ग़ाजियाबाद
चुनाव के बाद संपूर्ण हो गया प्रभु श्रीराम का पैनल, सबको साथ लेकर चलेंगे और अब होगा काम का चैनल

गाजियाबाद । शहर की सबसे पुरानी रामलीला का चुनाव हो गया। सबकुछ शांतिपूर्ण हुआ और इस चुनावी महाभारत का सबसे अहम पहलू ये रहा कि मतदान के दिन दोनों ही पैनल के लोग एक-दूसरे के खेमे में जा रहे थे। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी की कार्यशैली को लेकर सवाल उठा, लेकिन आपस में कोई बवाल नहीं था। रिश्तों की एक बड़ी मिठास इस चुनाव में देखने को मिली है। बड़ी बात ये है कि एक पैनल से अध्यक्ष अजय बंसल जीते और उस पैनल से अन्य सदस्य हार गए।
दूसरे पैनल से अध्यक्ष हार गए लेकिन अन्य पदाधिकारी जीत गए। तब ये माना जा रहा था कि एक बार फिर से तकरार का सीन अध्यक्ष और कार्यकारिणी में रहेगा। क्योंकि अध्यक्ष अपने पैनल से अकेले हैं और कार्यकारिणी के महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और लेखा परीक्षक दूसरे चैनल से हैं, लेकिन इस परिपाटी से बिल्कुल इतर जाकर महामंत्री नरेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल मोनू ने एक बड़ा संदेश दिया। बड़े दिल का परिचय दिया और ये संदेश दिया कि ये प्रभु श्रीराम का काम है और सब साथ मिलकर काम करेंगे। चुनावी लड़ाई चुनाव के साथ समाप्त हो गई और अब सबको साथ लेकर काम होगा। सुल्लामल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते अजय बंसल अनाज मंडी में महामंत्री पद का चुनाव जीते। नरेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीते सुधीर गोयल मोनू भी मौजूद थे। नरेश अग्रवाल रामलीला कमेटी के महामंत्री होने के साथ-साथ अनाज मंडी व्यापार मंडल के भी अध्यक्ष हैं। वहीं सुधीर गोयल मोनू गोविंदपुरम अनाज मंडी के महामंत्री हैं। जिस अनाज मंडी में सुल्लामल रामलीला कमेटी का भरत मिलाप होता है, उसी अनाज मंडी में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष , महामंत्री और कोषाध्यक्ष का मिलाप हुआ। ये मिलाप शब्द इसलिए है क्योंकि दोनों ही पक्ष अलग-अलग पैनल से चुनाव लड़े हैं और जब दोनों ही पक्ष मिले तो यहां भरत मिलाप ही हुआ और बड़े दिल का परिचय दिया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय बंसल को रामलीला कमेटी के महामंत्री नरेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल मोनू ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। एक संदेश दिया कि हम विवाद करने के लिये नहीं अपितु रामलीला कमेटी में काम करने के लिये आए हैं।
ग़ाजियाबाद
बड़ी राहत : जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन का सड़क निर्माण कार्य किया पूर्ण

फुटपाथ बनाने का कार्य अनवरत जारी है

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बंधा रोड से चार्म्स कैसेल से क्लासिक रेजिडेंसी तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य जीडीए उपाध्यक्ष के कुशल निर्देशन में समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा रहा है। लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु टेन्डर प्रक्रिया मार्च 2024 में शुरू की गई थी और मई 2025 के अंत तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य था, जिसे 218.85 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है जिसमे नाला निर्माण व ब्लैक टॉप का कार्य पूर्ण कर लिया गया है अभी इसमें सड़क के दोनों तरफ फूटपाथ हेतु इंटरलॉकिंग टाइल भी लगाया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आने-जाने में परेशानी, धूल की समस्या और बारिश के कारण जलभराव और आवागमन में होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा, सड़क का सुदृढ़ीकरण होने से क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी और निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जीडीए राजनगर एक्स्टेंशन क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, शीघ्र ही अन्य जोनल सड़क का निर्माण भी शुरू कराया जाना प्रस्तावित है।
ग़ाजियाबाद
वेद प्रकाश गर्ग खादी वालों के जन्मदिन पर पहुंचे गणमान्य

