ग़ाजियाबाद
नोएडा में छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने किया सुसाइड:

नोएडा में छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। यह बेहद दुखद और चिंताजनक है।
प्रमुख बातें:
- घटना का स्थान: नोएडा
- पीड़ित: किशोरी
- कारण: छेड़छाड़
- परिणाम: आत्महत्या
यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। हमें इस समस्या के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
हमें क्या करना चाहिए?
- छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाएं: यदि आप किसी को छेड़छाड़ करते हुए देखते हैं, तो चुप न रहें। इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
- पीड़ितों की मदद करें: यदि कोई छेड़छाड़ का शिकार होता है, तो उसकी मदद करें। उसे अकेला न छोड़ें।
- अपने बच्चों को शिक्षित करें: अपने बच्चों को छेड़छाड़ के बारे में शिक्षित करें। उन्हें बताएं कि उन्हें ऐसे situations का सामना कैसे करना चाहिए।
- समाज में जागरूकता फैलाएं: समाज में छेड़छाड़ के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। लोगों को बताएं कि यह एक गंभीर अपराध है।
यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि:
- आप अकेले नहीं हैं: यदि आप छेड़छाड़ का शिकार हुए हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
- मदद के लिए पूछने में संकोच न करें: यदि आपको मदद की ज़रूरत है, तो पूछने में संकोच न करें।
यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें अपने समाज को छेड़छाड़ मुक्त बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
Gemini can
ग़ाजियाबाद
रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण : मयंक गोयल


गाजियाबाद। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती के पावन अवसर पर इंग्राहम इंटर कॉलेज, राजनगर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम की शुरुआत रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, उप प्राचार्य नवल मैसी एवं प्रतिभा गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में संपर्क अधिकारी अनिल बी. सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में भाजपा इंद्रापुरम मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पवन कुमार यादव एवं बबीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अलका मसीह ने प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया। सभी श्रेणी के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनके त्याग, सेवा और शासन कौशल से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य राजीव मैसी ने कहा,हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास नहीं बल्कि छात्रों में नैतिकता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों की भावना जागृत करना भी है। कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ एवं समापन के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लोनी
नन्दकिशोर गुर्जर ने इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा का किया शुभारंभ

विधायक ने बस चालकों और परिचालकों को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं


लोनी। जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज लोनी के इंदिरापुरी से दिल्ली के शाहदरा टर्मिनल तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की इंदिरापुरी 2 नम्बर से औपचारिक शुरूआत की गई। इस नई सार्वजनिक परिवहन सेवा का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नन्दकिशोर गुर्जर ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। विधायक ने बस चालकों और परिचालकों को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने दिल्ली मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।
शुभारंभ के दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं, लेकिन उन्हें सुगम और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा की कमी खलती थी। पूर्व में इस रूट पर बसें चलती थी लेकिन केजरीवाल सरकार ने इसे बंद कर दिया था। यह ऐतिहासिक फैसला है। दिल्ली में सरकार बदली जनता की इसी पुरानी मांग को देखते हुए हमने लगातार प्रयास किए और आज वह सपना साकार हुआ है। इस रूट पर पांच बसें स्वीकृत हुई है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस रूट पर पुन: बस सेवा बहाली की स्वीकृति दी। विधायक ने बताया कि यह सेवा न केवल दिल्ली-लोनी के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता को किफायती और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी।
इस मौके पर लोनी नगरपालिका परिषद के सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सभासद, विनीता सिंह, सभासद सतेंद्र बंसल, सभासद रूपेंद्र चौधरी, सभासद अमित तोमर, मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, निर्वतमान मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, पूर्व सभासद सतीश जैन, जिला संयोजक राजकुमार मास्टर, जिला संयोजक अनुसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ललित शर्मा, जिला बाल कल्याण बोर्ड सदस्य कौमुदी चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती मिश्रा, भाजपा नेता राजबीर प्रजापति, सतीश पांचाल, भाजपा नेता भावना बिष्ट, राजीव पहिवाल, परवीन शर्मा, भाजपा नेता वरुण धामा, मोहित सैन, सामाजिक कार्यकर्ता, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
शकलपुरा गांव में सड़क निर्माण का लोनी विधायक नन्दकिशोर और ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर ने किया शुभारंभ
वहीं दूसरी तरफ विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बस सेवा का शुभारंभ से पूर्व ग्राम शकलपुरा में 13 लाख से अधिक की लागत से खण्ड विका निधि से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इन दौरान ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय लोकप्रिय विधायक नन्दकिशोर गुर्जर जी की मंशा के अनुरूप ब्लॉक देहात के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है और लगातार लोनी देहात के क्षेत्र के लिए हम कार्य कर रहे है। वहीं लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा लगातार ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र में कार्य रहा है जिसके नतीजे भी सामने है, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है।
ग़ाजियाबाद
फेसबुक पर क्यों छिड़ गया भगवा नेताओं में घमासान

