e\u0917 \u0915\u0930 \u092a\u0947\u0921\u093c \u092a\u0930 \u091a\u0922\u093c \u091c\u093e\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0918 \u092d\u0940 \u092a\u0947\u0921\u093c \u092a\u0930 \u091a\u0922\u093c\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u0915\u094b\u0936\u093f\u0936 \u0915\u0930\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u0935\u094b \u0915\u0941\u091b \u092b\u0940\u091f \u0924\u0915 \u091a\u0922\u093c \u092a\u093e\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0915\u093e\u092e\u092f\u093e\u092c \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0939\u094b \u092a\u093e\u0924\u093e……….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo3MDQwMzA4NzIyNjAwODQ=

जंगल के दो खतरनाक शिकारी,बाघ पर तेंदुआ भारी

मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से हैरतअंगेज तस्वीर सामने आई है जहां एक बाघ तेंदुए पर हमला के लिए छलांग लगाता है लेकिन तेंदुआ बाघ से बचने के लिए भाग कर पेड़ पर चढ़ जाता है और बाघ भी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन वो कुछ फीट तक चढ़ पाता है और कामयाब नहीं हो पाता……….

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जिस तरह राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने बिल की कॉपी फाड़ कर फें…

Published

on


\u091c\u093f\u0938 \u0924\u0930\u0939 \u0930\u093e\u0939\u0941\u0932 \u0917\u093e\u0902\u0927\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094d\u0930\u0927\u093e\u0928\u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u092e\u0928\u092e\u094b\u0939\u0928 \u0938\u093f\u0902\u0939 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u092c\u093f\u0932 \u0915\u0940 \u0915\u0949\u092a\u0940 \u092b\u093e\u0921\u093c \u0915\u0930 \u092b\u0947\u0902\u0915\u0940 ,\u0909\u0938\u0940 \u0924\u0930\u0939 \u090f\u092e\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u0907\u0938 \u0928\u0947\u0924\u093e \u0928\u0947 \u0909\u0938\u0947 \u092f\u093e\u0926 \u0915\u0930\u0924\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0915\u0948\u092e\u0930\u0947 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0928\u093f\u0937\u094d\u0915\u093e\u0938\u0928 \u0915\u093e \u0932\u0947\u091f\u0930 \u092b\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e \u0914\u0930 \u0928\u0908 \u0915\u0949\u0902\u0917\u094d\u0930\u0947\u0938 \u092c\u0928\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u0918\u094b\u0937\u0923\u093e \u0915\u0930 \u0926\u0940……….\n\n\u0915\u0949\u0902\u0917\u094d\u0930\u0947\u0938 \u0915\u0947 \u0915\u0926\u094d\u0926\u093e\u0935\u0930 \u0928\u0947\u0924\u093e \u0914\u0930 \u092e\u0927\u094d\u092f \u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u092a\u0942\u0930\u094d\u0935 \u092e\u0941\u0916\u094d\u092f\u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0930\u0939\u0947 \u0926\u093f\u0917\u094d\u0935\u093f\u091c\u092f \u0938\u093f\u0902\u0939 \u0915\u0947 \u092d\u093e\u0908 \u0932\u0915\u094d\u0937\u094d\u092e\u0923 \u0928\u0947 \u0938\u093e\u0902\u0938\u0926 \u0930\u093e\u0939\u0941\u0932 \u0917\u093e\u0902\u0927\u0940 \u0914\u0930 \u092a\u093e\u0930\u094d\u091f\u0940 \u0915\u0947 \u0936\u0940\u0930\u094d\u0937 \u0928\u0947\u0924\u093e\u0913\u0902 \u0915\u094b \u0916\u0941\u0932\u0940 \u091a\u0941\u0928\u094c\u0924\u0940 \u0926\u0940 l \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0928\u093f\u0937\u094d\u0915\u093e\u0938\u0928 \u0915\u0947 \u092a\u0924\u094d\u0930 \u0915\u094b \u0915\u0948\u092e\u0930\u0947 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u092b\u093e\u0921\u093c\u093e, \u0915\u0939\u093e \u092e\u0948\u0902 \u0928\u0908 \u0915\u0949\u0902\u0917\u094d\u0930\u0947\u0938 \u092c\u0928\u093e\u090a\u0901\u0917\u093e, \u0907\u0928\u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0928\u093e \u0924\u094b \u091d\u0942\u0915\u0941\u0902\u0917\u093e \u0914\u0930 \u0928\u093e \u0939\u0940 \u091a\u092e\u091a\u093e \u0917\u093f\u0930\u0940 \u0915\u0930\u0942\u0902\u0917\u093e,\u0914\u0930 \u0915\u094d\u092f\u093e-\u0915\u094d\u092f\u093e \u0915\u0939\u093e \u0932\u0915\u094d\u0937\u094d\u092e\u0923 \u0938\u093f\u0902\u0939 \u0928\u0947 \u0906\u092a \u092d\u0940 \u0938\u0941\u0928\u093f\u092f\u0947……….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMjU4MDgwMTI5MjI4MTQ3

जिस तरह राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने बिल की कॉपी फाड़ कर फेंकी ,उसी तरह एमपी के इस नेता ने उसे याद करते हुए कैमरे के सामने अपने निष्कासन का लेटर फाड़ दिया और नई कॉंग्रेस बनाने की घोषणा कर दी……….

कॉंग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण ने सांसद राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेताओं को खुली चुनौती दी l अपने निष्कासन के पत्र को कैमरे के सामने फाड़ा, कहा मैं नई कॉंग्रेस बनाऊँगा, इनके सामने ना तो झूकुंगा और ना ही चमचा गिरी करूंगा,और क्या-क्या कहा लक्ष्मण सिंह ने आप भी सुनिये……….

Continue Reading
Advertisement

Trending