एनसीआर
दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर राजेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

साहिबाबाद । देश की राजधानी में 27 वर्ष बाद कमल खिला है, देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। साहिबाबाद विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव पूरे देश के लिए संकेत हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश के लगभग सभी राज्यों से लोग रहते हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों पर मुहर लगी है। मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने जा रहे हैं, दिल्ली में जीत से दिल्ली का विकास होगा। साथ ही यह देश भी विकसित राष्ट्र बनेगा। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर नाच गाकर खुशियां मनाई। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली इस जीत को कार्यकर्ताओं ने नए भारत की जीत बताया और देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने के संकल्प को दोहराया। दिल्ली की जनता ने यह दिखा दिया कि उन्हें विकास चाहिए सुशासन चाहिए और एक सशक्त नेतृत्व चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।
इस अवसर पर प्रेम त्यागी, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन डागर, मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी, मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी, मंडल अध्यक्ष नीरज रावल, पार्षद राजकुमार भाटी, पार्षद नरेश भाटी, विनोद पटेल, पार्षद गौरव सोलंकी, पार्षद प्रीति जैन, पार्षद संजीव त्यागी, पूर्व पार्षद विजेंदर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, एस पी सिंह, माधव सुद, आनंद गुप्ता पूर्व पार्षद, चरणजीत वासुदेव, सोनू बंसल, पवन रेड्डी, प्रमिला, राणा कृष्णा, राम अशोक खन्ना, सौरभ डागर, अतुल शर्मा, सुनील कुमार, आर पी साहनी, अतुल गुप्ता, नीरू शर्मा,नेहा जैन, कशिश कसाना,अनिल कटारिया आदि लोग मौजूद रहे।
एनसीआर
शिक्षा का व्यवसायीकरण जांच समिति की जनपद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की संयुक्त बैठक आहूत

सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें: सभापति डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह
गाजियाबाद । दुर्गावति देवी सभागार, विकास भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ”शिक्षा का व्यवसायी करण की जांच सम्बंधी समिति” के कार्य. सभापति डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरू जी’ की अध्यक्षता में जनपद गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद की संयुक्त बैठक आहूत हुई।
बैठक में मुख्य रूप से विजय बहादुर पाठक समिति सदस्य, अंगद कुमार समिति सदस्य, अविनाश सिंह चौहान समिति सदस्य, नरेन्द्र सिंह भाटी व श्रीचन्द शर्मा समिति द्वारा विशेष आमंत्रित सदस्य, धनंजय सिंह उप सचिव, सौरभ दीक्षित समीक्षा अधिकारी, अर्चित वाजपेई वृत्त लेखक, गजेन्द्र सिंह अपर निजी सचिव एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडीएम प्रशासन गाजियाबाद व एडीएम गौतमबुद्ध नगर उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण की शिकायतों की जांच एवं शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सुधार हेतु उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा ”शिक्षा का व्यवसायी करण की जांच सम्बंधी समिति” का गठन किया है।
बैठक के दौरान डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों जनपदों में संचालित सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए जानना चाहा कि कितने विद्यार्थियो को इंशोरेन्स मिला है और कितने स्कूल/कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों का इंशोरेन्स कराया जाता है। इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी उनके पास आंकडे उपलब्ध नहीं है। उन्होने स्कूल/कॉलेजों द्वारा छात्रों से लिये जाने वाले शुल्क पर भी जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी स्कूल/कॉलेज नियमों के विरूद्ध शुल्क ना लें, यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएं। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली योजनाएं के तहत धनराशि को उनके खाते में डाली जाएं, जब भी किसी छात्र का एडमिट कार्ड बनाया जाएं उनका बैंक खाता संख्या भी उसमें समायोजित किया जाएं। उन्होने दोनों जनपदों के उच्च शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और बीएसए से विभागों में कार्य कर रहें कर्मचारियों व अध्यापकों की जानकारी प्राप्त करते हुए यह भी जाना की जनपद में कहां—कहां कितने पद रिक्त हैं। उन्होने रिक्त पदों की सूची समिति को जल्द उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। सभापति ने आरटीई एक्ट के तहत दोनों जनपदों के स्कूलों में मिलने वाले दाखिलों के बार में अवगत होते हुए निर्देशित किया कि आरटीई में मैपिंग विद्यार्थियों का शत—प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित किया जाएं।
सभापति ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थो से दूर रखने/बचाने हेतु आबकारी, पुलिस व शिक्षा विभाग से जानकारी ली कि उनके द्वारा क्या—क्या कदम उठाये जा रहे हैं। जानकारी प्राप्त होने पर निर्देशित किया कि स्कूल/कॉलेजों के आप—पास कोई भी मादक पदार्थ की दुकानें संचालित नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार उन सभी दुकानों को वहां से हटवाया जाएं, इसके लिए पुलिस विभाग की सहायता ली जाएं।
बैठक के अंत में सभापति ने कहा कि बैठक के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर एवं सकारात्मक सुधार हेतु 32 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। हम सभी का उद्देश्य ‘शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज’ है। इसके लिए हमें उत्कृष्ट कार्य करने हैं। बैठक के दौरान हमने जाना की अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर और सुधारत्मक कार्य किये जा सकते हैं, जो हम सभी को आपसी समन्वय बनाकर करने हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप हर पात्र लाभार्थी को लाभ और हर पीड़ित को न्याय दिलाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी के साथ सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें। बैठक में दोनो जनपदों के बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, आईटीआई, पॉलीटैक्निक, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एनसीआर
ट्वीट
एनसीआर
पोस्ट आफ द डे
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: NEW! Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | Ep 4340 | 8 Mar 2025 | Teaser
-
उत्तर प्रदेश20 hours ago
बीजेपी संगठन चुनाव में गाजियाबाद महानगर में जरनल और जिले में ओबीसी की होगी ताजपो…
-
Entertainment13 hours ago
Trending Video: Golden Sparrow – Video Song | Dhanush | Priyanka Mohan | Pavish | Anikha | GV Prakash #NEEK
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
मेरठ के पुलिस कप्तान डॉ विपिन टाडा वैसे तो शर्मीले स्वभाव के है लेकिन होली के मौ…
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: Chinna Marumagal | 10th to 14th March 2025 – Promo
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
ये डॉ इरज राजा, नाम के नहीं दिल के भी राजा… गाज़ीपुर के पुलिस कप्तान ये भी होली …
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Aas Paas Episode 08 – [Eng Sub] – Laiba Khan – Ali Ansari – 9th March 2025 – HAR PAL GEO
-
ग़ाजियाबाद8 hours ago
मोदीनगर में युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान हुई मौत