पप्पू पहलवान ने लिखा- चिंता मत कर नहीं बनेगा तू महामंत्री,और आ गया तूफान
गाजियाबाद । भाजपा में अब संगठन की दृष्टि से नया निजाम है, कई काम है, पार्टी के आयाम हैं और इन सब के बीच पॉलिटिकल व्यायाम है। मयंक गोयल की कप्तानी में नई टीम की रवानी होनी है। आमतौर पर ये होता है कि जब नए अध्यक्ष आते हैं तो कई चेहरे एक्टिव होते हैं। मयंक गोयल के अध्यक्ष बनने के बाद जहां कुछ पुराने चेहरे एक्टिव हुए हैं तो कई ऐसे भी हैं जो उतने एक्टिव नहीं हैं और मयंक गोयल भी नए चेहरों को साधकर चल रहे हैं। भाजपा में ये चर्चा इन दिनों चल रही है कि यहां एक पुरानी परंपरा टूट रही है।
पुरानी परंपरा ये है कि मंच संचालक महामंत्री के हाथों ही होता है। कई महामंत्री हैं जिन्हें इस बात की टीस है कि उन्हें इस फॉर्मेट से अलग कर दिया गया है। वैसे भी जब कोई नया अध्यक्ष आता है तो कई ऐसे पुराने चेहरे वापस लौटते हैं जो साइडलाइन में कर दिये गये होते हैं। ये चेहरे मेन स्ट्रीम में आने की कोशिश करते हैं। इनमें वो भी चेहरे होते हैं जो हाशिए पर चल रहे होते हैं। बताते हैं कि शहर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकली और शहर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में महामंत्री पप्पू पहलवान और गोपाल अग्रवाल की खुशी अलग दिखाई दी। कार्यक्रम खत्म हुआ और गुणा-भाग लगाए गए। इस बात का आंकलन हो रहा था कि तिरंगा शौर्य यात्रा में अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे ज्यादा सुनाई दिये या विधायक जिंदाबाद की गूंज ज्यादा थी। इसी बीच सोशल मीडियर पर पप्पू पहलवान की एक पोस्ट आई। पप्पू पहलवान का अपना एक अंदाज है, वो फेसबुक पर आते हैं, कुछ लिखते हैं और फिर घमासान छिड़ जाता है। मंगल को भी पप्पू पहलवान फेसबुक पर अवतरित हुए और उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये लिखा कि चिंता मत कर महामंत्री नहीं बनेगा। इसके बाद उन्होंने एक दूसरी पोस्ट डाली और लिखा कि लिमिटेड कंपनी बना दी गई है और कोई सूचना नहीं होती। ये स्पष्ट था कि एक पोस्ट संगठन के लिये है और दूसरी उस चेहरे के लिये है जो महामंत्री बनने की रेस में है। पप्पू पहलवान की पोस्ट पर रिएक्ट शुरू हुआ और फिर यहां उनका भी रिएक्ट आ गया जो महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की गुडबुक के नेता बताए जाते हैं और महामंत्री वाली दौड़ में सबसे आगे भी बताए जाते हैं।
जब बोले विनोद कसाना, तेरी तरह किसी अन्य दल से नहीं आया हूं
जिस चेहरे की बात हो रही थी उस चेहरे का नाम पप्पू पहलवान ने नहीं लिखा था, लेकिन यहां पप्पू पहलवान के इस तीर को विनोद कसाना ने डायरेक्टली अपने ऊपर लिया। उन्होंने लिखा कि मुझे चिंता नहीं है बिल्कुल भी। मैं पिछले 25 वर्ष से भाजपा का सिपाही हूं और तेरी तरह किसी अन्य दल से नहीं आया हूं।
जब राजन वाल्मीकि ने उठा दिया लिमिटेड कंपनी पर सवाल
फेसबुक पर फूल वालों की जंग शुुरु हो चुकी है और जब ये जंग शुरू हुई तो इस जंग में भाजपा के पूर्व महामंत्री राजन आर्या वाल्मीकि भी कूदे। उन्होंने लिखा कि जिन्होंने स्वयं पांच साल संगठन को लिमिटेड कंपनी तरह चलाया है आज वो भी संगठन पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।
भाजपा नेत्री रीता सिंह ने मारा पप्पू पहलवान को ताना
