ग़ाजियाबाद
भाजपा ने किया केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। भाजपा ने मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर केंद्रीय बजट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करने वाला बजट है। 50 लाख 65 हजार करोड़ के बजट से विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से नए पंख लगेंगे। केंद्र सरकार ने बजट 2025-2026 में हर नागरिक का ध्यान रखा है। बजट के लक्ष्य में विकसित भारत 2047 का रोड मैप बनाया गया है। देश का बजट बुनियादी और आर्थिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला साबित होगा। नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होना मध्यम वर्ग को सीधा लाभ देगा।
बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी : संजीव शर्मा
महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है, जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। उन्होंने मंचासिन सभी अतिथियों, महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा टीम, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम के संगोष्ठी में पधारने पर आभार जताया। गोष्ठी का संचालन महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह ने किया। केंद्रीय बजट संगोष्ठी में वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अमरदत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, बृजेश्वर निम्मी ने भी बजट के खास बिंदुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अन्य मंचासीन पदाधिकारियों में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुशील गौतम, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
ग़ाजियाबाद
हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ लगातार बढ़ रहा है जनाक्रोश
आरडब्ल्यूए से लेकर फेडरेशन तक का मिल रहा है साथ, कम नहीं हो रहा है हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर माहौल
गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद के सदन में हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव गिरने के बावजूद लगातार नगर निगम हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी पर लोगों को बिल भेजे जा रहे हैं। इसको लेकर अब चौतरफा विरोध शुरू हुआ हो गया है। हाउस टैक्स लगभग तीन से चार गुना के बीच बढ़ गया है। इसको लेकर अब चारों तरफ विरोध शुरू हो गया है। हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षदों ने इस मामले को पहले प्रमुखता से उठाया था। फिर इसको लेकर बीते दिनों कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद से जुड़े तेजेंद्र पाल त्यागी द्वारा भी मोर्चा खोला गया है। तो वहीं फेडरेशन से जुड़े इंदिरापुरम और साहिबाबाद के पदाधिकारियों ने भी अब इसे स्थानीय स्तर पर मुहिम के रूप में शुरूआत कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बढ़ी हुई कीमतों पर हाउस टैक्स नहीं जमा करेंगे। यह उनके ऊपर सीधा-सीधा अतिरिक्त भार है और महंगाई के दौर में यह है एक बड़ी परेशानी भी उनके सामने आ रही है।
पार्षद भी दे रहे हैं स्थानीय लोगों और सोसायटी की आरडब्ल्यूए का साथ
सोमवार को नगर निगम में जिस तरीके से हाउस टैक्स की बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम के पार्षदों के तेवर नजर आ रहे थे और वह आक्रोर्षित भी थे, उसे देखकर लग रहा है कि धीरे-धीरे अब हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी का मुद्दा गाजियाबाद में प्रमुखता से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम के द्वारा हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी के मुद्दे को लेकर जहां शहर का व्यापारी वर्ग एकजुट होता हुआ नजर आ रहा है। तो गाजियाबाद में 200 से अधिक सोसाइटियों की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और फेडरेशन आॅफ ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियोें को भी जोड़ने का काम चल रहा है ताकि लगातार टैक्स बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर जो गतिरोध चल रहा है उसे जनता के हक में किया जा सके। लोगों पर हादस टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं आए और आमजन को लाभ मिल सके।
लगातार सोशल मीडिया से लेकर इलाकों में शुरू हो रहा है विरोध
सोमवार को जिस तरीके से नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त और महापौर से बड़ी संख्या में नगर निगम के पार्षदों ने हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इस फैसले में जनता के हक की आवाज को बुलंद करेंगे। हाउस टैक्स जिस कदर बढ़ाया जा रहा है, इससे आम जनता पर अतिरिक्त भार पढ़ रहा है और पार्षदों को कहना है कि वह जनता के ही वोटों पर जीत कर आए हैं, उनके मुद्दे को कैसे नहीं उठाएंगे। मंगलवार को जिस तरीके से नगर निगम गाजियाबाद में हंगामा हुआ है, तो वहीं बीते दिनों इंदिरापुरम से वर्तमान पार्षद और कौशांबी के पूर्व पार्षद द्वारा नगर निगम के हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी का खुलकर विरोध करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन भी किया गया है। इसके बाद हाउस टैक्स का विषय एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
ग़ाजियाबाद
हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित होगा, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : शहर विधायक संजीव शर्मा

विधायक के पत्र का हुआ खास असर, जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिए निर्देश
गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है। हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित होगा जिससे लाखों को फायदा होगा। विधायक संजीव शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधायक संजीव शर्मा ने 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर बताया था कि हिंडन नदी पर करहेड़ा पुल से हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक दोनों तरफ लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट तर्ज पर रिवर फ्रंट विकसित किए जाने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार 70 प्रतिशत तक धनराशि व्यव करने की मंजूरी दे रही है। इस सम्बंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच पत्रावलि भी की जा चुकी है, मगर कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाना अनिवार्य है। विधायक संजीव शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए कार्रवाई हेतु निर्देशित किया हैं।
ग़ाजियाबाद
कांग्रेस ने दे दिया अपने सभी नेताओं को ये संदेश ,सोशल मीडिया पर किया कमेंट तो गंभीर कार्रवाई करनी होगी फेस

गाजियाबाद । आजकल सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति का सबसे शसक्त साधन माना जाता है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कमेंट वार शुरू हो जाती है और सीमाएं पार हो जाती हैं। कांग्रेन ने अपने कार्यकतार्ओं को ये संदेश दे दिया है कि सोशल मीडिया पर अनुशासन सबसे जरूरी है। पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रभारी राजबहादुर ने एक पत्र ने जारी किया और इस पत्र में उन्होंने शहर और जिले के अध्यक्षों को बता दिया कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट किये तो फिर वो अनुशासन वाली कार्यवाही फेस करने के लिये तैयार रहें। पत्र में उन्होंने लिखा कि पार्टी में अनुशासन अति महत्वपूर्ण है। ऐसा संज्ञान में आया है कि विभिन्न जनपदों में बहुत से कार्यकर्ता सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म पर वरिष्ठ नेताओं और पार्टी विचारधारा के विपरीत टिप्पणियां करते हैं। यह नितांत आपत्तिजनक है और घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।
उन्होंने अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हवाला दिया और कहा कि उनका ये मानना है कि अगर किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी तरह की शिकायत अथवा असंतोष है तो वह अपने संबंधित जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से मिलकर लिखित अथवा मौखिक रूप से शिकायत कर इसका निराकरण करा सकते हैं। जनपद स्तर पर यदि उसका समाधान नहीं हो पता है तो वह प्रदेश कार्यालय में आकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिल सकते हैं। पत्र में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को कहा गया है कि वह ऐसे अनुशासनहीन कामों को गंभीरता से लें। यदि फेसबुक अथवा किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई कांग्रेसी अनर्गल पोस्ट डालता है तो यह अक्षम्य है और तत्काल उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्षों को बता दिया है कि वो इन निदेर्शों का कठोरता के साथ अनुपालन कराएं।
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…
-
साहिबाबाद23 hours ago
कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
-
Ghaziabad Colleges23 hours ago
जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: गृह प्रवेश | Manohar Kahaniyaan | Savdhaan Crime Se #crimeworld
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
आप याद बहुत आएंगे… : एडीएम सिटी गंभीर सिंह का आजमगढ़ के लिए हुआ ट्रांसफर : अजय गुप्ता
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में आरडब्ल्यूए का ‘हल्ला बोल’