गाजियाबाद। भाजपा नेता वेदप्रकाश गर्ग खादी वालों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वेदप्रकाश गर्ग खादी वालों के जन्मदिन पर उनके समर्थकों शुभचिंतकों और मित्रों ने उनकी लंबी आयु उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वेद प्रकाश गर्ग खादी वालो ं के जन्मदिन पर उनके आवास से लेकर उनके प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का एक मेला लगा रहा। वेद प्रकाश गर्ग खादी वालों ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों का, मित्रों का, समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
ग़ाजियाबाद
पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष 2025 के अंतर्गत पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन बुधवार को रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल, शास्त्री नगर में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र कुमार सिंह (मध्यप्रदेश प्रभारी, भाजपा) ने अपने विस्तृत उद्बोधन में महारानी अहिल्याबाई होलकर को भारत की सांस्कृतिक विरासत और सुशासन की जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, महारानी अहिल्याबाई ने अपने जीवन में शासन को सेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणा है। भाजपा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए गरीब, पीड़ित, शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।
अहिल्याबाई होलकर का शहरी विकास का दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक : कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का शहरी विकास का दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। स्वच्छता, जनभागीदारी और नैतिक प्रशासन—ये उनकी शासन शैली की विशेषताएँ थीं, जिन्हें हम आज गाजियाबाद के विकास में आत्मसात कर रहे हैं।
महारानी अहिल्याबाई के निर्णय लोककल्याण के भाव से प्रेरित : मयंक गोयल
करंट क्राइम। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई के निर्णय लोककल्याण के भाव से प्रेरित थे और गाजियाबाद महानगर भाजपा उनके सुशासन की प्रेरणा से जनसेवा और संगठन विस्तार में निरंतर कार्यरत है।
अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक समरसता को सदैव प्राथमिकता दी : आशा शर्मा
पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा, अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक समरसता को सदैव प्राथमिकता दी। आज हम उसी भावना से युवाओं को रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बना रहे हैं। उनके आदर्श हमारे योजनागत दृष्टिकोण की नींव हैं।
गणमान्य लोग उपस्थित रहे
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, प्रवासी गजेन्द्र मावी, पूर्व अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, अरविंद भारतीय, अमर दत्त शर्मा, बलदेव राज शर्मा, महेश अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी सहित मंच पर पाल समाज के अशोक पाल, पीताम्बर पाल, हातम सिंह नागर, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, महामंत्री राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, योगेश त्रिपाठी, अतुल जैन, सुरेन्द्र नागर, ललित कश्यप, पूनम कौशिक, नवनीत मित्तल, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा, अमित त्यागी, गौरव चोपड़ा, रुचि गर्ग, रीटा सिंह, इंदु जौहरी, प्रीति चंद्रा, अनीता शर्मा, ऋचा भदौरिया, कविता सिरोही, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी में भाजपा के मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा पदाधिकारी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, व्यापारी, शिक्षक, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस विषय पर विचार विमर्श किया कि कैसे महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को समकालीन शासन-प्रशासन में समाहित किया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र नागर, सह-संयोजक नवनीत मित्तल एवं ललित कश्यप, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया और कार्यक्रम की सार्थकता को सुनिश्चित किया।
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
इन तस्वीरों को देखकर तो आप नहीं कह सकते कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों में योगी सरक…
-
साहिबाबाद22 hours ago
जल है तो कल है : पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय ने किया गंगा वाटर पाइपलाइन का उद्घाटन
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
नेहरू वर्ल्ड स्कूल का पहला आईजीसीएसई रिजल्ट 100% के साथ ही हुई शानदार शुरुआत
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
गाजियाबाद के नवयुग मार्किट इलाके में एसबीआई बैंक में बने ATM में आग लग गई,और देख…
-
मोदीनगर22 hours ago
क्षत्रिय समाज ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती
-
उत्तर प्रदेश20 hours ago
ट्रेन में बड़ा हादसा होते होते बचा,निर्माणाधीन पुल के पास सरिये ट्रेन में जा घुस…
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
दिल्ली एनसीआर में आये भयंकर आँधी तूफान से जगह-जगह काफी नुकसान हुआ है,कई लोगों को…
-
मोदीनगर22 hours ago
डॉ. केएन मोदी इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डीबी आरआरटीएस भर्ती अभियान