ग़ाजियाबाद
नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले पार्षदों ने दिखाए तेवर,मुद्दा समझ आएगा तभी करेंगे फेवर, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

पांच विशेष मांगों पर बनी पार्षदों की सहमति, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पार्षद

गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद में लंबे समय बाद 7 मार्च शुक्रवार को बोर्ड बैठक होनी है और बोर्ड बैठक को लेकर इस बार पार्षद भी अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम गाजियाबाद के सभागार में दर्जनों पार्षद एकत्रित हुए। उन्होंने प्रमुखता के साथ बैठक की और बैठक में लगभग पांच महत्वपूर्ण विषयों पर रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही पार्षदों ने इस बात के भी संकेत दे दिए हैं की बोर्ड बैठक इस बार मैराथन भी चल सकती है। बोर्ड बैठक आयोजन का मकसद विकास कार्यों से लेकर पार्षदों की आवाज को बुलंद करने के साथ ही उनपर सहमति बनाना रहेगा। इस दौरान पार्षदों ने पार्षद भत्ते को लेकर नियम लाने और इसे बड़ा विषय बनाने पर रणनीति बनाई है।
वहीं पार्षदों ने अपने इलाकों में काम को लेकर संतुष्ट और संतुष्टी को लेकर भी निगम कीबोर्ड बैठक में अपना एजेंडा रखने वाले हैं। तो पार्षदों का एक करोड़ का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और परिवार का बीमा के साथ ही निगम में ठेके पर काम करने वाली वबाग सीवर कंपनी का बहिष्कार करने पर सहमति बनाई है। इसके साथ ही पार्षदों के लिए किसी प्रकार का टूर प्लान किए जाने के साथ ही 2023 से 2028 तक पार्षदों की सदन में महापौर के साथ फोटो फ्रेम भी हो। इसकी कई पार्षदों ने मांग की है। पार्षदों की इस बैठक में तीन पार्षद प्रमुखता के साथ इस पूरी बैठक का संचालन कर रहे थे। जिसमें प्रवीण चौधरी, शीतल चौधरी और प्रवीन चौधरी मुलायम मुख्य थे। पार्षदों की इस बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई है। जिसमें बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
उधर नगर निगम गाजियाबाद वालेसूत्र बता रहे हैं कि सात तारीख को होने वाली बोर्ड बैठक का एजेंडा सभी पार्षदों के पास पहुंचा दिया गया है। वहीं अधिकारियों ने भी अपने स्तर से इस बोर्ड बैठक के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक काफी गर्म और हंगामादार हो सकती है।
बैठक में उठेगा पार्षद भत्ते का विषय
बुधवार को जो पार्षदों की बैठक हुई है, उसमें रणनीति बनाई गई है कि पार्षदों के भत्ते के विषय पर सहमति बनाई जाए। जिस प्रकार से सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भत्ता मिलता है, उसी प्रकार पार्षदों को भी भत्ता मिलना चाहिए। पार्षदों ने इस बात को लेकर आवाज बुलंद की है कि अगर गाजियाबाद में भत्ते वाला यह प्रयास सफल हुआ, तो यह पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगा। गाजियाबाद के पार्षदों को फिर प्रदेशभर के नगर निगम धन्यवाद देंगे और इसका जो श्रेय मिलेगा वह भी गाजियाबाद के मौजूदगा पार्षदों को ही मिलेगा।
पार्षदों की ओर से उठी है मांग, सदन में लगे मेयर के साथ उनका भी फोटोफ्रेम
नगर निगम के पार्षदों की ख्वाहिश यह भी है कि नगर निगम में वर्ष 2024 से 2028 तक जो पार्षद हैं, उनके सभी के फोटो महापौर के साथ फोटो फ्रेम करके लगाया जाए ताकि वह भविष्य में बता सकें कि वह भी पार्षद रहे हैं। उन्होंने नगर निगम में अपना योगदान दिया है। शहर को संवारने और इसके विकास कार्यों से लेकर कई प्रमुख योजनाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुद्दों पर तभी लगेगी मोहर, जब संतुष्ट होंगे पार्षद
नगर निगम में 7 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक जोरदार होगी। इसके लिए जो बुधवार को बैठक हुई उसमें पूरा प्लान तैयार किया गया है। पार्षदों ने अपने इलाके में काम को लेकर संतोष जताना होगा। साथ ही पार्षद यह भी तय करेंगे कि उनके क्षेत्र में जो काम हो रहा है वह ठीक हो रहा है कि नहीं, अगर वह इस पर सहमति नहीं देंगे ,तो अन्य पार्षद इसका विरोध करेंगे और उस मुद्दे को सदन में पास नहीं होने देंगे।
पार्षद को मिले एक करोड़ का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और परिवार का भी हो बीमा
नगर निगम के पार्षदों द्वारा एक पूर्व में बैठक की गई थी, उसमें भी एक करोड़ के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और परिवार के सदस्यों का बीमा कराने की बात रखी गई थी। बुधवार को भी पार्षद हिमांशु शर्मा द्वारा इस विषय पर आवाज उठाई गई तो अन्य पार्षदों ने इसका समर्थन किया है। वहीं पार्षद शीतल चौधरी ने भी इसको लेकर आवाज उठाई है। वहीं कहा जा रहा है कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में इसे पार्षद रखेंगे जिस पर सभी अपना समर्थन भी रखेंगे। पार्षदों की मांग है कि उनका एक करोड़ रुपए का एक्सीडेंटल बीमा हो। इसके साथ ही परिवार वालों का भी इंश्योरेंस कराया जाए ताकि किसी भी बीमारी या अन्य दुर्घटना होने पर उनको राहत मिल सके।
उत्तर प्रदेश
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाह…

