Connect with us

देश

छतीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, अमित शाह बोले जड़ से ख़त्म होगा नक्सलवाद

Published

on

आज रविवार के दिन सुरक्षाबलों ने साहस का परिचय देते हुए महाराष्ट्र सीमा पर छतीसगढ़ के बीजापुर जिले में 31 नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया, मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हो गए जिन्हे सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल भेजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है और कहा है निश्चित ही हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया कर देंगे, उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा- साहस और पराक्रम का यह अध्याय हिंसक नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में प्रभावी सिद्ध होगा।

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले बीजापुर जिले में आज एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ नेशनल पार्क इलाके में हुई, बताया जा रहा है कि जब मुठभेड़ हुई तब नक्सलियों की टीम में 50 सदस्य थे दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए जबकि शेष अपनी जान बचाकर भाग गए, सुरक्षा बल इनकी सर्चिंग कर रहे हैं, उधर कहा जा रहा है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
छतीसगढ़ सीएम ने दो जवानों की शहादत पर जताया दुःख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है लेकिन वहीं जवानों की शहादत पर दुःख जताया है उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारों के साथ सरकार खड़ी है उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है, वहीं घायल जवानों के उचित इलाज के निर्देश सीएम ने दिए है। छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। 2 जवानों की जान चली गई है दो जवान घायल हो गए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है, उन्होंने X पर लिखा-नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।

साहस और पराक्रम का यह अध्याय अंकुश लगाने में प्रभावी सिद्ध होगा: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों को बधाई दी है, उन्होंने X पर लिखा-छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। साहस और पराक्रम का यह अध्याय हिंसक नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में प्रभावी सिद्ध होगा। जवाबी कार्रवाई में दो जवानों का शहीद होना अत्यंत ही दुखद है। कर्तव्य निर्वहन के पथ पर अग्रसर होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending