उत्तर प्रदेश
ट्रेन में बड़ा हादसा होते होते बचा,निर्माणाधीन पुल के पास सरिये ट्रेन में जा घुस…

\u091f\u094d\u0930\u0947\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u092c\u0921\u093c\u093e \u0939\u093e\u0926\u0938\u093e \u0939\u094b\u0924\u0947 \u0939\u094b\u0924\u0947 \u092c\u091a\u093e,\u0928\u093f\u0930\u094d\u092e\u093e\u0923\u093e\u0927\u0940\u0928 \u092a\u0941\u0932 \u0915\u0947 \u092a\u093e\u0938 \u0938\u0930\u093f\u092f\u0947 \u091f\u094d\u0930\u0947\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u093e \u0918\u0941\u0938\u0947….\n\n\u092d\u094b\u092a\u093e\u0932 \u0938\u0947 \u0930\u0940\u0935\u093e \u091c\u093e\u0928\u0947 \u091c\u093e \u0930\u0939\u0940 \u0935\u0902\u0926\u0947 \u092d\u093e\u0930\u0924 \u090f\u0915\u094d\u0938\u092a\u094d\u0930\u0947\u0938 \u0905\u092c\u0947\u0926\u0941\u0932\u094d\u0932\u093e\u0917\u0902\u091c \u092e\u0947\u0902 \u0939\u093e\u0926\u0938\u0947 \u0915\u093e \u0936\u093f\u0915\u093e\u0930 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0930\u0947\u0932\u0935\u0947 \u0938\u094d\u091f\u0947\u0936\u0928 \u0915\u0947 \u092a\u093e\u0938 \u092c\u0928 \u0930\u0939\u0947 \u0928\u093f\u0930\u094d\u092e\u093e\u0923\u093e\u0927\u0940\u0928 \u092a\u0941\u0932 \u0915\u0947 \u0938\u0930\u093f\u092f\u093e \u0924\u0947\u091c \u0906\u0902\u0927\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0930\u093f\u0936 \u092e\u0947\u0902 \u091f\u094d\u0930\u0947\u0928 \u0915\u0947 \u090a\u092a\u0930 \u0917\u093f\u0930 \u0917\u090f\u0964 \u0938\u0930\u093f\u090f \u0916\u093f\u0921\u093c\u0915\u0940 \u0924\u094b\u0921\u093c\u0915\u0930 \u092d\u0940\u0924\u0930 \u091c\u093e \u0918\u0941\u0938\u0947\u0964 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092f\u093e\u0924\u094d\u0930\u093f\u092f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0926\u0939\u0936\u0924 \u092b\u0948\u0932 \u0917\u0908\u0964 \u0921\u094d\u0930\u093e\u0908\u0935\u0930 \u0928\u0947 \u0907\u092e\u0930\u091c\u0947\u0902\u0938\u0940 \u092c\u094d\u0930\u0947\u0915 \u0932\u0917\u093e\u0915\u0930 \u091f\u094d\u0930\u0947\u0928 \u0915\u094b \u0930\u094b\u0915\u093e……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo3MDg5MjY0OTUwMDE4MjY=
ट्रेन में बड़ा हादसा होते होते बचा,निर्माणाधीन पुल के पास सरिये ट्रेन में जा घुसे….
भोपाल से रीवा जाने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अबेदुल्लागंज में हादसे का शिकार हो गई। रेलवे स्टेशन के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल के सरिया तेज आंधी और बारिश में ट्रेन के ऊपर गिर गए। सरिए खिड़की तोड़कर भीतर जा घुसे। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। ड्राईवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका……
Lucknow
VIDEO NEWS -विधायक ने पैर मारा तो उखड़ गई सड़क

कन्नौज। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का होश उस समय उड़ गया जब उन्होंने सड़क पर पैर मारा तो सड़क की गिट्टी उखड़ गई
उन्होंने तुरंत फोन पर इसकी शिकायत समाज कल्याण मंत्री और असीम अरुण से की । विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।मजे की बात है कि विधायक ने जब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सड़क बन रही है। विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि लात मारने से ही गिट्टी निकल रही है तो सड़क की गुणवत्ता क्या होगी, इसे समझा जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के मंत्री असीम अरुण से पूरे मामले की जांच करने की मांग की।
अरुणाचल प्रदेश
लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत


अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।
पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।
उत्तर प्रदेश
होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।
राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।
-
Lucknow23 hours ago
BIG BREAKING – VIDEO -लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश
-
Lucknow3 hours ago
वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर
-
Lucknow20 hours ago
हादसे के बाद कुछ भी नहीं बचा देखिए वीडियो
-
Lucknow20 hours ago
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का लाइव वीडियो
-
Lucknow20 hours ago
BIG BREAKING VIDEO NEWS -अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 100 लाशें हुई बरामद
-
Videos3 hours ago
VIDEO BREAKING – इजराइल ने किया ईरान पर जोरदार हमला कई परमाणु केंद्र हुए तबाह
-
Uncategorized3 hours ago
BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल
-
ग़ाजियाबाद4 hours ago
BIG BREAKING VIDEO प्रधानमंत्री पहुंचे अहमदाबाद घायलों का हाल जाना