\u0905\u0917\u0930 \u0906\u092a \u092d\u0940 \u090f\u0921\u0935\u0947\u0902\u091a\u0930 \u0915\u0947 \u0936\u094c\u0915\u0940\u0928 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u091c\u0948\u0938\u0947 \u0925\u094d\u0930\u093f\u0932\u0930 \u0915\u093e \u092e\u091c\u093e \u0932\u0947\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u094b \u0938\u093e\u0935\u0927\u093e\u0928 \u0939\u094b \u091c\u093e\u092f\u0947……\n\n \u0906\u091c\u0915\u0932 \u092f\u0941\u0935\u093e\u0913\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u094b\u0936\u0932 \u092e\u0940\u0921\u093f\u092f\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0906\u092a\u0915\u094b \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u0925\u094d\u0930\u093f\u0932\u0930 \u0917\u0947\u092e\u094d\u0938 \u0915\u0947 \u091c\u0930\u093f\u092f\u0947 \u0905\u0932\u0917 \u0926\u093f\u0916\u0928\u0947 \u0915\u093e \u0915\u094d\u0930\u0947\u091c \u0939\u0948 l \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u092f\u0947 \u0936\u094c\u0915 \u091c\u093e\u0928\u0932\u0947\u0935\u093e \u092d\u0940 \u0939\u094b \u0938\u0915\u0924\u093e \u0939\u0948 l \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0909\u0924\u094d\u0924\u0930\u093e\u0916\u0902\u0921 \u0915\u0947 \u090b\u0937\u093f\u0915\u0947\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0902\u091c\u0940 \u091c\u092e\u094d\u092a \u0938\u093e\u0908\u091f \u0915\u093e \u0939\u0940 \u0939\u0948 \u091c\u094b \u092f\u0947 \u092c\u0924\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0915\u093e\u092b\u093c\u0940 \u0939\u0948 \u0915\u093f \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u0947 \u0915\u0947 \u091a\u0915\u094d\u0915\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u093e\u0928 \u091c\u094b\u0916\u093f\u092e \u092e\u0947\u0902 \u0928\u093e \u0921\u093e\u0932\u0947……..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTgzMDE0MjIyMTU3MjQ3
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और इसके लिये बंजी जम्प जैसे थ्रिलर का मजा लेना चाहते हैं तो सावधान हो जाये……
आजकल युवाओं में सोशल मीडिया में अपने आपको बंजी जम्प थ्रिलर गेम्स के जरिये अलग दिखने का क्रेज है l लेकिन ये शौक जानलेवा भी हो सकता है l वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश में बंजी जम्प साईट का ही है जो ये बताने के लिए काफ़ी है कि दिखावे के चक्कर में जान जोखिम में ना डाले……..
उत्तर प्रदेश
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…

