ग़ाजियाबाद
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी कविनगर आश्रम ने महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली भव्य शोभा यात्रा
विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया शुभारंभ और आश्रम में हुआ शिव ध्वजारोहण

गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी कविनगर आश्रम द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ और आश्रम में हुआ भगवान शिव का ध्वजारोहण। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी दीदी सुतीश ने कहा जहां सत्य ज्ञान है वहां पवित्रता है। राज योगिनी ब्रह्माकुमारी राजेश दीदी ने कहा वर्तमान समय कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है। यह सारा काल, रात्रि अथवा महारात्रि ही है।
सृष्टि के आदि में प्रकृति अपने मूल स्वरूप में थी : पूर्व विधायक कृष्ण वीर चौधरी
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक कृष्ण वीर चौधरी ने कहा सृष्टि के आदि में प्रकृति अपने मूल स्वरूप में थी। हर तत्व सुखदायी था। समय के साथ प्रकृति भी बदलती गई। उसके पांचों तत्वों में मानवीय दोहन से विकृत होना शुरू हो गया। आज असमय ही बाढ़, भूकंप, तूफान, आगजनी आम बात हो गई है। ये सभी बातें प्रकृति के बदलाव अर्थात परिवर्तन की ओर संकेत कर रही है।
अतिथि के रूप में पधारे व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष और रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य बालकिशन गुप्ता बालू भाई, अशोक भारतीय, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद पवन कुमार, श्री रामलीला समिति राजनगर के कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप मंत्री के प्रतिनिधि सौरभ जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, हिंद आत्मा के प्रधान संपादक अशोक कौशिक, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, समाजसेवी आशुतोष पाठक ने भी अपने विचार प्रकट किए और सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा द्वारा किया गया। ब्रह्माकुमारी सुनीता, ब्रह्माकुमारी चंचल, ब्रह्मा कुमारी देवना, ब्रह्मा कुमारी रंजना, ब्रह्मा कुमारी छाया ने सभी अतिथियों का पटके और बुके द्वारा स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप भाई, सुभाष भाई, विनय भाई, कुमकुम बहन, शान्ति बहन राजीव भाई, देवीशरण भाई, डॉ देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार,अजय भाई ,चेतन भाई, महानगर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिजीत मुखर्जी, अनामिका शर्मा, किरण चौधरी, रमा गुप्ता, पंजाबी युवा संगठन के अध्यक्ष तनुज खन्ना, मनीष मित्तल, परमेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर अनिल बैसला, अशोक गोयल, अनूप सिंह, नवीन पंडित, यशराज शर्मा, मनोज सिंह, आर एन राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सृष्टि का शाश्वत नियम है बदलाव : अजीत पाल त्यागी
शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा सृष्टि का शाश्वत नियम है कि कोई भी चीज हमेशा अपने मूल स्वरूप में नहीं रहती है। बदलाव या परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जैसे- दिन के बाद रात और रात के बाद दिन का आना तय है, उसी तरह सृष्टि चक्र में सतयुग के बाद त्रेतायुग, द्वापरयुग और फिर कलियुग क्रम से आना तय है।
संत मानवीय मूल्यों को बढ़ाने में लगातार प्रयासरत : पूर्व महापौर आशु वर्मा
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा व्यक्ति के कर्म इतने निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं जिनकी क भी कल्पना नहीं की होगी। धर्म शास्त्रों में धर्मग्लानि के जो चिह्न बताए गए हैं उससे भी निम्न स्तर पर हम आ गए हैं। संत मानवीय मूल्यों को बढ़ाने में लगातार प्रयासरत हैं। बहनों का प्रयास सराहनीय और प्रशासनीय है। यहां आकर मुझे अद्भुत शांति और शक्ति का अनुभव होता है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World17 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद15 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
देश17 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
Entertainment15 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
दिल्ली15 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
ग्रेटर नोएडा12 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश15 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
देश12 hours agoआदिवासी नेता की हत्या के विरोध में झारखंड के कई इलाके बंद, यातायात व्यवस्था प्रभावित
