Connect with us

ग़ाजियाबाद

नंदी सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है भगवान शिव प्रसन्न होते हैं : प्रशांत चौधरी

Published

on

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई पिछले 3 वर्ष से गाजियाबाद के नंदी पार्क में साप्ताहिक गौ वंश नंदी हरा-चारा सेवा में संलग्न है । ज्ञातव्य हो रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई विभिन्न सामाजिक सेवाओं में प्रमुखता से कार्यरत है जिसमें नंदी सेवा पिछले तीन वर्षों से स्थाई सेवा प्रकल्प के रूप में स्थापित है। 23 अप्रैल को साप्ताहिक हरा चारा सेवा में गाजियाबाद राजनीति के मजबूत स्तंभ, किसान पुत्र व पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी की उपस्थिति रही जहां उन्होंने बताया कि अपने हाथ से नंदियों को हरा चारा खिलाकर एक विशेष सुखद अनुभूति हो रही है और साथ ही उन्होंने गाजियाबाद के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया की सभी लोग आगे आकर रेड क्रॉस के सेवा भाव के साथ जुड़कर प्रतिदिन हरा चारा की व्यवस्था करें क्योंकि जितना संतोष, जितना पुण्य इन बेजुबान नंदियों को हरा चारा खिलाकर मिलेगा वह किसी और सेवा से प्राप्ति नहीं होगी अगर एक-एक व्यक्ति एक रोज की जिम्मेदारी भी ले लेगा तो भी वर्ष में 365 दिन के बाद ही उसका नंबर आएगा। सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया कि जब तक सेवा भाव के साथ समर्पण नहीं होगा तब तक सेवा नहीं हो सकती। सेवा करने के लिए मन में समर्पण भाव बहुत जरूरी है। नंदियों की सेवा के लिए भी जिन लोगों के मन में समर्पण भाव है वही लोग ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, चाहे वह रोटरी क्लब के हों, इनर व्हील क्लब के हों या भारत विकास परिषद के हों।
इस अवसर पर मुख्य सहयोग रोटरी क्लब गाजियाबाद हार्मनी का रहा तथा धवल गुप्ता, शुभम चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल, वीरेंद्र अरोड़ा, मनोज खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, सोशल मिडिया टाइम्स से नेहा शर्मा के अतिरिक्त सेवा भारती महानगर मंत्री राजेश गर्ग की विशेष उपस्थिति रही।
रेड क्रॉस टोली का उत्साहवर्धन करने के लिए सामूहिक रूप से पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी का एक अंग वस्त्र ओढ़ाकर वह नंदी रूपी सम्मान प्रतीक देकर अभिनंदन किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

Published

on


\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3

कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..

मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

भारत तरक्‍की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…

Published

on

वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….

Continue Reading

Trending