भाजपा नेत्री रीता सिंह भी फेसबुक रण में कूदी और यहां लिमिटेड कंपनी वाले बयान को लेकर उन्होंने पप्पू पहलवान पर ताना मारा। उन्होंने लिखा कि चलो लिमिटेड कंपनी लिखा तो यह फिर भी ठीक है और कम से कम प्राइवेट लिमिटेड से तो ठीक है।
जब अवतार भाटी ने दी सुलह की सलाह
भाजपा नेता अवतार भाटी इस रण में समझौते की सलाह के साथ आए। वो एक तरह से दोनों गुर्जर बिरादरों को समझा रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट विनोद कसाना और पप्पू पहलवान को मेंशन की और लिखा कि मेरे भाइयों बैठकर सुलह कर लो। रहा पद तो वो सदा नहीं रहना किसी पर भी।
प्रतीक माथुर बोले- कुछ लोग बढ़ा रहे हैं फेसबुक पर नंबर
भाजपा के प्रतीक माथुर इस फेसबुकिया रण में पप्पू पहलवान के साथ आए। पप्पू पहलवान के खिलाफ प्रतिक्रिया देखकर उन्होंने लिखा कि कुछ लोग अब फेसबुक पर अपने नंबर बढ़ा रहे हैं।
बोले संजय कुशवाहा- हमने भी किया है ऐसा महसूस
बात लिमिटेड कंपनी को लेकर चली और फिर ऐसी चली कि फूल वालों में देर तक कमेंट वाली जंग चली। भाजपा के संजय कुशवाहा भी इस रण में आ गए। उन्होंने भी लिखा कि हम भी आपके समय में ऐसा ही महसूस करते थे। ज्यादा दिल पर मत लो।
बोले पहलवान- कुछ लोग ले रहे हैं उड़ता तीर
पप्पू पहलवान ने अपनी पोस्ट में संगठन का जिक्र नहीं किया, किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी पोस्ट के बाद फेसबुक पर भगवा घमासान चला। मंगल को ये पोस्ट आई और फेसबुक पर भगवा दंगल शुरू हो गया। मिलीजुली प्रतिक्रिया आई और लिमिटेड कंपनी वाली बात को लेकर तो किसी ने किसी को टारगेट किया और फिर सबने कहा कि पहले भी कंपनी थी, अब भी कंपनी है। पोस्ट के घमासान के बीच पप्पू पहलवान फिर से अवतरित हुए और उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उड़ता तीर ले रहे हैं।
जंग थी भगवा फसादी, पर उसमें क्या कर रहे थे समाजवादी
फूल वालों की जंग में एक अलग ही रंग था और ये रंग समाजवाद का था। फूल वालों की जंग फसादी थी लेकिन ये किसी की समझ नहीं आया कि भाजपा के रण में समाजवादी क्या कर रहे थे। भाजपा के संगठन को लिमिटेड और प्राइवेट लिमिटेड बताने का मामला था। किसी को महामंत्री नहीं बनाने का मामला था, लेकिन इस सब मामलों में समावादियों का क्या मामला था, ये समझ से बाहर था। भगवा रण में समाजवादी भी कूद पड़े। सपा नेता मनोज पंडित ने लिखा कि आप अपनी दया दृष्टि बनाए रखें। समाजवादी पार्टी के विक्की ठाकुर ने लिखा कि पूरी भाजपा ही लिमिटेड कंपनी है और सपा नेता दिनेश गुर्जर तो फूल वालों के रण में गुर्जर समाज को ले आए। यहां पर ये भी रोचक रहा कि फूल वालों की जंग में समाजवादियों की एंट्री खुद फूल वालों की समझ से बाहर थी।
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…
-
साहिबाबाद24 hours ago
कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
-
Ghaziabad Colleges24 hours ago
जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: गृह प्रवेश | Manohar Kahaniyaan | Savdhaan Crime Se #crimeworld
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …
-
Ghaziabad Schools24 hours ago
RKG Global School in Ghaziabad
-
उत्तर प्रदेश20 hours ago
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाह…