Connect with us

Politics

पुलिस भी बना रही है प्लान, सड़कों पर ना लगे बाजार मगर बदले जाएंगे साप्ताहिक बाजारों के स्थान

Published

on

गाजियाबाद, करंट क्राइम : बीते दिनों पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने कमिश्नरेट के सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि उनके इलाके में लगने वाले सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार मुख्य मार्ग व प्रमुख सड़कों पर नहीं लगने चाहिए। इसको लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू की तो कुछ जगह विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है। वहीं बीते दिनों बड़ी संख्या में विजयनगर और लाइन पार क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार से जुड़े व्यापारियों ने सदर विधायक से भी मुलाकात की थी। हालांकि उस समय विधायक संजीव शर्मा आवास पर मौजूद नहीं थे, पर उन्होंने फोन पर बातचीत करते हुए उनकी समस्या के समाधान को उठाने आश्वासन दिया था। उधर पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिलहाल साप्ताहिक बाजार लगने दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक थानाक्षेत्र में नगर निगम, जीडीएा और अन्य विभाग से स्थान पूछा जा रहा है। जहां पर साप्ताहिक बाजारों को शिफ्ट किया जा सके। पुलिस के अधिकारियों की कोशिश है की प्रमुख मार्गाें और चौराहों पर बाजार न लगे दिए जाएं। दरअसल बाजार लगने से जहां लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। तो वहीं जाम से जनजीवन प्रभावित होता है और स्थानीय लोग भी इसे दो-चार होते हैं।
नगर निगम साप्ताहिक बाजारों को लेकर बनाएगा पॉलिसी : महापौर
करंट क्राइम :
नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल ने कहा है कि शहर के अधिकतम वार्डाें में साप्ताहिक बाजार लग रहे हैं। जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है, स्थानीय लोग परेशान होते हैं। उन्हें घर से बाहर जाने के लिए जाम से दो-चार होना पड़ता है और कई बार आपात स्थिति में परेशानियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा है कि नगर निगम भी पॉलिसी बनाकर पैठ बाजार संचालित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों और पैठ बाजार से जुड़े दुकानदारों को भरोसा दिलाया है कि उनका रोजगार नहीं छीना जाएगा। उनपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी, बस इनको व्यवस्थित ढंग से शुरू करवाएगा।
तैयार हो रही है हर जोन में बाजारों की लिस्ट और दुकानदारों की संख्या
करंट क्राइम : पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रत्येक जोन के अंतर्गत हर दिन आधा दर्जन के आसपास बाजार प्रमुख रूप से अलग-अलग इलाकों में लगाए जाते हैं। इन बाजारों में बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्र बता रहे हैं कि ट्रांस हिंडन, सिटी और ग्रामीण जोन के अंतर्गत प्रत्येक सर्किल और थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कितने बाजार और कहां-कहां लगते हैं। इसमें दुकानदारों की संख्या कितनी है और कितने लोग इससे जुड़ते हैं, ऐसी लिस्ट तैयार की जा रही है। फिर उनके लिए एक स्थान होगा, वहीं पर वह बाजार लगाएंगे। मुख्य मार्गों और सड़क पर बाजार लगाने वाले दुकानदारों पर फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।
सिटी से लेकर देहात तक लगते हैं सवा सौ से अधिक बाजार
करंट क्राइम : पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग जोन और थानाक्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगते हैं। सिटी जोन के अंतर्गत जहां सोमवार के दिन ही कई स्थानों पर बाजार लगते हैं। इसमें शास्त्री नगर, चिरंजीवी विहार, राजनगर सेक्टर-10, नंदग्राम और विजयनगर के इलाके का बाजार शामिल है। तो इसी प्रकार ट्रांस हिंडन जोन में भी सोम बाजार वसुंधरा में लगता है। इसके साथ ही इंदिरापुरम में भी अलग-अलग दिन बाजार लगते हैं। कौशांबी में बड़ा बाजार लगता है, साहिबाबाद के भी कई इलाकों में बाजार लगते हैं। पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि वर्तमान में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत एक सप्ताह के दौरान लगभग सवा सौ से अधिक साप्ताहिक और दैनिक बाजार हैं, जो संचालित हो रहे हैं।
साप्ताहिक बाजारों पर निगम और पुलिस रखेगी ध्यान नहीं होने पाए उगाही
करंट क्राइम : नगर निगम और पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है की साप्ताहिक बाजार और प्रमुख बाजारों का स्थान तय कर उनको दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। फिर वहां पर समय-समय पर नगर निगम और पुलिस निगरानी रखेगी कि वहां से कोई व्यक्ति उगाही ना कर पाए। दरअसल पूर्व में भी नगर निगम और पुलिस के पास बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें आई हंै कि कुछ लोग दबंगई और अपना रसूक दिखाते हुए बाजारों से अवैध उगाही करते हैं। वह न सिर्फ नगर निगम और पुलिस को बदनाम करते हैं बल्कि इसमें कई तरीके के अन्य संरक्षण प्राप्त लोग भी शामिल रहते हैं। कुल मिलाकर नगर निगम और पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले जाम और इससे होने वाली असुविधा को खत्म करने के लिए साप्ताहिक बाजारों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का प्लान बना रहा है।
निगम का प्रयास सड़कों पर न फैले गंदगी और अतिक्रमण
करंट क्राइम : महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि नगर निगम जो साप्ताहिक बाजार और पैठ बाजार के लिए पॉलिसी लेकर आएगा। उसमें निगम का प्रयास रहेगा कि सड़कों पर गंदगी ना फैले, अतिक्रमण न हो। इसी वजह से इन बाजारों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का विचार चल रहा है। बता दें कि प्रत्येक वार्ड और इलाके में ऐसे उपयुक्त स्थान है जहां पर इन साप्ताहिक बाजारों को शिफ्ट किया जा सकता है। इससे न तो जाम की समस्या पैदा होगी और न आम जनमानस को किसी प्रकार का नुकसान होगा।