\u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0917\u092f\u0947 \u0926\u094b \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0928\u093e\u092f\u092c \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932\u0926\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0939\u0940 \u0939\u094b \u0917\u092f\u093e \u091c\u0941\u0924\u092e \u092a\u0948\u091c\u093e\u0930…….\n\u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u0938\u093f\u0926\u094d\u0927\u093e\u0930\u094d\u0925 \u0928\u0917\u0930 \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0940 \u092c\u093e\u0902\u0938\u0940 \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932 \u092e\u0947\u0902 \u0926\u094b \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u092e\u0940\u0928\u0940 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u091a\u0932 \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e l \u0909\u0938 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0915\u094b \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0928\u093e\u092f\u092c \u0924\u0939\u0938\u0940\u0932\u0926\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u092a\u0915\u094d\u0937\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0905\u092a\u0928\u0947 \u0915\u093e\u0930\u094d\u092f\u093e\u0932\u092f \u092c\u0941\u0932\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e l \u0932\u0947\u0915\u093f\u0928 \u092e\u093e\u092e\u0932\u093e \u0938\u0941\u0932\u091d\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u092c\u091c\u093e\u092f \u0914\u0930 \u0909\u0932\u091d \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u092a\u0915\u094d\u0937 \u092c\u0948\u0920\u0915 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0940 \u092d\u093f\u0921\u093c \u0917\u090f \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u091c\u092e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0939\u0941\u0908……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTEwNjEyMDc3NTQxOTgy
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजार…….
यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले की बांसी तहसील में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था l उस विवाद को सुलझाने के लिए नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुला लिया l लेकिन मामला सुलझाने के बजाय और उलझ गया और दोनों पक्ष बैठक में ही भिड़ गए और फिर जमकर मारपीट हुई……
उत्तर प्रदेश
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …

\u092f\u0942\u092a\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u094c\u0928\u092a\u0941\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0938\u0947 \u091a\u094b\u0930 \u0928\u0947 \u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093e \u0928\u093e \u0926\u0940\u0935\u093e\u0930 \u0924\u094b\u0921\u093c\u0940,\u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0915\u0947 \u0938\u0939\u093e\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u092c\u0921\u093c\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0938\u0947 \u0915\u0930 \u0921\u093e\u0932\u0940 \u091a\u094b\u0930\u0940,\u0918\u091f\u0928\u093e \u0938\u0940\u0938\u0940\u091f\u0940\u0935\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0939\u0941\u0908 \u0915\u0948\u0926….\n\u092f\u0947 \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947 \u0936\u0930\u093e\u092c \u0915\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u090f\u0915 \u092f\u0941\u0935\u0915 \u0928\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0932\u0915\u0921\u093c\u0940 \u0915\u0947 \u091c\u0941\u0917\u093e\u0921\u093c \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0916\u094b\u0932\u0940 \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0927\u0940\u0930\u0947 \u0938\u0947 \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0915\u0947 \u0928\u0940\u091a\u0947 \u0938\u0947 \u0920\u0947\u0915\u0947 \u0915\u0940 \u0938\u0947\u0932 \u0915\u0947 \u092a\u0948\u0938\u0947 \u091c\u094b \u090f\u0915 \u0916\u093e\u0932\u0940 \u092a\u0947\u091f\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0930\u0916\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0925\u0947 \u0935\u094b \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u0947,\u0928\u093e \u0924\u093e\u0932\u093e \u0924\u094b\u0921\u093c\u093e \u0914\u0930 \u0928\u093e \u091a\u093e\u092c\u0940 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u092e\u093e\u0932 \u0938\u093e\u092b \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo0MjEzOTQ5MzAyMTYyMDQ5
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के सहारे से बड़ी सफाई से कर डाली चोरी,घटना सीसीटीवी में हुई कैद….
ये देखिये शराब के ठेके पर एक युवक ने पहले लकड़ी के जुगाड़ से ठेके की खिड़की खोली और फिर धीरे से खिड़की के नीचे से ठेके की सेल के पैसे जो एक खाली पेटी में रखे हुए थे वो साफ कर दिये,ना ताला तोड़ा और ना चाबी लगाई और माल साफ कर दिया…….
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: आज पोहे से ! इतना चटपटा नाश्ता कैसे बनेगा ? Poha Ka Nashta | New Nashta | Breakfast | Momos Chutney
-
Birthday18 hours ago
जन्मदिन
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today NEW PROMO 10th MAY: Pookie Ka Grihapravesh!
-
साहिबाबाद12 hours ago
कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
-
पोस्ट आफ द डे18 hours ago
पोस्ट आफ द डे
-
Ghaziabad Colleges12 hours ago
जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
-
उत्तर प्रदेश12 hours ago
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…
-
उत्तर प्रदेश9 hours ago
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…