Connect with us

ग़ाजियाबाद

जनपद में उष्ण-लहर (लू-प्रकोप) होने की सम्भावना, कृपया सावधानी बरतें : सौरभ भट्ट

Published

on

लू-प्रकोप से बचाव हेतु ‘क्या करें- क्या न करें’ के लिए की गई एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजियाबाद ने कहा जनपद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद गाजियाबाद में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 9.6.2025 से 10.6.2025 तक जनपद में उष्ण-लहर (लू-प्रकोप) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम वैभव पाण्डेय जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा जनपद वासियों हेतु हीटवेव से बचाव हेतु निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है:-

हीट वेव/लू प्रकोप से बचाव के लिए क्या करें
1-कड़ी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12.00 से 3.00 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
2-हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
3-धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें।
4-पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर मे अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
5-खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नाारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमाल करें।

6-रेडियो, टीवी और समाचार प़त्रों के माध्यम से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें।
7- कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तूरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।
8- अपने घर को ठंडा रखे, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें।

हीट वेव/लू प्रकोप से बचाव के लिए क्या न करें
1-भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें।
2-उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें।
3-शराब, चाय, कॉफी और काबोर्नेटेड शीतल पेय पदार्थो का सेवन करने से बचें क्योकि ये शरीर को निर्जलित करतें हैं।
4-दोपहर में जब दिन का तापमान अधिक हो उस दौरान खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाये रखने के लिये खिडकी व दरवाजे खुले रखें।

उत्तर प्रदेश

होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।


पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।


राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।


मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।

Continue Reading

Uncategorized

BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

By

आगरा ।करंट क्राइम। आगरा के चांदी कारखाने में दो विस्फोट में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। इनमें एक सर्राफा कारोबारी है, इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।,आगरा के चांदी कारखाने में लगातार तीन सिलेंडर फटने से तेज धमाके के साथ पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठ गया। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। मामला थाना कोतवाली किनारी बाजार का है।

Continue Reading

Lucknow

वीडियो में देखिए प्लेन के क्रैश होने के बाद डीजे मेडिकल कॉलेज में तबाही का मंजर

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे ने डीजे मेडिकल कॉलेज को भी काफी जख्म दिए हैं। विमान जमीन पर टकराने के बाद सीधे मेडिकल कॉलेज से जा टकराया। इससे कॉलेज की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई और करीब 60 से ज्यादा घायल है। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।अहमदाबाद के डीजे मेडिकल कॉलेज को भारी नुकसान हुआ है जिस वक्त विमान मेडिकल कॉलेज में टकराया उस समय ज्यादातर डॉक्टर हॉस्पिटल में थे। जिस कारण नुकसान कम हुआ। डॉक्टर का कहना है कि यह हादसा शाम को होता तो और ज्यादा नुकसान पहुंचता।

Continue Reading

Trending