Connect with us

दिल्ली

दिल्ली: पूर्व CM केजरीवाल के बंगले की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

Published

on

नई दिल्ली: दिल्ली में के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दरअसल, सेंट्र्रल विजिलेंस कमिशन ने दिल्ली सीएम आवास के नवीनीकरण और लग्जरी चीजों की खरीद के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा कराए गए खर्च की जांच करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर किए गए खर्च की शिकायत की थी. इस शिकायत पर ही कार्रवाई करते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं. CVC ने सीपीडब्ल्यूडी को मुख्यमंत्री आवास में किए गए नवीनीकरण और लग्जरी पर किए गए खर्च की जांच करने को कहा है.
आपको बता दें कि विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भी इसे लेकर पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर अवैध निर्माण और नियमों के घोर उल्लंघन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी. साथ उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से आग्रह किया था कि संपत्ति को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया जाए और आस-पास की सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को बिना देरी के हटाया जाए.

एलजी को लिखे अपने पत्र में विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक धन का उपयोग करके अपने आधिकारिक आवास को शीश महल में बदल दिया, जो पूरी तरह से अवैध और अनैतिक था. ऐसे में संपत्ति को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया जाए और आस-पास की सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को बिना देरी के हटाया जाए.”

दिल्ली खजाने से करोड़ों रुपये खर्च
विजेंद्र गुप्ता ने पत्र में आगे लिखा था कि इस आलीशान हवेली को बनाने के लिए दिल्ली के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जबकि शहर के निवासी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक आम आदमी होने का दावा किया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए एक आलीशान महल बनाने के लिए सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किया. अरविंद केजरीवाल ने लोगों की मेहनत की कमाई को अपने आलीशान महल पर बेरहमी से खर्च किया. यह न केवल भ्रष्टाचार है, बल्कि लोगों के साथ विश्वासघात भी है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली

नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर भडकी सपा सांसद इकरा हसन, कहा-बिहार के सीएम बीमार है

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने नीतीश कुमार द्वारा महिला का हिजाब हटाने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। इकरा हसन ने कहा कि इस तरह का व्यवहार महिला की गरिमा के खिलाफ है और समाज के लिए खतरनाक हो सकता है। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने इसे धर्म का मजाक उड़ाने और आस्था में दखल बताया है।
सांसद इकरा हसन ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ऐसा करेंगे तो महिलाएं सुरक्षा की गुहार किससे लगाएंगी? सपा सांसद ने कहा कि काफी समय से उनके स्वास्थ्य को लेकर खबरें आ रही हैं, बिहार चुनाव से पहले भी, नीतीश की सेहत को लेकर चिंताएं रही हैं। वह बुजुर्ग हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी गरिमा है।
इकरा हसन ने कहा कि एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार उस गरिमा के खिलाफ है और बहुत खतरनाक है। इसका असर भी बहुत नुकसानदायक हो सकता है। सीएम ऐसा करेंगे तो आम इंसान सुरक्षा की गुहार कहां लगाएगा? हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही रिकवर हो जाए।
उन्होंने कहा कि इसे किसी धार्मिक भावना से नहीं देखना चाहिए, हिजाब खींचना ठीक नहीं है। हम सभी लोगों को बहुत चिंता हो रही है. मैं बस कहना चाहती हूं कि नीतीश कुमार जल्दी ठीक हो जाएं।

Continue Reading

दिल्ली

मोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन के दौरे पर है। मंगलवार को जार्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद कार चलाकर जॉर्डन म्यूजियम लेकर गए। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला पैगंबर मोहम्मद के 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं। प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को अरब देश की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। जॉर्डन प्रधानमंत्री की चार दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव है। इस यात्रा के दौरान वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे।
अम्मान के रस अल-ऐन इलाके में स्थित जॉर्डन म्यूजियम देश का सबसे बड़ा म्यूजियम है। इसमें जॉर्डन की कुछ सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहरों का प्रदर्शन किया गया है। वर्ष 2014 में निर्मित यह म्यूजियम प्रागैतिहासिक काल से लेकर वर्तमान समय तक क्षेत्र की सभ्यतागत यात्रा को दर्शाता है।
म्यूजियम में 15 लाख वर्ष पुरानी जानवरों की हड्डियां और चूना प्लास्टर से बनीं 9,000 वर्ष पुरानी ऐन गजल मूर्तियां हैं जिन्हें दुनिया की सबसे प्राचीन निर्मित मूर्तियों में शामिल किया जाता है। पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा भारत और अरब देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है।
यह प्रधानमंत्री की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले, फरवरी 2018 में वह फलस्तीन जाते समय जॉर्डन से होकर गुजरे थे। भारत और जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, जिसमें नई दिल्ली अम्मान का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार का मूल्य 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर किए गए कई पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये उपलब्धियां भारत-जॉर्डन साझेदारी के सार्थक विस्तार को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि नई और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग स्वच्छ विकास, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु जिम्मेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

Continue Reading

दिल्ली

गोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। दिल्ली का जाफराबाद का इलाका सोमवार-मंगलवार की दर्मियानी रात में गोलियों की आवाज से दहल उठा। रात करीब दो बजे यहां रहने वाले दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतकों की पहचान नदीम और फजील के रूप में हुई है।
मामला जाफराबाद के चौहान बांगर इलाके का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शूटिंग की जानकारी देर रात करीब 1.40 पर मिली थी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिसकी पहचान 31 वर्षीय फजील के रूप में हुई। फजील जाफराबाद इलाके के गली नंबर आठ में रहता था।
फजील का भाई 33 वर्षीय नदीम था, जो वारदात में बुरी तरह घायल हो गया था। घरवाले उसे जेपीसी अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending