ग़ाजियाबाद
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
गजेंद्र ठाकुर को मिलेगी कमान
गाजियाबाद । भाजपा इन दिनों अपने मंडलों पर फोकस कर रही है। उसके आयाम आ चुके हैं और हाल ही में उसने हर मंडल में प्रवासी भी घोषित किये हैं। जाहिर है कि भाजपा मंडल पर फोकस करेगी तो यहां मंडल अध्यक्ष होने चाहिए, मंडल की टीम होनी चाहिए। भाजपा ने जब मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी तो गोविंदपुरम मंडल को होल्ड वाले सिस्टम पर डाल दिया गया था। इस होल्ड के पीछे की कहानी सिंगल वाली नाम वाली बताई जाती है। बताया जाता है कि जब मंडल के नाम गए थे तो गोविंदपुरम मंडल से केवल एक ही नाम गया था। एक नाम गया और वो भी फिर होल्ड हो गया। माना जा रहा है कि गोविंदपुरम मंडल में ठाकुर फैक्टर पर काम हुआ है। एक नाम की दावेदारी और उस पर भी होल्ड वाली पहरेदारी। बताया जाता है कि जिस नाम को होल्ड किया था, उस नाम ने फिर कई चेहरों से मुलाकात की, अपनी बात रखी। नाम होल्ड क्यों हुआ इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि बिहाइंड दा होल्ड वाली स्टोरी में रजामंदी वाला एरर आ गया था। अब पूरा मामला सोल्व हो गया है और यहां पर सूत्र बता रहे हैं कि विधायक जी का आशीर्वाद काम आया है। सूत्र बताते हैं कि विधायक जी और महानगर अध्यक्ष के बीच मंडल वाले नाम को लेकर सहमति बन गई है और जल्द ही गोविंदपुरम मंडल वाला होल्ड खत्म होने जा रहा है और यहां गजेंद्र ठाकुर का नाम मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषित होने जा रहा है।