Connect with us

क्राइम

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में लगी एक को गोली, तीन गिरफ्तार

Published

on

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सेक्टर-83 के गंदा नाला क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस द्वारा एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगे। एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास कार दीवार से टकरा गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश नियाजुल मलिक घायल हो गया। कॉम्बिंग के दौरान सलमान, तौसीफ मलिक और फैजान मलिक को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से 16 लीटर ट्रांसफॉर्मर का चोरी किया हुआ तेल, एक होंडा सिविक कार, एक कट्टा, एमसी ट्रांसफॉर्मर प्लेट और चोरी के उपकरण बरामद किए गए। नियाजुल से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। सलमान और तौसीफ से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एनएसईजेड क्षेत्र और ग्राम याकूबपुर के पास से ट्रांसफॉर्मर उपकरण और तेल चोरी किया था। वे चोरी का माल बेचने जा रहे थे। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

क्राइम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, फायरिंग के बाद आया था इंडिया

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। कमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोली चलाने की साजिश करने वाले को पकड लिया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सेखों गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लन से जुड़ा है और वारदात के बाद भारत भाग आया था।
गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह सेखों ने कनाडा में कपिल शर्मा के ’कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटना की साजिश को अंजाम दिया था। जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी है। इसके अलावा, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था। पुलिस अब इन गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बंधु मानसिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक हाई-एंड पीएक्स-3 मेड इन चाइना पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बंधु मानसिंह ने शूटरों को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई थी। कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी। सलमान खान के करीब होने के कारण कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाई गई थी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

पेशावर में पैरा मिलिट्री मुख्यालय पर दो सुसाइड ब्लास्ट, 5 की मौत, जबर्दस्त फायरिंग, देखें वीडियो

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। पाकिस्तान के पेशावर में प्रांतीय पुलिस के मुख्यालय पर दो जोरदार धमाके हुए हैं। पेशावर में पैरामिलिट्री फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालय, पैरा मिलिट्री फोर्सेज का मुख्यालय है। पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के इस मुख्यालय पर सोमवार की सुबह हमला हो गया। फ्रंटियर कोर के मुख्यालय से दो धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सोमवार को मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में हमलावर समेत पांच लोग मारे गए हैं। मरने वालों में आत्मघाती हमलावर के साथ ही एक अन्य आतंकी भी शामिल बताया जा रहा है। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है। एक धमाका मेन गेट, और दूसरा एफसी मुख्यालय परिसर के साइकिल स्टैंड के पास हुआ।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दो आत्मघाती विस्फोट हुए। एक विस्फोट मेन गेट पर हुआ। दूसरा धमाका मुख्यालय परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड के पास हुआ. मोटरसाइकिल स्टैंड अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय के परिसर में स्थित है।
पेशावर हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि मेन गेट के बार एक धमाका होता है और आग की लपटें दिख रही हैं। एक शख्स इसके बाद मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करता भी नजर आ रहा है। इलाके में अब भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है। सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सरकारी अस्पताल में दो साल की नौकरी मिली तो मंगेतर के साथ किया जमकर डांस, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Published

on

By

शामली। करंट क्राइम। शामली के कांधला सरकारी अस्पताल से एक ऐसा वीडियो आ रहा है, जिससे मेडिकल प्रोफेशन पर दाग लग रहा है। सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को बंद कमरे में एक युवती के साथ डांस करते देखा जा रहा है। डॉक्टर वकार सिद्दीकी का वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही उसे आवंटित कमरा भी खाली करा लिया है। वही, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रिपोट तलब की है।
कस्बे कांधला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए ने बीते महीनों में कई डॉक्टरों को दो साल के अनुबंध पर अस्पताल में तैनात किया था।
डॉक्टर वकार सिद्दीकी भी उनमें से थे। सरकारी अस्पताल में दो साल की नौकरी मिलने पर अपनी मंगेतर के साथ जमकर डांस किया।
वीडियो वायरल होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई। डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending