Connect with us

उत्तर प्रदेश

पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने किया गंगा वाटर लाइन का शुभारंभ

Published

on

साहिबाबाद । वार्ड 72 के पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने रविवार को सेक्टर 1 वैशाली हनुमान मंदिर के पास पुष्पा आकाश सोसाइटी को गंगा वॉटर मिले इसके लिए नगर निगम से इस अपार्टमेंट को गंगा वाटर की लाइन डलवाने के कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर वहां के वेलफेयर संगठन के पदाधिकारी संजीव कौशिक और अरुण लखेड़ा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया काफी लंबे समय से यहां के लोगों द्वारा गंगा वाटर की मांग की जा रही थी। जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से यह कार्य हो पाया इसके लिए पार्षद द्वारा महापौर सुनीता दयाल नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का धन्यवाद किया गया इस अवसर पर एसके सिंह लाडु सिंह रावत विपिन सरवन संतोष लक्ष्मण राहुल अभिनव विदीत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

मानवता हुई शर्मसार, मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम

Published

on

By


एटा। करंट क्राइम। एटा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनों की बेरुखी के बीच एक आठ साल का बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा। पिता को पहले ही खो चुके इस मासूम को कंधे के लिए चार लोग तक नसीब नहीं हुए। जिसके बाद वह खुद मां का शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा।
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव का आठ साल का एक मासूम अपनी मां नीलम का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा।
दरअसल, एक साल पहले पिता की एचआईवी से मौत होने पर रिश्तेदारों और पडोसियों ने परिवार से दूरी बना ली थी। बच्चे के पास कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने अंतिम संस्कार और मदद का जिम्मा लिया।
इस घटना ने समाज के क्रूर चेहरे को उजागर किया है। मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बच्चे ने अकेले ही फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली तक मां का इलाज कराया। पिछले आठ दिनों से वह मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवा कर रहा था। मां की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार कंधा देने नहीं आया, तो यह छोटा सा बच्चा समाज की बेरुखी के बीच अकेला डटा रहा।
बच्चे का कहना है कि चाचा और अन्य रिश्तेदारों की नजर उसकी जायदाद पर है, लेकिन बीमारी के दौरान किसी ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।

Continue Reading

Uncategorized

बेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे

Published

on

By

हमीरपुर। करंट क्राइम। जिले में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 13 स्कॉर्पियो का काफिला निकाला। हाईवे पर आगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। पीछे बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। लोग नाचते-गाते घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का बैंड बाजों के साथ ग्रैंड वेलकम किया। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। परिवार में एक पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में अंजुम परवेज उर्फ राजू के परिवार में लंबे समय बाद बच्ची का जन्म हुआ है। ये खबर जैसे ही डॉक्टरों ने राजू के परिवार को दी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक गाड़ी में राजू और उनकी पत्नी निखत बच्ची को लेकर बैठीं, जबकि बाकी गाड़ियों में परिवार और रिश्तेदार थे। गाड़ियों का काफिला घर पहुंचा, तो इस खुशी के मौके पर मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।

2 दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ राजू की पत्नी निखत फातिमा को 2 दिन पहले मंगलवार को घर से एक किमी दूर अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिवार बेटी होने की प्रार्थना कर रहा था। उसी रात निखत ने बेटी को जन्म दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

2014 से पहले खिलाड़ी पलायन करते थे, आज गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैंः योगी

Published

on

By

लखनउ। करंट क्राइम। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर युनिवर्सिटी परिसर में अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले खिलाड़ी सीएम से मिले और फिर योगी ने बास्केटबॉल को उछाल कर 2 बार बास्केट में डालने का प्रयास भी किया। हालांकि वह गोल करने में तो सफल नहीं हो पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि साल 2014 से पहले खिलाड़ी या तो पलायन करते थे या हताश होकर बैठ जाते थे। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि खेल के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है। ये तभी प्राप्त हो सकता है जब कोई भी नियम और संयम के साथ रहेगा। उन्होंने कहा जब शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन के सभी साधन प्राप्त होंगे।
महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट 19 जनवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की कुल 31 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन 27 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुई।

Continue Reading
Advertisement

Trending