Ghaziabad Colleges
जेएमएसआईटी ने किया कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
गाजियाबाद। जेएमएसआईटी गाजियाबाद ने शुक्रवार को डीवी ग्रुप के सहयोग से एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य संस्थान के छात्र-छात्राओं को बेहतरीन करियर के अवसर प्रदान करना और 100% प्लेसमेंट सुनिश्चित करना था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए एवं अन्य स्नातक कोर्स के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डीवी ग्रुप द्वारा दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 195 छात्र-छात्राओं ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन और दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू शामिल था। पहले चरण में सभी 195 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 70 उम्मीदवारों को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया। पर्सनल इंटरव्यू के बाद 47 छात्र-छात्राओं का एक ही दिन में चयन किया गया और उन्हें तुरंत जॉब आॅफर लेटर प्रदान किए गए। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि एक ही दिन में इतने अधिक उम्मीदवारों का चयन हुआ। जेएमएसआईटी गाजियाबाद के सचिव, डॉ. हिमांशु सिंहल ने डीवी ग्रुप को इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डीवी ग्रुप की टीम के साथ काम करना संस्थान के लिए एक शानदार अनुभव रहा और भविष्य में भी यह साझेदारी जारी रहेगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतरीन करियर अवसर मिलते रहेंगे। संस्थान के निदेशक, प्रो. डॉ. अनिरुद्ध बिस्वास, एवं प्राचार्य, प्रो. डॉ. प्रवीण गुप्ता ने सफल उम्मीदवारों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य प्राप्त करते हुए अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन करें।
Ghaziabad Colleges
Royal Educational Institute
Royal Educational Institute
28Km Stone, NH-24(NH-9 Delhi-Hapur Bypass Road Dasna Post, Adhyatmik Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201302, India
Rating: 4.1
Rated count: 101
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Shanti Complex 2nd floor, Pocket K, Nehru Nagar III, Nehru Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201001, India
Rating: 5
Rated count: 93
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलताअर्जित की
गाजियाबाद। जे०ई०ई० एडवांस परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के छात्रों ने एक बार फिर आशातीत सफलता प्राप्त की। कुल 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो विद्यालय, विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए हर्ष का विषय है। इन छात्रों की सीखने के प्रति समर्पण, स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ समयबद्ध अध्ययन व दृढसंकल्प के कारण स्कूल को इतने उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। सफल छात्रों का ब्यौरा इस प्रकार है-सक्षम गर्ग, क्रियांश गर्ग, आराध्या अग्रवाल, मानव यादव, पार्थ गोयल, वेदास्तव मिश्रा, ओजस सचदेवा, वात्सल्य श्रीवास्तव, प्रथित गोदाम, दिव्यांशी श्रीवास्तव, नोवेश कौशिक, विवान श्रीवास्तव।
इस अवसर पर स्कूल की एक्जीक्यूटिव हैड सुसन होम्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम छात्रों को भविष्य की उपलब्धियों के बारे में जानने व सुनने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं, क्योंकि ये सब ही अपने चुने हुए क्षेत्रों में कल के नेता होंगे। निदेशक डा० अरुणाभ सिंह के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। मैं छात्रों व उनके अभिभावकों व अध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूं, वे भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करके एक सफल नागरिक व इंजीनियर बन सकें।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश9 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports3 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
दिल्ली5 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