Politics

नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी

Published

on

एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी किया

    • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर ‘काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखेगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ-साथ संस्थानों के भी नाम होंगे।
    • लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
    • पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
  • महत्वपूर्ण तिथियाँ:
    • उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक निर्धारित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
    • कॉलेजों द्वारा डेटा वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 से 5 फरवरी के बीच पूरी की जाएगी।
  • सीटों का विवरण:
    • एमसीसी ने पहले नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए 15,902 वर्चुअल वैकेंसी की घोषणा की थी।
    • तीसरे राउंड के लिए राज्यों में कुल 8,313 क्लियर वैकेंसी और 99 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
    • हालांकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अब नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग से 10 सीटें कम कर ली हैं।
  • आवश्यक दस्तावेज:
    • नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
    • नीट पीजी 2024 रैंक कार्ड
    • 4 पासपोर्ट साइज फोटो
    • वैरिफिकेशन पर्ची और सीट आवंटन पत्र
    • फाइनल एमबीबीएस या बीडीएस मार्कशीट
    • एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल डिग्री प्रमाण पत्र
    • परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
    • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
Continue Reading

Politics

चेहरे पर लेकर स्माइल अमरपाल मौर्या ले गये 40 नामों वाली फाइल्

Published

on

नामित पार्षदों के नामों को लेकर कोर कमेटी में हुआ घंटों तक मंथन और चिंतना

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नामित पार्षदों के लिए कोर कमेटी की बैठक बुधवार को गाजियाबाद भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई। करंट क्राइम ने पहले ही बता दिया था कि कोर की बैठक होगी, इस दिन होगी और यहां होगी। कोर कमेटी का फार्मेट पहले ही आ गया था। कोर कमेटी की बैठक में नामों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष रखा। प्रत्येक नाम को लेकर पूरा मंथन हुआ। नामों के प्रोफाईल पर चिंतन हुआ और फिर नामित पार्षदों के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये। पूर्व राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या अपने साथ 40 नामों की फाईल लेकर लखनऊ रवाना हो गये। कोर कमेटी की बैठक 3 बजे शुरू होनी थी और यह बैठक दोपहर 3 बजे भाजपा महानगर कार्यालय पर शुरू होती। उससे पहले ठीक 3 बजे प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद और पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्या महानगर कार्यालय पहुंचे। कोर का फार्मेट सबको पता था और फिर अन्य सदस्य पहुंचे और इसके बाद कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई।

Continue Reading

Politics

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का दिल्ली चुनाव को लेकर दावा

Published

on

45 सीट जीतेगी भाजपा और बनायेगी सरकार

गाजियाबाद । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। दिल्ली चुनाव में भाजपा आपदा मुक्त दिल्ली के नारे के साथ लड़ी है। यहां गाजियाबाद की कई नेताओं ने डेरा डाल कर चुनाव प्रचार किया है। गाजियाबाद के विधायकों की ड्यूटी कई विधानसभाओं पर लगाई गई। गाजियाबाद के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग दिल्ली प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी बनाये गये। दिल्ली चुनाव के नतीजों से गाजियाबाद के भाजपा नेताओं की रेपूटेशन जुड़ी है। दिल्ली चुनावों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने ये दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में 45 सीट जीत रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने अपने अनुमान बताते हुए कहा कि यहां जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को वोट दिया है। लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने पसंद किया है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

Continue Reading

Trending