Connect with us

ग़ाजियाबाद

निपुण सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम संपन्न

Published

on

गाजियाबाद । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के आलोक में प्रदेश में संचालित निपुण भारत अभियान के अंतर्गत सत्र 2024 25 में जनपद गाजियाबाद के निपुण हुए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से रामलीला मैदान कवि नगर गाजियाबाद के जानकी सभागार में निपुण सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जनपद गाजियाबाद अभिनव गोपाल ने शिक्षकों / प्रधानाध्यापक को अपना विद्यालय निपुण करने के लिए बधाई दी। एआरपी टीम, एसआरजी टीम को इस हेतु शिक्षकों का निरंतर सहयोग प्रदान करने तथा योजनाओं के नियमित क्रियान्वयन एवं प्रसार करते रहने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। सभी डीसी, खंड शिक्षा अधिकारियो तथा बेसिक के मुखिया बीएसए ओ पी यादव का समुचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कक्षा एक, दो और तीन सीखने के लिए सर्वोत्तम कक्षाएं हैं। इसमें मानव मस्तिष्क का 80% तक विकास हो जाता है। अत: इस विकास में हम सभी को अपने पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा अग्रवाल ने बेसिक के शिक्षकों को मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव ने सभी शिक्षको को नीव की ईट बताते हुए शिक्षा रूपी भवन में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 में परिषदीय विद्यालयों का थर्ड पार्टी आकलन डायट प्रशिक्षुओं द्वारा कराए जाने पर कुल 223 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम में निपुण सम्मान प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो प्रदान किया गया।
निपुण सेल द्वारा एआरपी, एसआरजी, डीसी और खंड शिक्षा अधिकारियो को भी उनके निपुण भारत अभियान में परिवर्तनकारी सहयोग देने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बीइओ जमुना प्रसाद, महिमा दयाल, अभिषेक कुमार, कविता चौहान, डीसी अरविंद शर्मा, कुणाल मुद्गल, एसआरजी पूनम शर्मा, डॉ. देवांकुर, विनीता त्यागी, सभी एआरपी, सीएसएफ से वैभव सौरभ और हरनूर आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

Published

on


\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..

मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भारत तरक्‍की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…

Published

on

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….

Continue Reading

Trending