ग़ाजियाबाद
फिर उमड़ा शहर विधायक संजीव शर्मा का लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के प्रति प्यार

अपने पहले होली-मिलन समारोह में चीफ गेस्ट बनाकर अतुल गर्ग के प्रति जताया आभार
गाजियाबाद । ये रिश्तों की बयार है, ये सम्मान है, ये आभार है और एक तरह से ये आपस में प्यार है। संजीव शर्मा जब महानगर अध्यक्ष थे और अतुल गर्ग विधायक थे तो विधायक के रूप में अतुल गर्ग ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को उनके जन्मदिन पर एक उपहार दिया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से संजीव शर्मा को अब तक का सबसे लोकप्रिय अध्यक्ष बताते हुए उन्हें बर्थ-डे का ये उपहार दिया था। संजीव शर्मा अब उस विधानसभा के विधायक हैं जो विधानसभा अतुल गर्ग की थी और अतुल गर्ग अब लोकसभा के सांसद हैं। सियासत के गलियारों में ये एक आम चर्चा है कि शहर विधायक संजीव शर्मा का विशेष झुकाव लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के लिये रहता है। वो जब चांदमारी की अवैध झुग्गियों को हटाए जाने का प्रस्ताव लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के यहां गए तो लोकसभा सांसद अतुल गर्ग उनके साथ गए।
इस बार ये रिश्तों की बहार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान फिर दिखाई देगा। क्योंकि शहर विधायक बनने के बाद संजीव शर्मा की ये पहली होली है और एक तरह से वो विधायक बनने के बाद क्षेत्र का आभार व्यक्त करेंगे। वो एक होली-मिलन आयोजित करने जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि अपने पहले होली-मिलन में शहर विधायक संजीव शर्मा ने ये बता दिया है कि ईस्ट-टू-वेस्ट उनके लिये सांसद अतुल गर्ग ही बेस्ट हैं। आमतौर पर विधायक अपने क्षेत्र में जब कोई बड़ा कार्यक्रम करते हैं तो वो चीफ गेस्ट के लिये संगठन के बड़े पदाधिकारी से संपर्क करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि सरकार के बड़े मंत्री आ जाए, लेकिन संजीव शर्मा ने लोकल-वोकल का अंदाज रखा है। वो अपनी विधानसभा में अपने प्रिय सांसद के साथ हैं। उन्होंने सांसद अतुल गर्ग को चीफ गेस्ट बनाया है। चर्चा यही है कि ये एक संदेश है और ये संदेश रिश्तों का भी है। संजीव शर्मा की पहली होली का आयोजन होगा और इस आयोजन में सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि होंगे।
निमंत्रण पत्र पर लगाया है सांसद अतुल गर्ग का बड़ा फोटो
राजनीति में निमंत्र पत्र , होर्डिंग, बैनर भी एक संदेश देते हैं। होर्डिंग, बैनर पर फोटो साइज बता देता है कि किसकी कितनी अहमितयत है। कई बार कई चेहरे फोटो फ्रेम से आउट हो जाते हैं। कई बार कुछ चेहरों को स्थान मिलता है। शहर विधानसभा में जब शहर विधायक संजीव शर्मा अपना विधायकी काल का पहला होली-मिलन समारोह आयोजित करेंगे तो उन्होंने ये बता दिया है कि उनके दिल में बड़ा स्थान किसका है। जो निमंत्र पत्र तैयार हुए हैं उसमें सांसद अतुल गर्ग का फोटो बड़ा लगाया गया है। ये एक संदेश है जो दिया गया है।
करंट क्राइम के होली महोत्सव में पहुंचेंगे शहर विधायक संजीव शर्मा
होली महोत्सव करंट क्राइम का है और शहर में इसे लेकर जोश है। इसी बीच शहर विधायक संजीव शर्मा ने भी होली-मिलन 12 मार्च का ही रखा है। बताते हैं कि होली-मिलन दोनों तरफ से पूरे जोश के साथ रहेगा। 12 मार्च को दैनिक करंट क्राइम के होली महोत्सव से पहले शहर विधायक संजीव शर्मा अपना होली-मिलन समारोह पूर्ण करेंगे। समय को इस तरह से सेट किया गया है कि शहर विधायक पहले अपने होली-मिलन समारोह को दोहपर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित करेंगे और उसके बाद 4 बजे से दैनिक करंट क्राइम होली महोत्सव शुरू हो जाएगा। शहर विधायक संजीव शर्मा अपनी टीम के साथ फिर करंट क्राइम होली महोत्सव में पहुंचेंगे। सांसद अतुल गर्ग भी करंट क्राइम होली महोत्सव में आएंगे। रंगों का डबल धमाल होगा, मस्ती होगी और खुशियों का गुलाल होगा।
उत्तर प्रदेश
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..
बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”
यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।
इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..
मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
एसबी रिकार्ड्स अकादमी स्टूडियो एंड आॅडिटोरियम में ‘हुनर की बात’ कार्यक्रम आयोजित
-
उठते सवालों का करंट19 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: New Episode | Delhi vs Mumbai | Episode 12 | Alright! [Weekly Web Series]
-
Ghaziabad Schools21 hours ago
Bal Bharati Public School–Bharat City (BBPS–Bharat City)
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Main Nachdi | Saunkan Saunkanay 2 | Ammy Virk, Sargun M, Nimrat K, Jasmeen, Kaptaan, Desi Crew
-
Ghaziabad Colleges12 hours ago
आरकेजी ग्लोबल स्कूल में समर कैंप का आयोजन
-
साहिबाबाद12 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव से हर कोई परेशान
-
ग़ाजियाबाद12 hours ago
गाज़ियाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गाड़ी से घिरी युवती की मौत, सीसीटीवी वीडियो सामने आया