Connect with us

पोस्ट आफ द डे

पोस्ट आफ द डे

Published

on

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

झगडे में आपा खोकर पति ने पत्नी को पुल से धक्का दिया, राहगीरों ने कर दी पति की जमकर पिटाई, देखें VIDEO

Published

on

By


आगरा। करंट क्राइम। शहर में पति पत्नी के बीच विवाद में पति ने ऐसा कदम उठाया कि सुनने वाले दंग रहे गए। दरअसल, पति पत्नी के बीच काफी समय से झगडा चल रहा था। बुधवार देरशाम को झगडे के दौरान पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को पुल से नीचे फेक दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने पति की इस करतूत को देखा तो उन्हें भी गुस्सा आ गया। भीड ने पति की जमकर पिटाई कर दी।


घटना थाना शाहगंज ईदगाह पुल की है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पति पत्नी के बीच झगडे में पति ने ऐसा कदम उठाया कि कोई सहज ही विश्वास कर पाए। पति ने पत्नी को घुमाने के बहाने बाहर ले गया। पुलिया के पास बातचीत के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया। नीचे गिरते ही जब तेज आवाज आई तो आसपास से लोग भी वहां पहुंच गए और पति को पकड लिया।

लोगों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

Lucknow

गाजियाबाद टेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अतुल गर्ग से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद टेंट एंड बैंक्वेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला के नेतृत्व में टेंट व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग से टेंट और बैंक्वेट के क्षेत्र की परेशानी व समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर व्यापारियों ने सांसद अतुल गर्ग को एक मांग पत्र भी सौंपा। सांसद अतुल गर्ग ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे इस मुददे पर वित्तमंत्री से बात करेंगे।


अशोक चावला ने कहा कि टेंट, बैंक्वेट, लाइट्स, जेनरेटर पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत रखी गई है। जिस कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक बोझ सहन करना पड रहा है। इस दर को 12 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अयोध्या व वाराणसी आने जाने वाली वंदे भारत एवं शिवगंगा ट्रेनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकवाने का अनुरोध किया गया। जिससे गाजियाबाद नोएडा व आस-पास के जनपद के नागरिकों को आने जाने में आसानी होगी और धार्मिक लाभ भी प्राप्त होगा।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अशोक चावला, महामंत्री मुकेश त्यागी, कोषाध्यक्ष विवेक मोहन, सह- कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः के.एल. बहल, अशोक आजमानी, अशोक बाठला, उपाध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष अतुल सिंघल आदि शामिल रहे।

Continue Reading

पोस्ट आफ द डे

पोस्ट आफ द डे

Published

on

Continue Reading
Advertisement

Trending