Connect with us

एनसीआर

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर डॉ. अनिल अग्रवाल को खिलाई मिठाई

Published

on

गाजियाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल को उनके कार्यालय पर भाजपा नेता एवं शिक्षाविद राहुल गोयल एवं युवा नेता धनंजय शर्मा ने मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और अब दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बाकी भाजपा शासित प्रदेशों की तरह अपना कमाल दिखाएगी।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग, 11 बजे हिंडन पहुंचेंगे

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि गुरुवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गाजियाबाद पहुंचेंगे। यहां वे गुफा वाले मंदिर का उदघाटन करेंगे। यहां से वे गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली भी जाएंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सीएम योगी इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले 11 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वो यहां से आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर हेलीपैड जाएंगे। यहां से सीएम योगी कार द्वारा 11.20 बजे मुरादनगर में कार्यक्रम स्थल तरुण सागर तीर्थ जाएंगे। सीएम यहां 11.20 बजे से 12.20 बजे के बीच भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति और मंदिर स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12.50 बजे गौतमबुद्ध नगर के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सीएम योगी 12.50 से 13.50 के बीच जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14.35 बजे नोएडा के सेक्टर 113 के हेलीपैड पहुंचेंगे। सीएम योगी 14.50 बजे से 15.40 बजे के बीच मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम योगी कार द्वारा 16.10 बजे दिल्ली के भारत मंडपम जाएंगे. यहां वो 16.15 बजे से 17.30 बजे तक रहेंगे। यहां सीएम योगी वाई.पी.ओ. गोल्ड के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम योगी 18.05 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वो लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

शराबियों ने हडकाया तो शख्स ने कहा, मैं तुम्हारे जिले का एसएसपी नीरज जादौन हूं

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। जिले में एक मजेदार वाक्या हो गया। एसएसपी नीरज जादौन अचानक रात को सिविल ड्रेस में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गए। इस दौरान शराब पी रहे लोगों से एसएसपी ने जब पूछताछ की तो उल्टा शराबियों ने उन्‍हें हड़काते हुए पूछा, तुम कौन हो? एसएसपी नीरज जादौन बोले, तुम्हारे जिले का एसएसपी हूं। यह सुनते ही शराबियों के होश उड़ गए। वे अपना शराब से भरा गिलास-बोतल छोड़कर भाग खड़े हुए। एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस फोर्स ने शराबियों की गली कहे जाने वाले इलाके को तत्काल खाली करा दिया। मौके से 6 शराबियों को भी गिरफ्तार किया है।
वहीं इलाका पुलिस ने नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुला लिया और गली में रखी टेबल, बेंच, डीप फ्रीजर सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच मच गया। शराब पिलाने वाले लोग अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
अलीगढ़ शहर के तस्वीर महल चौराहे की 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इस गली में अंग्रेजी,देशी शराब और बीयर की कई दुकान हैं, जहां शाम होते ही शराबियों की महफिल जमा हो जाती है। शरीफ आदमी का निकला बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां शराबी शराब पीने के बाद गाली गलौज और झगड़ा करते अक्सर दिखाई देते हैं। शराबियों वाली गली कही जाने वाली यह गली एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

प्रिंसिपल ने छात्रा से कहा, तुम्हारी हत्या करवा दूंगी, भय से छात्रा ने स्कूल जाना छोडा

Published

on

By

हापुड़। करंट क्राइम। जिले के वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रा को जमकर धमका रही है। प्रिंसिपल की धमकी के कारण छात्रा ने स्कूल जाना छोड दिया है। प्रिंसिपल अक्सर छात्रा को क्लास में इन्सल्ट करती है। नौवीं कक्षा की छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है लेकिन प्रिंसिपल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। परिजनों ने पुुलिस को प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी है। पिलखुआ स्थित वीआईपी स्कूल की प्रिंसिपल पर कई और गंभीर आरोप लगे है। बीएसए ने नोटिस जारी किया लेकिन नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।
परिजनों का कहना है कि प्रिंसिपल ने छात्रा की हत्या कराने की धमकी दी है। गुस्से में प्रिंसिपल ने छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया। आहत परिजनों ने पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की है। आरोपी प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दरअसल, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला गढ़ी में वीआईपी इंटर कॉलेज है। यहां की प्रिंसिपल वीना शर्मा हैं। अर्जुन नगर की प्रज्ञा तोमर कॉलेज में 9वीं की छात्रा है। पिता देवेंद्र तोमर खेती करते हैं। मां रेखा देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन गौरी और उमा इसी कॉलेज से पढ़ी हैं। बड़ा भाई अमित बिजनेस करता है।
शुक्रवार को प्रिंसिपल वीना शर्मा ने फील्ड में खड़े होने पर छात्रा की पिटाई कर दी थी। छात्रा घर पहुंची तो उसने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई। मां-पिता और भाई छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल से शिकायत की और पिटाई करने का कारण पूछा।

Continue Reading
Advertisement

Trending