Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनीं : अखिलेश यादव

Published

on

अयोध्या। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सबसे बड़े भूमाफिया भाजपा के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पोस्ट ऑफ द डे

Published

on

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

समाधान शक्ति सामाजिक संस्था ने किया सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा का सम्मान

Published

on

गाजियाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के द्वारा रविवार को महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर उत्सव भवन (गायत्री भवन) 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा का बहुत भव्य स्वागत सम्मान पार्षद ओमवती देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद यशपाल प्रसाद, पार्षद प्रवीण भाटी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, पार्षद ठाकुर मदन राय, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद गोपाल सिंह सिसोदिया, आशीष बंसल, बिजेंद्र भडाना, हरमीत बख्शी, हरीश कुमार गौड़, ओमेंद्र कसाना, किरणपाल मावी, शैलेंद्र सक्सेना, केशव सक्सेना, द्वारिका नाथ कौल और समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के गणमान्य पदाधिकारी, आरडब्ल्यू अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

जन्मदिन

Published

on

Continue Reading

Trending