Politics
नामित वाले मैटर में भाजपा पार्षद प्रवीण चौधरी ने दिखाए तेवर कहा, 30 साल पार्षद रह लिए फिर भी क्यों जाना है निगम के सदन में

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। भाजपा पार्षद प्रवीण चौधरी निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वो अधिवक्ता है और निगम के सदन में मुद्दों पर बोलने वाले शानदार वक्ता है। अब जब बात नामित पार्षदों की चल रही है तो निगम पार्षद प्रवीण चौधरी ने वरिष्ठ पूर्व पार्षदों को नामिल वाले सीन में लिये जाने पर ऐतराज जताया। इन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे चेहरों को अपनी तरफ से निर्देश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य बात रखी जानी चाहिए और आफ्टर इफैक्ट की टेंशन नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने नामित पार्षद वाले मुद्दे पर मुखरता से बात रखी और कहा कि ये एक माहौल बन रहा है कि निगम के सदन में पुराने पूर्व पार्षदों को भेजा जाए। प्रवीण चौधरी ने कहा कि मेरा पार्टी संगठन से यह आग्रह है कि जो व्यक्ति 20 साल, 30 साल नगर निगम में पार्षद के रूप में ही सेवा करते रहे हैं अब उन नामों पर विचार ना किया जाए। बेस्ट तो यही रहेगा कि उन्हें रेस्ट करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भी अगर कोई पार्षद बनना चाहता है तो उसका उद्देश्य क्या है। ऐसा क्या है जो निगम से मोह नहीं छूट रहा है।
मेयर सुनीता दयाल के कुशल नेतृत्व में चल रहा है निगम का सदन
करंट क्राइम। निगम पार्षद प्रवीण चौधरी ने मेयर सुनीता दयाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेयर सुनीता दयाल के नेतृत्व में नगर निगम बेहतर तरीके से काम कर रहा है। मेयर के कुशल नेतृत्व में निगम के सभी पार्षद अपने-अपने विषयों के जानकार हैं। उन्होंने कहा कि मेयर सुनीता दयाल को ये बेहतर पता है कि नगर निगम को कैसे चलाना है। वो पारदर्शी छवि के साथ काम कर रही हैं। नामित पार्षदों को लेकर प्रवीण चौधरी ने कहा कि जो भी उम्मीदवार बागी होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़े थे भले ही उनकी ज्वाइनिंग वापस भाजपा में हो गई हो, लेकिन नामित पार्षद वाले सीन में उन्हें जोड़ा जाना ठीक नहीं है। प्रवीण चौधरी ने कहा कि तकनीकी कारणों से बोर्ड की बैठक नहीं है, कपेज एक२ार्यकारिणी की बैठक नहीं हो पाई है। जल्द ही ये बैठक होगी।
Politics
नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी

एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी किया
-
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखेगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ-साथ संस्थानों के भी नाम होंगे।
- लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
- पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
- महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक निर्धारित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
- कॉलेजों द्वारा डेटा वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 से 5 फरवरी के बीच पूरी की जाएगी।
- सीटों का विवरण:
- एमसीसी ने पहले नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए 15,902 वर्चुअल वैकेंसी की घोषणा की थी।
- तीसरे राउंड के लिए राज्यों में कुल 8,313 क्लियर वैकेंसी और 99 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
- हालांकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अब नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग से 10 सीटें कम कर ली हैं।
- आवश्यक दस्तावेज:
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट पीजी 2024 रैंक कार्ड
- 4 पासपोर्ट साइज फोटो
- वैरिफिकेशन पर्ची और सीट आवंटन पत्र
- फाइनल एमबीबीएस या बीडीएस मार्कशीट
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल डिग्री प्रमाण पत्र
- परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
Politics
चेहरे पर लेकर स्माइल अमरपाल मौर्या ले गये 40 नामों वाली फाइल्

नामित पार्षदों के नामों को लेकर कोर कमेटी में हुआ घंटों तक मंथन और चिंतना

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नामित पार्षदों के लिए कोर कमेटी की बैठक बुधवार को गाजियाबाद भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई। करंट क्राइम ने पहले ही बता दिया था कि कोर की बैठक होगी, इस दिन होगी और यहां होगी। कोर कमेटी का फार्मेट पहले ही आ गया था। कोर कमेटी की बैठक में नामों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष रखा। प्रत्येक नाम को लेकर पूरा मंथन हुआ। नामों के प्रोफाईल पर चिंतन हुआ और फिर नामित पार्षदों के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये। पूर्व राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या अपने साथ 40 नामों की फाईल लेकर लखनऊ रवाना हो गये। कोर कमेटी की बैठक 3 बजे शुरू होनी थी और यह बैठक दोपहर 3 बजे भाजपा महानगर कार्यालय पर शुरू होती। उससे पहले ठीक 3 बजे प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद और पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्या महानगर कार्यालय पहुंचे। कोर का फार्मेट सबको पता था और फिर अन्य सदस्य पहुंचे और इसके बाद कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई।
Politics
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का दिल्ली चुनाव को लेकर दावा

45 सीट जीतेगी भाजपा और बनायेगी सरकार
गाजियाबाद । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। दिल्ली चुनाव में भाजपा आपदा मुक्त दिल्ली के नारे के साथ लड़ी है। यहां गाजियाबाद की कई नेताओं ने डेरा डाल कर चुनाव प्रचार किया है। गाजियाबाद के विधायकों की ड्यूटी कई विधानसभाओं पर लगाई गई। गाजियाबाद के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग दिल्ली प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी बनाये गये। दिल्ली चुनाव के नतीजों से गाजियाबाद के भाजपा नेताओं की रेपूटेशन जुड़ी है। दिल्ली चुनावों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने ये दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में 45 सीट जीत रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने अपने अनुमान बताते हुए कहा कि यहां जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को वोट दिया है। लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने पसंद किया है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
गाजियाबाद के पिपलहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने चलाया बुलडोज़र
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
गाजियाबाद मे साप्ताहिक बाजारों को लेकर बोले मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज सिंह, क…
-
विदेश22 hours ago
डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान का चाबहार बंदरगाह, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें?
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
सामने आया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का सच, पत्नी आयशा ने खोला खौफनाक राज; हथौड़े से आखिरी सांस तक किए थे वार
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
प्रॉपर्टी डीलर के पेट में मारी तीन गोलियां, कहासुनी के बाद पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
-
देश22 hours ago
दिल्ली में BJP की जीत से गदगद JDU, केजरीवाल की हार पर बोले ललन सिंह-जनता ने दंडित किया
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में बदमाशों का तांडव देखने को मिल…
-
Entertainment21 hours ago
Trending Video: Bo Killed Everyone in Squid Game 😱