देश
प्रयागराज : कल माघी पूर्णिमा स्नान, योगी लेंगे तैयारियों का जायजा
महाकुंभ। सीएम योगी सोमवार को महाकुंभ नगर में होंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके अलावा वह पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। राष्ट्रपति करीब पांच घंटे महाकुंभ नगर में रहेंगी। वह विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसके बाद अरैल आएंगी और वहां से विशेष मोटर बोट से आकर संगम में डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति अक्षयवट, पाताल पुरी, सरस्वती कूप एवं हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद करीब चार बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। सीएम सुबह करीब साढ़े 10 बजे यहां पहुंच जाएंगे और राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। सीएम दर्शन-पूजन के दौरान राष्ट्रपति के साथ रहेंगे। राष्ट्रपति के जाने के बाद उनका संतों से मुलाकात एवं मेला भ्रमण का कार्यक्रम संभावित है। सीएम पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।